Posts

Showing posts from May, 2021

महासमुंद पुलिस ने दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन की तस्करी करने वाले दो लोगों को पकड़ा।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुंद पुलिस ने दुर्लभ वन्य जीव पैंगोलिन की तस्करी करने वाले दो लोगों को पकड़ा है…आरोपी पेंगोलिन को बेचने के फिराक मे ग्राहक की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत गिरफ्तार किया है और कार्रवाई की जा रही है। महासमुंद जिला वन्य जीव के शिकार और वन्य जीव की तस्करी के लिए, तस्करों का स्वर्ण स्थली बन गया है जिले में लगातार जंगली जानवरों का शिकार होता है और दुर्लभ विलुप्त प्राय वन्य जीवों की तस्करी महासमुंद जिले में लंबे समय से जारी है। वन विभाग और पुलिस कार्यवाही भी करती है लेकिन तस्करी बदस्तूर जारी है के कई आज भी महासमुंद जिले के बलौदा चौकी के अंतर्गत जामपाली में जीवित पेंगोलिन के साथ दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है आरोपी पैंगोलिन को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे ।आपको बता दें विलुप्त प्राय दुर्लभ प्रजाति के पैंगोलिन का अंतरराष्ट्रीय मार्केट में बहुत कीमत है इसी वजह से तस्कर पेंगोलिन की तस्करी में कई की जाती है। एक साल के अंदर पुलिस ने दूसरी बार जीवित पेंगोलिन की तस्करी कर रहे लोगो को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि मुखब...

महासमुंद जिले में हाथी का आतंक जारी। हाथी के हमले से महिला की मौत।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुंद जिले में हाथी का आतंक जारी है। पिछले 6 साल से महासमुंद जिले के वासी हाथी के हमले के शिकार हो रहे हैं साथ ही हाथी ने सैकड़ों एकड़ फसल को बर्बाद किया है हाथी झुंड से अलग होकर जिले भर में विचरण कर रहे हैं साथ ही लोगों पर हमला भी कर रहे हैं। पिछले 6 साल में जिले में 21 लोग की मौत हाथी के हमले से हुई है आज भी महासमुंद जिले के बागबाहरा वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले से एक महिला की मौत हो गयी है।लगातार हाथी के हमले जारी है और लोगो की मौत हो रही है । वन विभाग भी हाथी को जिले से खदेड़ने का प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक सफलता नही मिल पाई है।

वैक्सीन की कमी से टीकाकरण गति में आ रही है कमी।

रायपुर (छत्तीसगढ़) कोरोना महामारी ने विश्व मे कोराम मचा रखा है। इस बीमारी से बचने के लिए अभी तक वैक्सीन को ही प्रमुख माना जा रहा है। लेकिन वैक्सीन की उत्पादन देश मे कम ही हो पा रही है जिसके चलते टीकाकरण अभियान की गति कम हो रही है। छत्तीसगढ़ में भी वैक्सीन की कमी के चलते टीकाकरण ठीक ढंग से नही हो पा रहा है ऐसे में राज्य सरकार के लिए बड़ी चुनौती है कि प्रदेश की जनता को कैसे कोरोना महामारी से बचाये रखें।

महासमुंद की बेटी डॉ प्रज्ञा चंद्राकर का चयन हार्वर्ड विश्वविद्यालय के लिए हुआ है। महासमुंद की बेटी प्रज्ञा चंद्राकार अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय कोरोना वायरस और उसके वैक्सीन पर करेगी काम।

Image
महासमुंद की बेटी डॉ प्रज्ञा चंद्राकर का चयन हार्वर्ड विश्वविद्यालय के लिए हुआ है। महासमुंद की बेटी प्रज्ञा चंद्राकार अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय कोरोना वायरस और उसके वैक्सीन पर करेगी काम। बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार सहित महासमुन्द में खुशी की लहर, बेटी ने छत्तीसगढ़ ही बल्कि पूरे भारत को गौरान्वित किया है। विश्व इस समय कोरोना महामारी से जूझ रहा है कोरोना ने पूरे विश्व मे कोहराम मचा रखा है कोरोना से बचने के लिए एक ही चीज सबसे कारगर मानी जा रही है वह है वैक्सीन, वैक्सीन से ही कोरोना जैसे गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। महासमुन्द की रहने वाली डॉक्टर प्रज्ञा चंद्राकर का चयन विश्व के तीन जाने माने विश्वविद्यालय में से एक हार्वर्ड विश्वविद्यालय में हुआ है यहां महासमुन्द की बेटी डॉक्टर प्रज्ञा चंद्राकर कोविड 19 वायरस पर काम करेगी और वैक्सीन निर्माण में भी अहम भूमिका निभाएंगी। महासमुन्द के क्लबपारा में रहने वाले चंद्राकर परिवार की दो बहन और एक भाई में प्रज्ञा चंद्राकर सबसे बड़ी बेटी है, प्रज्ञा के पिता गजानंद चंद्राकर शिक्षक है माँ मंजू चंद्राकर गृहणी है प्रज्ञा चंद्राकर बचपन से ही मे...

जरूरतमंदों को बांटे गए राशन सामान के साथ सेनेटाइजर व मास्क,
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कोरोना महामारी को लेकर लोगों को किया जागरूक।

Image
महासमुंद (छत्तीसगढ़) पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में आज शुक्रवार को जरूरतमंदों को राशन सामान बांटे गए। साथ ही कोरोना महामारी को लेकर जागरूक करते हुए जरूरतमंदों को मास्क व सेनेटाइजर वितरित किया गया। वहीं संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। आज शक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला व ब्लाॅक स्तर पर कोविड नियमों को पालन करते हुए जरूरतमंदों को राशन सामान के साथ ही मास्क व सेनेटाइजर वितरित किया गया। महासमुंद जिला मुख्यालय में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर की अगुवाई में शहर के कई वार्डों में जरूरतमंदों को राशन सामान, मास्क व सेनेटाइजर प्रदान किया गया। शहर के वार्ड नं 30 में रावणभाठा के पास राशन सामान के करीब डेढ़ सौ पैकेट वितरित किए गए। यहां उपस्थित लोगों को संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कोरोना महामारी को लेकर जागरूक करते हुए माॅस्क व सेनेटाइजर भी वितरित किया। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ जंग में सावधानी बेहद जरूरी है...

जंगली सुअर शावक का अवैध शिकार करने वाले 9 आरोपियों को वन विभाग के पकड़ा।

Image
महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुन्द वनमंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र महासमुन्द के झलप के समीपस्थ कोलपदर कक्ष क्र. 91 वन विकास निगम में दिनांक 19.05.2021 को विद्युत तार तरंगित कर 04 नग जंगली सुअर शावक का अवैध शिकार कर जंगल के पास बिक्री करने की खबर प्राप्त होने पर 09 आरोपियो को हिरासत में लिया गया है। आरोपियो के नाम 1. चमार सिह/चंदर सिंह खड़िया, उम्र 45 वर्ष, ग्राम- कोलपदर 2. रातु/जोहर सिंह कमार ,उम्र 50 वर्ष, ग्राम- कोलपदर 3. गयाराम/नकुल सिंह धु्रव उम्र 63 वर्ष, ग्राम- कोलपदर 4. बुटिया/साधु विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष, ग्राम- कोलपदर 5. परदेशी/रामा निषाद उम्र 26 वर्ष ग्राम- कोलपदरसाधुराम/परसराम यादव, उम्र 50 वर्ष, ग्राम- कोलपदर 7. लेकेश/संतलाल यादव, उम्र 31 वर्ष 8. कैलाश कुमार/बिहारी लाल उम्र 29 वर्ष, ग्राम- कोलपदर 9. हृदयराम/ रात्थु राम साहु उम्र 32 वर्ष, ग्राम- कोलपदर , वि.ख.-महासमुन्द, जिला- महासमुन्द के निवासी है। आरोपियों के पास से 557 मीटर जी.आई. तार लगभग 3.560 कि.ग्रा., 31 नग खुटी, 01 नग तीर, 01 नग करतल, 03 नग छुरी, 01 नग फाईल, 01 नग तराजू, 01 नग 1 कि.ग्रा. का बट, मांस लगभग 1.560 कि.ग्रा....

5 लाख के गांजा के साथ 4 आरोपी पकड़ाए, ओडिशा से ला रहे थे मादक पदार्थ।

Image
महासमुन्द (छत्तीसगढ़) कार में प्रेस लिखा कर गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी के साथ तीन अन्य आरोपियों को 50 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। चारों गांजा तस्करों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।   पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार को थाना सिंघोडा क्षेत्र के अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक सुशान्त बेहरा द्वारा थाना में फोन कर सूचना दी कि एक भूरे रंग की कार ओडिशा की ओर से सरायपाली की ओर जा रही है। आरक्षक की सूचना पर पुलिस ने एनएच 53 रोड एक ढाबा के सामने नाकाबंदी कर ओडिशा की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू की। कुछ ही समय बाद एक भूरे रंग की हुंडई कार क्रमांक CG079877 ओडिशा की ओर से आई,जिसे रोका गया।  वाहन में चार व्यक्ति रजनीश पाण्डे उम्र 32 साल निवासी खुर्सीपार जिला दुर्ग, धनानंद बेहरा उम्र 29 निवासी खुर्सीपार जिला दुर्ग, धनंजय श्रीवास्तव उम्र 46 साल भिलाई,विनोद महोबिया उम्र 47 साल निवासी भिलाई सवार थे। इनसे पूछताछ करने पर कार में सवार एक व्यक्ति के द्वारा अपने आप को एक समाचार पत्र पत्रकार बत...

छत्तीसगढ़ का अब तक का सबसे बड़ा जुआ महासमुंद पुलिस नें पकड़ा... 11 जुआरियों से 41 लाख 24 हजार 705 रूपए नकद के साथ 5 लक्जरी वाहन और 12 मोबाइल पुलिस ने जब्त।

Image
महासमुन्द (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ का अब तक का सबसे बड़ा जुआ महासमुंद पुलिस नें पकड़ा है... 11 जुआरियों से 41 लाख 24 हजार 705 रूपए नकद के साथ 5 लक्जरी वाहन और 12 मोबाइल पुलिस ने जब्तकिया है। ग्राम सम्हर में एक फार्म हाउस में खेल रहे थे गुल नामक जुआ.. थाना तेंदुकोना क्षेत्र का मामला.. पकड़े गये जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत पुलिस नें कार्रवाई की है। दरअसल महासमुंद पुलिस को मुखबिर से लगातार सूचना मिल रही थी कि एक फॉर्म हाउस में बड़ा जुअ खेला जा रहा है.. सूचना को गंभीरता से लेते हुए महासमुंद पुलिस नें कल देर रात ठिकाने पर दबिश दी तो प्रदेश का अबतक का सबसे बड़ा जुआ महासमुंद पुलिस के खाते में दर्ज हो गया.. थानाक्षेत्र तेंदुकोना के ग्राम सम्हर में बागबहरा निवासी प्रशांत अग्रवाल के फॉर्म हाउस  नेचर बास्केट में 11 लोग गुल नामक जुआ खेलते पकड़े गये हैं.. जिसमे मनमीत गुरूद्वारा, मोहम्मद नवाब, गणेश प्रसाद शुक्ला, सन्टी सिह सहित कुल 11 लोग गुल जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गये हैं.. पकड़े गये आरोपीयों में उड़ीसा और रायपुर के रहने वाले हैं..पुलिस ने इनपर जुआ एक्ट तहत कार्यवाही किया है।  इ...

महासमुन्द में अधिकारी का अनशन हुआ समाप्त। दो स्वसहायता समूह बर्खास्त और दो पर्यवेक्षक निलंबित।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुंद जिले में महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले का अनशन समाप्त रेडी-टू-ईट में अनियमितता पाए जाने पर दो स्व-सहायता समूह बर्खास्त एवं दो पर्यवेक्षक निलंबित किये गए।महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले का अनशन समाप्त हो गया है। बोदले ने संचालक महिला एवं बाल विकास दिव्या मिश्रा और कलेक्टर डोमन सिंह के समक्ष अनशन समाप्त किया। संचालक मिश्रा ने कलेक्टर के कक्ष में उन्हें लस्सी पिलायी। इसी के साथ सुधाकर बोदले का अनशन समाप्त हो गया। महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुधाकर बोदले बीते रविवार को अपने निवास पर रेडी-टू-ईट वितरण योजना में अनियमितता एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 टेण्डर प्रक्रिया की शिकायत को लेकर अनशन पर बैठे थे। संचालक महिला एवं बाल विकास दिव्या मिश्रा ने आज यहां कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि महिला एवं बाल विकास अधिकारी शिकायत बिन्दुओं की गठित जांच दल द्वारा आज सोमवार को महासमुन्द परियोजना ग्रामीण का जांच किया गया। प्रथम दृष्टया के रेडी-टू-ईट गुणवत्तापूर्ण नहीं पाए जाने पर प्रगति महिला स्व-सहाय...

कलेक्टर ने ली एसडीएम जनपद सी.ई.ओ., बी.पी.एम., बी.एम.ओ. की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक। ज़िले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों एवं कोविड सेंटरों में सभी जरूरी दवाईयां उपलब्ध हो सुनिश्चित करें: कलेक्टर।
कोरोना संक्रमण के ख़ात्मा के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाये।

महासमुंद (छत्तीसगढ़) महासमुन्द कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना संक्रमण और नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने ज़िले के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, ( एसडीएम, ) जनपद सी.ई.ओ., बी.पी.एम., बी.एम.ओ. को बैठक में ज़िले में कोरोना संक्रमण के नियंत्रण के लिए बेहतर प्रबंधन के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना संक्रमण के ख़ात्मा के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाये कलेक्टर ने वर्तमान में कोरोना संक्रमण पॉज़िटिव संख़्या में आ रही कमी पर सभी के अच्छे कार्य की सराहना की। श्री सिंह ने सतत् रूप से कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने के साथ-साथ सभी आवश्यक सावधानियां बरतने कहा । उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के साथ समन्वय कर अस्पताल,स्वास्थ्य क़ेंद्र और कोविड केयर सेंटरों में वेंटिलेटर, आईसीयू बेड सहित उपकरणों और स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों एवं कोविड सेंटरों में सभी जरूरी दवाईयां उपलब्ध सुनिश्चित हो। उन्होंने बैठक में ज़िले में वैक्सीनेशन...

कोरोना के बाद महासमुन्द में अब ब्लैक फंगल का खतरा। 6 लोगो मे दिखा ब्लैक फंगल। एक कि मौत।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुंद में कोरोना के बाद अब ब्लैक फंगल का खतरा बढ़ रहा है महासमुंद के जैन नर्सिंग होम में 6 लोगों में ब्लैक फंगल के लक्षण नजर आया है जिसमें से एक की मौत हो गई है एक को रायपुर रेफर किया गया है और चार लोग घर पर रहकर इस ब्लैक फंगल का इलाज करा रहे हैं यह वही लोग हैं जो कुछ दिन पहले कोरोना से ग्रसित हुए थे लेकिन अब उन लोगों में ब्लैक फंगल के लक्षण दिख रहे हैं। https://youtu.be/bAg-O5nuqaQ

खाद सहित पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ जताया विरोध।
संसदीय सचिव ने कहा-केंद्र सरकार काॅरपोरेट घरानों का दखल बढ़ाने का कर रही प्रयास।

महासमुंद (छत्तीसगढ़) केंद्र सरकार द्वारा खाद के साथ ही पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के खिलाफ आज शनिवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अगुवाई में कोविड 19 नियमों का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि केंद्र सरकार अपने इन फैसलों की बदौलत कृषि क्षेत्र में काॅरपोरेट घरानों का दखल बढ़ाने का ही प्रयास कर रही है। जिसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर आज शनिवार को खाद, पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी के विरोध में प्रदर्शन करने का आव्हान किया गया था। जिस पर संसदीय सचिव निवास में संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कोविड 19 नियमों का पालन करते हुए विरोध जताया। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि इफको द्वारा खाद के दामों में हुई वृद्धि पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र में निजीकरण का रास्ता खोल रही है। एक तरफ सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का वादा करती है, दूसरी तरफ किसानों की फसल में लगने वाली लागत को बढ़ा रही है। अब खाद के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर सरकार ने किसानों ...

ब्लैक फंगस: हर जिले में उपलब्ध रहेगी हर जरूरी दवा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर व्यापक तैयारियां।

रायपुर (छत्तीसगढ़) मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश में ब्लैक फंगस के खतरों से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही है।  इस बीमारी के उपचार के लिए आवश्यक हर जरूरी दवा प्रदेश के हर जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होगी। गौरतलब मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में ब्लैक फंगस के संक्रमण होने की जानकारी को गंभीरता से लेते हुए इसके रोकथाम के लिए लगने वाली आवश्यक दवाएं पोसाकोनाजोल एवं एम्फोटेरसिन-बी औषधियों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता हर जिले में सुनिश्चित करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पहले ही दिए जा चुके है। जिसके परिपालन छत्तीसगढ़ के खाद्य एवं औषधि प्रशासन नियंत्रक द्वारा सभी जिलों में पदस्थ औषधि निरीक्षकों के माध्यम से सभी जिलों में औषधि पोसाकोनाजोल एवं एम्फोटेरेसिन-बी (समस्त डोसेज फाॅर्म, टेबलेट, सीरप, इंजेक्शन एवं लाइपोसोमल इंजेक्शन) की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन नियंत्रक द्वारा औषधि निरीक्षकों को यह भी निर्देशित किया गया है, कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र के भीतर समस्त होलसेलर, स्टाॅकिस्ट, सीएंडएफ से उक्त औषधि...

मानसून आने के पहले जिले में आपदा प्रबंधन की अग्रिम तैयारी शुरू। शहरों में नाले-नालियों की सफाई युद्धस्तर पर करने के निर्देश।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) कलेक्टर डोमन सिंह ने अगले माह मानसून के आने की प्रबल संभावना को ध्यान में रखकर महासमुंद जिले में आपदा प्रबंधन की अग्रिम तैयारी शुरू कर दी है। कलेक्टर ने श्री सिंह ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में आगामी मानसून में बाढ़ एवं वर्षा से उत्पन्न विपत्तियों से निपटने की तैयारियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की गईं। बैठक में जिला एवं तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष सहित आपदा प्रबंधन के लिए कार्य योजना के संबंध में विस्तार से विचार विमर्श किया गया। उन्होंने आगामी मानसून एवं कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी बचाव एवं राहत संबंधी तैयारियाँ पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राकृतिक विपदाओं से जनजीवन की सुरक्षा तथा राहत एवं बचाव की अग्रिम व्यवस्था करने कहा। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष (कन्ट्रोल रूम) स्थापित करने और हर जिले में जिला एवं तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण अधिकारी भी नामांकित करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों कोे यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि यह कन्ट्रोल रूम 24...

लापरवाही से गाड़ी चलाना पड़ा महँगा, गयी जान।

Image
[responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="Listen to Post"] महासमुन्द (छत्तीसगढ़) लापरवाही से गाड़ी चलाना घातक होता है ये बात सब जानते है उसके बाद भी लोग लापरवाही करते है और मौत को दावत देते है श्रीपुर रोड अचानकपुर मोड़ के पास तेज व लापरवाही पूर्वक मोटरसाइकिल को चला रहा शख्स फेंसिंग पोल ( सीमेंट और कटही तार ) में जा घुसा इस एक्सीडेंट से उसके सर में गंभीर चोट आयी है व घटना स्थल में ही उनका मुत्यु हो गयी। मृतक बिरम सिंग ध्रुव पिता बिहारी ध्रुव उम्र 35 वर्ष ग्राम फुसरडीह बताया जा रहा है जिसकी वाहन क्र cg06 cq7345 है। पुलिस ने इस मामले में मार्ग कायम किया है। [responsivevoice_button voice="Hindi Female" buttontext="Listen to Post"]

महासमुन्द जिले के वन परिक्षेत्र पिथौरा में बायसन का शिकार 3 आरोपी भेजे गए जेल।

महासमुन्द( छत्तीसगढ़) शिकारियों का गढ़ कहे जाने वाले वन परिक्षेत्र पिथौरा अंतर्गत ग्राम जर्रा के कक्ष क्रमांक 264 में एक जंगली बायसन के शिकार में वन विभाग महासमुन्द के वन परिक्षेत्र कार्यालय पिथौरा के द्वारा उसी ग्राम के तीन लोगों को वन्य प्राणी (संरक्षण) अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर आज पिथौरा न्यायालय में पेश किया गया जिन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में लोग जंगली जानवरों के शिकार कर रहे हैं । जंगल में हाईटेंशन विद्युत तार से जंगली जानवरों का शिकार करने हेतु जाल फैलाया जाता है। उक्त जाल में अगर कोई बड़ा जानवर फंस जाए तो उसकी मृत्यु भी तत्काल हो जाती है । इसी तरह का एक मामला ग्राम जर्रा  में प्रकाश में आया है यहां के कुछ ग्रामीण जंगली सूअर एवं हिरण की शिकार के लिए कक्ष क्रमांक 264 में विद्युत हाईटेंशन तार बिछाए हुए थे, जिसमें जंगली सूअर और हिरण तो नहीं फंसे बल्कि एक बायसन के फंसकर उसकी मृत्यु हो गई । चूंकि बायसन के मांस को नहीं खाया जाता है इसलिए शिकारी उसे घटनास्थल पर ही छोड़ कर भाग गए थे । मृत बायसन की सूचना पाकर वन विभाग पिथौरा के अधिकारी जब...

हत्या, नकबजनी, आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध के चार कोरोना पॉजिटिव अपचारी बालक, महासमुन्द बाल संप्रेक्षण गृह से फरार।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) गंभीर अपराध के चार कोरोना पॉजिटिव अपचारी बालक, बाल संप्रेक्षण गृह से फरार हो गए है। बीती रात 11 बजे बाल संप्रेक्षण गृह के एक कमरे में 4 कोरोना पॉजिटिव अपचारी बालक कमरे का दरवाजा तोड़, बाल संप्रेक्षण गृह के चारों ओर कटीले तार पार पर फरार हो गए। बाल संप्रेक्षण गृह से फरार अपचारी बालकों में एक गुडरु पारा निवासी है,जो नकबजनी का आरोपी है । दूसरा अपचारी बालक हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी है, जो संजय कालोनी बलौदा बाजार निवासी है। तीसरा अपचारी बालक 16 साल दुमरपाली थाना पिथौरा निवास हत्या के आरोप में बंद है। इसके अलावा एक उत्तर प्रदेश का अपचारी बालक 16 साल है,जो नकबजनी के मामले आरोपी है वह गहरौली खमीरपुर निवासी बताया गया है। बहरहाल सिटी कोतवाली पुलिस के साथ जिले की पुलिस बाल संप्रेक्षण गृह से फरार अपचारी बालकों की तलाश कर रही है।

फ्रंटलाईन वर्कर एवं 18 से 44 आयुु वर्ग के पात्र लाभार्थियों का निर्धारित स्थलों पर किया जाएगा टीकाकरण।

महासमुन्द (महासमुन्द) जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में कल मंगलवार 11 मई से राज्य शासन के निर्देशानुसार फ्रंटलाईन वर्कर को वैक्सीन डोस लगाई जाएगी। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने बताया कि महासमुन्द सहित सभी विकासखण्ड मुख्यालयों बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली फ्रंटलाईन वर्कर के रूप चिन्हित पत्रकारगण और वकीलों के लिए टीकाकरण केन्द्र बनाया जा रहा है। कलेक्टर ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देशानुसार वकीलों और पत्रकारों के लिए पहचान पत्र के अतिरिक्त बार-काउंसलिंग का पंजीकृत प्रमाण पत्र और पत्रकारों के लिए जिला जनसम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इनके लिए जिले के सभी पाॅचों विकासखण्ड मुख्यालय में टीकाकरण केन्द्र बनाए गए हैं। जहां पर वे टीकाकरण करा सकते है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए रविवार को टीकाकरण के लिए अहम् घोषणा की थी। जिसके तहत् विभिन्न श्रेणियों के लोगों को फ्रंटलाईन वर्कर मानते हुए उनके टीकाकरण करने का निर्णय लिया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के ...

तहसीलदार ने वैक्सीन लगवाने के बाद अपने आप को स्वस्थ और जिंदा होने का सबूत देकर लोगो को वैक्सीन लगवाने की अपील किया।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) आजकल सोशल मीडिया जानकारी और सूचनाओं के आदान-प्रदान का एक सशक्त माध्यम बन चुका है लेकिन सोशल मीडिया में कई बार ऐसी गलत, भ्रामक और लोगों की भ्रमित करने वाली जानकरियो की आदान-प्रदान हो जाती है जिससे लोगों की मुसीबत भी बढ़ती है और लोग सही और गलत का फैसला नही कर पाते है। वैक्सीन को लेकर भी सोशल मीडिया में चले भ्रामक जानकारी से लोग वैक्सीन लगवाने से डरने लगे और ऐसे में वैक्सीनेशन का काम भी प्रभावित हो रहा है लोग वैक्सीन लगवाने से डर रहे है। महासमुन्द जिले के नगर पंचायत तुमगांव क्षेत्र में वैक्सीनेशन करवाने के लिए लोगों से अपील करने गए महासमुंद के तहसीलदार मूलचंद चोपड़ा को, जब ग्रामीणों ने वैक्सीन नही लगवाने की बात कही तो, महासमुद के तहसीलदार को अपने आप को वैक्सीन लगवाने के बाद भी स्वस्थ और जिंदा होने का सबूत देकर लोगो को वैक्सीन लगाने की अपील करते दिखे। बाद में तहसीलदार के बात से प्रभावित होकर लोगो ने वैक्सीन लगवाया। तहसीलदार का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। https://youtu.be/DY_QeP8LiUI

महासमुन्द जेल ब्रेक के 5 कैदियो को महासमुन्द पुलिस ने 36 घंटे के अंदर पकड़ा।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुन्द जिला जेल की दीवार फांदकर भागे 5 कैदियो को महासमुन्द पुलिस ने 36 घंटे के अंदर पकडने सफलता पाई है आपको बता दे कि महासमुन्द जिले के बेमचा में स्थित जिला जेल से पांच विचाराधीन कैदी जेल की 21 फिट दीवार फांदकर फरार हो गए थे। घटना से पूरे जिले और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। इस मामले में 4 जेल प्रहरियों को निलंबित किया गया है। महासमुन्द पुलिस की बेहद चुस्त दुरुस्त वर्किंग और रणनीति से घटना के 36 घंटे के अंदर सभी पांचों को महासमुन्द पुलिस ने एक बार फिर धरदबोचा है महासमुन्द पुलिस की इस बेहतरीन कार्य से खुश होकर रायपुर रेंज के आई. जी. ने 30 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है। देखे वीडियो, पकड़े गए जेल से फरार कैदियो का। https://youtu.be/Zpj1yWQAUqo

जेल ब्रेक : चार फरार कैदी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी। मामले में चार प्रहरी पर गिरी निलंबन की गाज।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुंद जिला जेल से दीवाल फांदकर 5 बंदियों के फरार होने के मामले में चार प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं जेल से भागे पांच में से चार आरोपियों को पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर ही पकड़ कर मुस्तैदी साबित कर दिखाया है। 6 मई को दोपहर साढ़े तीन बजे महासमुन्द जिला जेल से बन्दियों के फरार होने की घटना को छत्तीसगढ़ के गृह एवं जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू ने बहुत गंभीरता से लिया। उन्होंने जेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस को फरार बंदियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए फरमान जारी किया। फलस्वरूप कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में जेल के मुख्य प्रहरी और तीन प्रहरियों को देर रात ही तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इन चार प्रहरियों पर निलंबन की गाज छत्तीसगढ़ जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं मुख्यालय रायपुर से जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि सीसीटीवी फूटेज और जेल में उत्पन्न परिस्थिति के लिए तत्कालीन तैनात प्रहरी प्रथम दृष्टया जिम्मेदार हैं। जिसके आधार पर 6 मई 2021 को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक की समया...

ब्रेकिंग न्यूज़ - महासमुन्द जिला जेल से 5 कैदी फरार।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुन्द जिला जेल से गंभीर अपराध में जेल में बंद 5 कैदी जेल से फरार हो गए है जेल प्रशासन ने कैदियों के फरार होने की सूचना पुलिस को दिया है फरार कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम रवाना हो गयी है।

महासमुन्द में आकाशीय बिजली गिरी, एक कि मौत दो घायल।

Image
महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुन्द जिले के बागबाहरा वन परिक्षत्र के ग्राम सोनदादर में आकाशीय बिजली गिरने से सुमन निराला की मौत हो गयी। मृतका 14 वर्षीय सुमन निराला 8 वी कक्षा।की छात्रा थी जो आज अपनी माँ के साथ तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गयी थी। बागबाहरा वन परिक्षेत्र के सोनदादर के जंगल मे तेंदूपत्ता तोड़ते समय सुमन को जरा भी इस बात का आभास नही था कि आज उसकी जिंदगी की आखरी दिन है सुमन अपने माँ के साथ तेंदूपत्ता तोड़कर घर की आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद कर रही थी। माँ के साथ तेंदूपत्ता तोडते हुए खुश भी थी और तेंदू पत्ता तोड़कर टोकरी में भर भी रही थी। अचानक मौसम बदला हल्की बारिश हुई और कड़क के साथ बिजली गिरी, सुमन आकाशीय बिजली की चपेट में आ गयी उसके साथ दो और लोग घायल हो गए। संभवतः सुमन की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी साथ के लोगो ने उसे लेकर बागबाहरा स्वास्थ्य केंद्र पहुचे लेकिन डॉक्टरो ने सुमन को मृत घोषित कर दिया घटना में घायल लोगो का इलाज किया जा रहा है।

जिले में 17 मई तक बढ़ा कंटेनमेंट जोन की अवधि। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री डोमन सिंह ने जारी किया आदेश। संशोधित छूटों के साथ कुछ गतिविधियों में दी गई ढील।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) जिले में कोविड-19 के संक्रमण केा देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री डोमन सिंह ने पूर्व में 06 मई 2021 प्रातः 06ः00 बजे तक जिले में पूर्णतः कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। जिले में व्यवसायिक गतिविधियों पर अधिरोपित प्रतिबंधों एवं सम्पूर्ण जिले को कंटेनमेंट जोन घोषित करने से कोविड-19 पाॅजिटिव प्रकरणों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है, किन्तु कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या अभी भी चिन्ता का विषय है। इसके लिए उन्होंने कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए सम्पूर्ण महासमुन्द जिले में कंटेनमेंट जोन की अवधि को व्यापक लोकहित में बढ़ाया गया है। जिला दण्डाधिकारी ने जारी आदेश में कहा है कि महासमुन्द जिला अंतर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र को 17 मई 2021 प्रातः 06ः00 बजे तक पूर्ववत् कंटेनमेंट जोन रहेगा। इस अवधि में महासमुन्द जिले की सभी सीमाएं पूर्णतः सील रहेगी। उपरोक्त समयावधि में निम्न गतिविधियाॅं पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी। इनमें सभी बाजार, माॅल, सुपर बाजार, मैरिज हाॅल, स्विमिंग पूल, क्लब, सैलून, ब्यूटी-पार्लर तथा जिम इत्यादि बंद रहेंगे। सम्पूर्ण जिला अंतर्गत संचालित समस्...

तीन घंटे के लिए ब्लाॅक की मिली अनुमति, ओवरब्रिज में चढ़ाए गए तीन गर्डर।
जायजा लेने पहुंचे संसदीय सचिव, निर्माण को लेकर ली जानकारी।

Image
महासमुंद ( छत्तीसगढ़) रेलवे से तीन घंटे के लिए ब्लाॅक की अनुमति मिलने के बाद आज तुमगांव ओवर ब्रिज में तीन गर्डर चढ़ाए गए। इस दौरान संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर कार्य का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर आवश्यक जानकारी ली ।तुमगांव ओवर ब्रिज में आज बुधवार को गर्डर चढ़ाने का काम चलता रहा। इस दौरान कार्य का जायजा लेने संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर मौके पर पहुंचे। जहां उपस्थित सेतु निगम के अधिकारी एलडी महाजन व निर्माण कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अजीत दत्ता से निर्माण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को जानकारी देते हुए बताया कि आज बुधवार को संबलपुर रेलवे डिवीजन की ओर से तीन घंटे के लिए ब्लाॅक की अनुमति मिली। दोपहर पौने दो बजे से पौने पांच बजे तक ओवर ब्रिज में तीन गर्डर चढ़ाए गए। इस दौरान ट्रेनों की आवाजाही बंद रही। पाॅवर कट रहने से रेलवे ने भी बचा काम पूरा किया। ओवर ब्रिज में अब तीन गर्डर और चढ़ाना शेष है। जिसे ब्लाॅक की अनुमति मिलने पर संभवतः कल गुरूवार को चढ़ाया जाएगा। ससंदीय सचिव श्री चंद्राकर ने ओवर ब्रिज निर...

रंगोली बनाकर दिया कोरोना के प्रति जागरूकता का संदेश।

महासमुंद (छत्तीसगढ़) महासमुंद ज़िले में विभिन्न प्रचार माध्यमों स्थानीय गीत संगीत दिवार लेखन आदि के ज़रिए नगरीय एवं ग्रामीण इलाक़ों में कोरोना के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है । आज ज़िले के बागबाहरा विकासखंड मुख्यालय में मुख्य सड़क किनारे संदेश देने वाली रंगोली बनाकर ज़रूरी कामकाज से आने-जाने वाले लोगों को कोरोना के प्रति जागृत किया गया । कोरोना के विरुद्ध नगरपालिका बागबाहरा ने मुख्यालय में झलप चौक सड़क के दोनों किनारे पर संदेश देने वाली रंगोली बनाकर ज़रूरी कामकाज से आने-जाने वाले लोगों को कोरोना के प्रति जागृत किया। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देशन मे आमजन को कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में विभिन्न प्रचार माध्यमों के ज़रिए कोरोना के विरूद्ध लोगों को जागरूक किया जा रहा है ।उन्हें घर में सुरक्षित रहने की सलाह दी जा रही है ।वहीं पात्र लोगों को टीकाकरण कराने एवं कोरोना के लक्षण होने पर तुरंत कोविड टेस्ट कराने कहा जा रहा है ।कोरोना महामारी से बचाव एवं आमजन मे जागरूकता के लिये रंगोली बनाई गयी । कोरोना महामारी को गम्भीरता से लेने तथा इससे बचाव का संदेश दिया गया।

लोक गायक लोगो को वैक्सीनेशन के लिए कर रहे है जागरूक।

कोरबा (छत्तीसगढ़) 1 मई से पूरे छत्तीसगढ़ में 18 से 44 आयु वर्ग के अन्त्योदयन कार्ड धारियों को वैक्सीन लगाया जा रहा है कोरबा में भी 18 से 44 साल के लोगो का वैक्सीनेशन किया जा रहा है लेकिन लोगो मे वैक्सीनेशन को लेकर भ्रांतियां है जिसको दूर करने और लोगो को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने कोरबा जिले के लोक गायक संगीत कला के माध्यम से वैक्सीनेशन के महत्व को समझाया जा रहा है। ताकि संगीत के माध्यम से लोग वैक्सीन के महत्व को समझे और वैक्सीन लगवा कर जानलेवा बीमारी कोरोना से बच सके| https://youtu.be/usxQ6Ur8ggA

महासमुन्द जिले में संगीत के माध्यम से वैक्सीनेशन के महत्व समझाने और भ्रांतियों को दूर करने का अनूठा प्रयास।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) 1 मई से पूरे छत्तीसगढ़ में 18 से 44 आयु वर्ग के अन्त्योदयन कार्ड धारियों को वैक्सीन लगाया जा रहा है महासमुन्द में भी 18 से 44 साल के लोगो का वैक्सीनेशन किया जा रहा है लेकिन लोगो मे वैक्सीनेशन को लेकर भ्रांतियां है जिसको दूर करने और लोगो को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने महासमुन्द जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में संगीत कला के माध्यम से वैक्सीनेशन के महत्व को समझाया जा रहा है। इसके लिए स्थानीय लोग गायकों का सहारा लिया जा रहा है ताकि संगीत।के माध्यम से लोग वैक्सीन के महत्व को समझे और वैक्सीन लगवा कर जानलेवा बीमारी कोरोना से बच सके। https://youtu.be/bjU-Khkm6Pc

महासमुन्द में माहेश्वरी पंचायत ने की कोरोना काल की संजीवनी आक्सीजन सिलेंडर दान।
संसदीय सचिव की पहल व अपील पर आगे आ रहे दानदाता व सामजिक संगठन के पदाधिकारी।

Image
महासमुंद (महासमुन्द) माहेश्वरी कल्याण समिति महासमुंद ने मानवता का परिचय देते हुए कोरोना मरीजों के बेहतर इलाज के लिए आज सोमवार को दो आक्सीजन सिलेंडर दान की। संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर की मौजूदगी में समिति के पदाधिकारियों ने जिला हाॅस्पिटल प्रबंधन को आॅक्सीजन सिलेंडर सौंपा। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने समिति की इस सराहनीय पहल के लिए सभी पदाधिकारियों का आभार जताया है। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। साथ ही सामाजिक संगठनों व दानदाताओं से सहयोग के लिए अपील कर रहे हैं। इसी तारतम्य में आज सोमवार को माहेश्वरी कल्याण समिति महासमुंद ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर की मौजूदगी में दो आक्सीजन सिलेंडर दान करते हुए जिला हाॅस्पिटल प्रबंधन को सौंपा। इस अवसर पर मेडिकल काॅलेज के डीन पीके निगम, सिविल सर्जन डा एनके मंडपे, तहसीलदार मूलचंद चोपड़ा, प्रो. एआर वर्मा, प्रो योगेंद्र मलहोत्रा, डा नागेश्वर राव सहित समिति के जीवनलाल गांधी, पन्नालाल चांडक, अशोक राठी, पारस चांडक, देवीचंद राठी, ब्रदीनारायण लड्ढा, ताराचंद चांडक व पराग शर्मा मौजूद रहे। संसद...

महासमुन्द जिला में वन्यप्राणियों का लगातार हो रहा है शिकार, वन अमला वन्य प्राणियों को शिकार होने से बचाने में असफल।

महासमुन्द ( छत्तीसगढ़) महासमुन्द जिला के वन क्षत्रो में लगातार वन्य प्राणियों का शिकार, शिकारी कर रहे है और बेखौफ होकर कर रहे है जिले में लगातार वन्य प्राणियों की शिकार की खबरे हर दो दिन में देखने को मिलती है खासकर महासमुन्द जिले के पिथौरा वन परिक्षेत्र शिकारियों का गढ़ बन चुका है जहाँ लगातार जंगली सुअर, हिरण और अन्य वन्य प्राणियों का शिकार हो रहा है। वन विभाग शिकारियों को पकड़ती भी है लेकिन वन प्राणियों को शिकार होने से बचापाने में विभाग असफल साबित हो रहा है। ताजा मामले में आज भी वन परिक्षेत्र पिथौरा में जंगली सुअर का शिकार करने वाले 6 लोगो को वन विभाग ने पकड़ा है शिकारियों के पास से शिकार में प्रयुक्त हथियार और सुअर का मांस बरामद किया गया है। आरोपियों के खिलाफ वन प्राणी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है।

अंत्योदय राशनकार्ड धारी परिवार के 18 वर्ष से 44 आयु वर्ग के नागरिकों का किया जा रहा है टीकाकरण l

महासमुंद [छत्तीसगढ़] मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जिले में आज तीसरे दिन तीसरे चरण की वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी कर ली गई है। महासमुन्द जिले में सोमवार 03 मई को 18 वर्ष से 44 आयु वर्ग के नागरिकों के कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य निर्धारित 15 टीकाकरण केंद्रों में प्रातः 09ः00 बजे से किया जाएगा। शनिवार 01 मई से 18 से 44 आयु वर्ग के ऐसे सभी नागरिकों को वैक्सीन लगाया जा रहा है, जो अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवार के सदस्य है।प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र महासमुंद के अंतर्गत महासमुंद विकासखंड के शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नयापारा महासमुंद के टीकाकरण केंद्र में नगरीय निकाय के शंकरलाल वार्ड 01,  यति यतन लाल वार्ड 02 डॉ. सुशील सैमुएल वार्ड 03,  संजय नगर वार्ड 04 के पात्र हितग्राही टीकाकरण करा सकेंगे। इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव के टीकाकरण सत्र स्थल में डॉ. अंबेडकर वार्ड 01 स्वामी विवेकानंद वार्ड 02, राजेंद्र प्रसाद वार्ड 03, महात्मा गांधी वार्ड 04, सुभाष चंद्र बोस वार्ड 05, दीनदयाल वार्ड 06, राजीव गांधी वार्ड 07, गुरु घासीदास वार्ड 08, मौलाना वार्ड 09, भग...

लाॅकडाउन की मुश्किलों में जरूरतमंदों की मदद करने संसदीय सचिव की पहलजरूरतमंदों को संसदीय सचिव ने बांटी राशन सामाग्री l

महासमुंद [छत्तीसगढ़] महासमुंद। लाॅकडाउन के दौरान कोई भूखा न रहे इसके लिए संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर द्वारा राशन सामाग्री वितरित की जा रही है। इस दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के बारे में जागरूक भी कर रहे हैं।जिला प्रशासन द्वारा छह मई तक लाॅकडाउन का आदेश जारी किया गया है। ऐसे में कई जरूरतमंदों के पास भोजन की समस्या खड़ी हो जाती है। रोज कमाकर खाने वाले लोगों को ज्यादा दिक्कतें होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने राशन सामाग्री बांटने की पहल की गई है। इसी तारतम्य में आज रविवार को संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने शहर के वार्ड नं 29 में जैन नर्सिंग होम के पीछे जरूरतमंदों को राशन सामाग्री वितरित की। जरूरतमंद लोगों को राहत पैकेट में आटा, दाल, आलू, प्याज, तेल, हल्दी, मिर्च, सोया बड़ी, साबुन आदि सामाग्री का वितरण किया गया। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि कोरोना संक्रमण के संकटकाल के इस विषम परिस्थितियों में शासन-प्रशासन जरूरतमंदों के साथ है। जरूरतमंद लोगों को लाॅकडाउन के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसका पूरा ...

महासमुन्द जिले में पुलिस शराब तस्करी में लगातार कार्यवाही कर रही है उसके बाद भी तस्कर, तस्करी नही छोड़ रहे है। रोज शराब तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आ रहे है।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुन्द जिला उड़ीसा से जुड़ा हुआ है उड़ीसा के सीमावर्ती क्षेत्रों में उड़ीसा से लगातार शराब की तस्करी हो रही है। उड़ीसा से छत्तीसगढ़ के कई जिलों शराब तस्करी।से पूछ रही है छत्तीसगढ़ में लॉक डाउन होने से सराब की दुकान बंद है ऐसे में तस्कर अधिक वैसे कमाने के चक्कर मे उड़ीसा से सराब की तस्करी कर रही है वैसे महासमुन्द पुलिस ने तस्करों के खिलाफ अभियान छेड़ रकह है जहाँ रोज शराब तस्कर पुलिस की पकड़ में आ रहे है ताजा मामला महासमुन्द जिले के बागबाहरा थाना का है जहाँ मुखबिर की सूचना पर NH353 रोड पिथौरा चौक बागबाहरा के आरोपी  01. शत्रुहन कुमार मन्नाडे पिता स्व0 राधेश्याम मन्नाडे उम्र 33 साल साकिन  धो भट्ठी थाना खरोरा जिला रायपुर छ0ग0 हाल रमन टोला महासमुन्‍द जिला महासमुन्‍द, 02. राजेन्द्र प्रसाद मन्नाडे पिता मिट्ठा लाल मन्नाडे उम्र 38 साल  साकिन  धोबभट्ठी थाना खरोरा जिला रायुपर छ0ग0  के सयुक्त कब्जे से 01. एक काले रंग का हीरो स्प्लेण्डर प्लस मो0सा0 क्रमांक CG 04 KY 2805 पुरानी इस्तेमाली कीमती 20,000 रूपये , 02. एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 150 नग उडिसा राज्य निर्मित जेब्रा छा...

समाज सेवको ने कोविड सेंटर हेतु 06 नग सिलेंडर दान दिया। एसडीएम ने कहा संजीवनी बूटी का काम करेगी।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) पिथौरा कोविड-19 बीमारी से जूझ रहे लोगों को ऑक्सीजन की पूर्ति को लेकर के स्थानीय समाज सेवकों के द्वारा 06 नग जंबो साइज के ऑक्सीजन सिलेंडर आज एसडीएम को सौंपा गया । बता दें कि एसडीएम राकेश कुमार गोलछा की पहल पर नगर में कोरोना केयर सेंटर चलाया जा रहा है । पर्याप्त संसाधन के अभाव में एसडीएम ने समाज सेवकों से आग्रह किया था कि ऑक्सीजन की पूर्ति के लिए सिलेंडर की आवश्यकता है, जिस पर स्थानीय अग्रवाल समाज, व्यापारी एकता मंच, साहू समाज,पवन अग्रवाल सहित कुछ समाज सेवकों ने अपनी ओर से छह नग जंबो सिलेंडर की व्यवस्था करते हुए एसडीएम को सौंपा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एसडीएम श्री गोलछा ने कहा कि इस महामारी में ये आक्सीजन के सिलेंडर संजीवनी बूटी का कार्य करेगी । इस दौरान अग्रवाल सभा पिथौरा के अध्यक्ष सुरेश बंसल,सचिव बजरंग अग्रवाल,(वकील)व्यापारी एकता मंच के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल,गोपाल शर्मा,रितेश महान्ति, साहू समाज के दुलीकेशन साहू, हीरा साहू ,समाजसेवी राजेंद्र सिन्हा पत्रकार, राजेश मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

विधायक निधि के दो करोड़ व् दो माह की सैलरी दान,संसदीय सचिव की अनूठी मिसाल।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) कोरोना वायरस की महामारी से उपजे हालात से निपटने के लिए संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने अपनी विधायक निधि दो करोड़ रूपए के साथ ही अप्रैल महीने के वेतन को दान कर दी। इसके पूर्व पिछले साल भी उन्होंने अपने एक महीने का वेतन देकर कोरोना संकटकाल में सहयोग किया था। छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना की दस्तक के साथ ही संसदीय सचिव चंद्राकर कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। जरूरतमंदों को राशन सामान उपलब्ध कराने के साथ ही हाॅस्पिटल में दो नग आक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन दान की। इस साल अप्रैल महीने की सैलरी भी दान की। इसके अलावा पिछले साल भी उन्होंने अपनी एक महीने की सैलरी दान की थी।