बागबाहरा थाना की कार्यवाही। 10 लीटर महुवा शराब के साथ आरोपी पकड़ाया।

IBN24 Desk : महासमुंद (छतीसगढ़) महासमुंद पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरेपूंजे व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागबाहरा कपिल चन्द्रा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन को रोकने के संबंध में कार्यवाही करने हेतु निर्देशित करने पर दिनांक 30/07/2022 को जरिये मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम छिनदादर के रमेश कुमार गोड नाम का व्यक्ति जो छिनदादर के जंगल में शराब छिपा कर रखा हुआ है।

जिसे लेने गया है कि सुचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों को साथ लेकर ग्राम छिनदादर जंगल की ओर रवाना हुआ जंगल की ओर से एक व्यक्ति अपने दोनों हाथ में 05-05 लीटर वाली जरकीन लिये आ रहा था जिसे छिनदादर जंगल जाने के तिराहा के पास घेराबंदी कर पकडे नाम पता पूछने पर अपना नाम रमेश कुमार गोड पिता नाहरू गोड उम्र 40 साल साकिन छिनदादर मिर्धापारा थाना बागबाहरा जिला महासमुन्द का निवासी होना बताया जिसके के कब्जे से दो सफेद रंग की 05-05 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन में करीबन 05-05 लीटर कुल 10 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब कीमती 2000 रूपये को समक्ष गवाह वजह सबुत में जप्त कर सीलबंद किया गया।

आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना स्वीकार करने पर विधिवत समय सदर में गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना बागबाहरा में अपराध क्रमांक 152/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी स्वराज त्रिपाठी , प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र चन्द्राकर, आरक्षक महेत्तंर साहू , शैलेन्द्र सिरमौर का योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय। मुख्यमंत्री से जशपुर जिले के सरपंचों ने की मुलाकात

गोधन संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ। जोगीपुर में राज्य के प्रथम गौ अभ्यारण्य का शिलान्यास: गौधाम योजना से बेसहारा एवं घुमंतू गौवंश को मिलेगा सुरक्षित आश्रय। गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

बिहान से बदली ममता की जिंदगी। सब्जी की खेती से ममता बनी आत्मनिर्भर