महासमुन्द में आकाशीय बिजली गिरी, एक कि मौत दो घायल।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुन्द जिले के बागबाहरा वन परिक्षत्र के ग्राम सोनदादर में आकाशीय बिजली गिरने से सुमन निराला की मौत हो गयी। मृतका 14 वर्षीय सुमन निराला 8 वी कक्षा।की छात्रा थी जो आज अपनी माँ के साथ तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गयी थी।

बागबाहरा वन परिक्षेत्र के सोनदादर के जंगल मे तेंदूपत्ता तोड़ते समय सुमन को जरा भी इस बात का आभास नही था कि आज उसकी जिंदगी की आखरी दिन है सुमन अपने माँ के साथ तेंदूपत्ता तोड़कर घर की आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद कर रही थी। माँ के साथ तेंदूपत्ता तोडते हुए खुश भी थी और तेंदू पत्ता तोड़कर टोकरी में भर भी रही थी। अचानक मौसम बदला हल्की बारिश हुई और कड़क के साथ बिजली गिरी, सुमन आकाशीय बिजली की चपेट में आ गयी उसके साथ दो और लोग घायल हो गए। संभवतः सुमन की मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी साथ के लोगो ने उसे लेकर बागबाहरा स्वास्थ्य केंद्र पहुचे लेकिन डॉक्टरो ने सुमन को मृत घोषित कर दिया घटना में घायल लोगो का इलाज किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय। मुख्यमंत्री से जशपुर जिले के सरपंचों ने की मुलाकात

गोधन संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ। जोगीपुर में राज्य के प्रथम गौ अभ्यारण्य का शिलान्यास: गौधाम योजना से बेसहारा एवं घुमंतू गौवंश को मिलेगा सुरक्षित आश्रय। गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

बिहान से बदली ममता की जिंदगी। सब्जी की खेती से ममता बनी आत्मनिर्भर