किसानों से धोखाधड़ी : समिति प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर्स ने फर्जी तरीके से बेच दी किसानों की धान, 32 लाख रुपये लेकर हुए फरार...

@ ARVIND KUMAR

IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक के जाडामुडा धान खरीदी केंद्र में लगातार एक के बाद एक फर्जीवाड़ा का खुलासा हो रहा है। अब यहां अन्नदाताओं से लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई है। इस धान संग्रहण केंद्र के समिति प्रबंधक और दो कंप्यूटर ऑपरेटर्स ने 19 किसानों के धान को, किसानों को धोखे में रख कर दूसरों के खाते में चढ़ाकर 33 लाख रुपए निकाल लिए और फरार हो गए हैं। वही, किसानों के शिकायत पर बसना थेन में धान खरीदी केंद्र प्रभारी और दो कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ धारा 420,409,34 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

किसानों की खून-पसीने की कमाई धोखे से धान खरीदी केंद्र प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर ने फर्जी किसानों के खाता में धान बेचकर 32 लाख 90 हजार रुपये निकाल लिए, मामले का खुलासा तब हुआ जब किसानों ने अपने बेचे गए धान के पैसै नहीं आने पर धान संग्रहण केंद्र में जमकर हंगामा किया। अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किए तो पता चला कि इन 19 किसानों के धान दूसरे के खातों में चढ़ाकर धान बेच दिया गया है और राशि निकाल लिया है।

इस मामले में बसना थाना प्रभारी आशीष वासनिक ने कहा कि किसानों की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद से ही तीनों फरार है, जिनकी तलाश की जारी रही है। धान खरीदी में फर्जीवाड़ा के मामले में केंद्र प्रभारी और ऑपरेटरों के खिलाफ बसना थाने में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

अवगत हो कि, पहले इसी खरीदी केंद्र में फर्जी रकबा बढ़ाकर धान की खरीदी कर करीब 2 करोड़ का फर्जीवाडा किया गया था। शिकायत के बाद 2 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़ा के आरोप में बसना थाना में जाडामुडा सहकारी सोसाइटी के समिति प्रबंधक उमेश भोई और एक किसान राम प्रसाद के खिलाफ बसना थाना में FIR किया जा चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय। मुख्यमंत्री से जशपुर जिले के सरपंचों ने की मुलाकात

गोधन संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ। जोगीपुर में राज्य के प्रथम गौ अभ्यारण्य का शिलान्यास: गौधाम योजना से बेसहारा एवं घुमंतू गौवंश को मिलेगा सुरक्षित आश्रय। गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

बिहान से बदली ममता की जिंदगी। सब्जी की खेती से ममता बनी आत्मनिर्भर