समाज सेवको ने कोविड सेंटर हेतु 06 नग सिलेंडर दान दिया। एसडीएम ने कहा संजीवनी बूटी का काम करेगी।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) पिथौरा कोविड-19 बीमारी से जूझ रहे लोगों को ऑक्सीजन की पूर्ति को लेकर के स्थानीय समाज सेवकों के द्वारा 06 नग जंबो साइज के ऑक्सीजन सिलेंडर आज एसडीएम को सौंपा गया ।

बता दें कि एसडीएम राकेश कुमार गोलछा की पहल पर नगर में कोरोना केयर सेंटर चलाया जा रहा है । पर्याप्त संसाधन के अभाव में एसडीएम ने समाज सेवकों से आग्रह किया था कि ऑक्सीजन की पूर्ति के लिए सिलेंडर की आवश्यकता है, जिस पर स्थानीय अग्रवाल समाज, व्यापारी एकता मंच, साहू समाज,पवन अग्रवाल सहित कुछ समाज सेवकों ने अपनी ओर से छह नग जंबो सिलेंडर की व्यवस्था करते हुए एसडीएम को सौंपा है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एसडीएम श्री गोलछा ने कहा कि इस महामारी में ये आक्सीजन के सिलेंडर संजीवनी बूटी का कार्य करेगी ।
इस दौरान अग्रवाल सभा पिथौरा के अध्यक्ष सुरेश बंसल,सचिव बजरंग अग्रवाल,(वकील)व्यापारी एकता मंच के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल,गोपाल शर्मा,रितेश महान्ति, साहू समाज के दुलीकेशन साहू, हीरा साहू ,समाजसेवी राजेंद्र सिन्हा पत्रकार, राजेश मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय। मुख्यमंत्री से जशपुर जिले के सरपंचों ने की मुलाकात

गोधन संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ। जोगीपुर में राज्य के प्रथम गौ अभ्यारण्य का शिलान्यास: गौधाम योजना से बेसहारा एवं घुमंतू गौवंश को मिलेगा सुरक्षित आश्रय। गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

बिहान से बदली ममता की जिंदगी। सब्जी की खेती से ममता बनी आत्मनिर्भर