5 लाख के गांजा के साथ 4 आरोपी पकड़ाए, ओडिशा से ला रहे थे मादक पदार्थ।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) कार में प्रेस लिखा कर गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी के साथ तीन अन्य आरोपियों को 50 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। चारों गांजा तस्करों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।   पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार को थाना सिंघोडा क्षेत्र के अन्तर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक सुशान्त बेहरा द्वारा थाना में फोन कर सूचना दी कि एक भूरे रंग की कार ओडिशा की ओर से सरायपाली की ओर जा रही है। आरक्षक की सूचना पर पुलिस ने एनएच 53 रोड एक ढाबा के सामने नाकाबंदी कर ओडिशा की ओर से आने वाले वाहनों की चेकिंग शुरू की। कुछ ही समय बाद एक भूरे रंग की हुंडई कार क्रमांक CG079877 ओडिशा की ओर से आई,जिसे रोका गया।

 वाहन में चार व्यक्ति रजनीश पाण्डे उम्र 32 साल निवासी खुर्सीपार जिला दुर्ग, धनानंद बेहरा उम्र 29 निवासी खुर्सीपार जिला दुर्ग,
धनंजय श्रीवास्तव उम्र 46 साल भिलाई,विनोद महोबिया उम्र 47 साल निवासी भिलाई सवार थे। इनसे पूछताछ करने पर कार में सवार एक व्यक्ति के द्वारा अपने आप को एक समाचार पत्र पत्रकार बताते हुए पुलिस पार्टी के साथ बहस करने लगा। पुलिस ने समझाइश देकर वाहन की तलाशी ली।  वाहन की डिक्की की तलाशी लेने पर 50 पैकेटों में भरा अवैध मादक पदार्थ गांजा  50 किलो, कीमती 5 लाख रूपये रखा मिला। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत  कार्रवाई कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय। मुख्यमंत्री से जशपुर जिले के सरपंचों ने की मुलाकात

गोधन संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ। जोगीपुर में राज्य के प्रथम गौ अभ्यारण्य का शिलान्यास: गौधाम योजना से बेसहारा एवं घुमंतू गौवंश को मिलेगा सुरक्षित आश्रय। गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

बिहान से बदली ममता की जिंदगी। सब्जी की खेती से ममता बनी आत्मनिर्भर