पारंपरिक खेलों में विजयी प्रतिभागियों को संसदीय सचिव ने किया पुरस्कृत।
IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने खेल मड़ई के तहत ग्राम खट्टी में आयोजित जिला स्तरीय पारंपरिक खेल प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ ही खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने जोर दिया। ग्राम खट्टी में खेल मड़ई के तहत जिला स्तरीय पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। आज रविवार को खेल प्रतियोगिता का समापन के साथ ही पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, जनपद सदस्य कुणाल चंद्राकर, हेमंत डडसेना, सचिन गायकवाड़, रहीम चौहान मौजूद थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आत्मीय स्वागत किया गया। बाद इसके उन्होंने गेड़ी का लुत्फ उठाया। अपने संबोधन में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों के प्रति रूझान बढ़ाने हरसंभव प्रयास कर रही है। विभिन्न ख...