लाॅकडाउन की मुश्किलों में जरूरतमंदों की मदद करने संसदीय सचिव की पहलजरूरतमंदों को संसदीय सचिव ने बांटी राशन सामाग्री l

महासमुंद [छत्तीसगढ़] महासमुंद। लाॅकडाउन के दौरान कोई भूखा न रहे इसके लिए संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर द्वारा राशन सामाग्री वितरित की जा रही है। इस दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के बारे में जागरूक भी कर रहे हैं।जिला प्रशासन द्वारा छह मई तक लाॅकडाउन का आदेश जारी किया गया है। ऐसे में कई जरूरतमंदों के पास भोजन की समस्या खड़ी हो जाती है। रोज कमाकर खाने वाले लोगों को ज्यादा दिक्कतें होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने राशन सामाग्री बांटने की पहल की गई है। इसी तारतम्य में आज रविवार को संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने शहर के वार्ड नं 29 में जैन नर्सिंग होम के पीछे जरूरतमंदों को राशन सामाग्री वितरित की। जरूरतमंद लोगों को राहत पैकेट में आटा, दाल, आलू, प्याज, तेल, हल्दी, मिर्च, सोया बड़ी, साबुन आदि सामाग्री का वितरण किया गया। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि कोरोना संक्रमण के संकटकाल के इस विषम परिस्थितियों में शासन-प्रशासन जरूरतमंदों के साथ है। जरूरतमंद लोगों को लाॅकडाउन के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसका पूरा ख्याल रखने का प्रयास किया जा रहा है। विधायक प्रतिनिधि आवेज खान ने कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी का समय चल रहा है और लाकडाउन का समय भी है, ऐसे में मजदूरी करने वाले जरूरतमंदों को सूखा राशन देने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर की पहल सराहनीय है। कांग्रेस के युवा नेता शुभम चंद्राकर ने कहा कि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने लाॅकडाउन के दौरान जरूरतमंदों का का दर्द समझते हुए व जनता की समस्या के समाधान की जिम्मेदारी समझते हुए एक सराहनीय कदम उठाया है। इस मदद से जो जरूरतमंद वार्डवासी हैं उनके चेहरों में खुशी नजर आ रही है।

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय। मुख्यमंत्री से जशपुर जिले के सरपंचों ने की मुलाकात

गोधन संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ। जोगीपुर में राज्य के प्रथम गौ अभ्यारण्य का शिलान्यास: गौधाम योजना से बेसहारा एवं घुमंतू गौवंश को मिलेगा सुरक्षित आश्रय। गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

बिहान से बदली ममता की जिंदगी। सब्जी की खेती से ममता बनी आत्मनिर्भर