आज केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के प्रपत्र अनुसार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का पूर्व आयोजन किया गया।

IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) में आज दिनांक 29 मार्च 2022 को केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के प्रपत्र अनुसार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का पूर्व आयोजन प्राचार्य श्री अशोक कुमार चंद्राकर के मार्गदर्शन में किया गया।

जिसमें प्राचार्य के द्वारा बच्चों व शिक्षकों के साथ सार्थक संवाद किया गया और बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल 2022 को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ सार्थक संवाद करेंगे। बच्चों के द्वारा भी आगामी परीक्षा से संबंधित अनेक प्रकार से प्रश्न पूछे गए और उनके मन में उठ रहे प्रश्नों का प्राचार्य महोदय के द्वारा उचित मार्गदर्शन किया गया तथा यह भी बताया कि 1 अप्रैल 2022 को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों के साथ बातचीत करेंगे और परीक्षा के तनाव को दूर करने के तरीके पर अपने मन की बात साझा करेंगे।

प्राचार्य महोदय ने सभी बच्चों शिक्षकों व अभिभावकों से आग्रह किया कि सभी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा दिए जा रहे हैं उचित मार्गदर्शन का लाभ उठाएंगे। कार्यक्रम में पत्रकार विजय जी,लक्ष्मी नाथ चंद्राकर, श्री साहू जी, न्यूज चैनल से अरविंद यादव जी जन्मजय सिन्हा जी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक श्री जितेंद्र कुमार चंद्राकर व आभार प्रकट शिक्षिका श्रीमती रोहिता बंसोड़ ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय। मुख्यमंत्री से जशपुर जिले के सरपंचों ने की मुलाकात

गोधन संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ। जोगीपुर में राज्य के प्रथम गौ अभ्यारण्य का शिलान्यास: गौधाम योजना से बेसहारा एवं घुमंतू गौवंश को मिलेगा सुरक्षित आश्रय। गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

बिहान से बदली ममता की जिंदगी। सब्जी की खेती से ममता बनी आत्मनिर्भर