सरायपाली में बालोदिया राइस मिल पर कार्रवाई, सील किया गया। भौतिक सत्यापन में 61,203 बोरा धान की कमी पाई गई थी।

IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) सरायपाली में प्रशासन द्वारा बालोदिया राइस मिल को सील कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि भौतिक सत्यापन के दौरान राइस मिल में 61,203 बोरा धान की कमी पाई गई थी। यह कार्रवाई संयुक्त टीम द्वारा इसी माह की गई थी, जिसमें मिल के भौतिक सत्यापन के दौरान निर्धारित स्टॉक के अनुरूप धान उपलब्ध नहीं मिला।

भौतिक सत्यापन में 61,203 बोरा धान की कमी पाई गई थी

सरायपाली में प्रशासन द्वारा बालोदिया राइस मिल को सील कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि भौतिक सत्यापन के दौरान राइस मिल में 61,203 बोरा धान की कमी पाई गई थी। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी अनुपमा आनंद के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा की गई थी, जिसमें मिल के भौतिक सत्यापन के दौरान निर्धारित स्टॉक के अनुरूप धान की उपलब्धता में अंतर पाया गया।
जांच के दौरान राइस मिल में कुल धान 37759.6 क्विंटल ( 94399 बोरा) एवं 2328 क्विंटल चावल (4656 बोरा) का लेखा-जोखा भी जांच के दायरे में रहा। अनियमितता पाए जाने पर प्रशासन ने मिल में उपलब्ध समस्त स्टॉक को जब्त कर लिया एवं आज मिल को सील किया गया है।


आज कार्रवाई के दौरान तहसीलदार श्रीधर पंडा,खाद्य विभाग,मंडी एवं संबंधित अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद रही। प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच तथा नियमों के तहत यह कार्रवाई की गई है।
उल्लेखनीय है जिले में कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर धान के अवैध परिवहन, संग्रहण और बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय। मुख्यमंत्री से जशपुर जिले के सरपंचों ने की मुलाकात

गोधन संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ। जोगीपुर में राज्य के प्रथम गौ अभ्यारण्य का शिलान्यास: गौधाम योजना से बेसहारा एवं घुमंतू गौवंश को मिलेगा सुरक्षित आश्रय। गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

बिहान से बदली ममता की जिंदगी। सब्जी की खेती से ममता बनी आत्मनिर्भर