Posts

Showing posts from March, 2022

जिला शिक्षा कार्यालय में स्थित राजीव गांधी शिक्षा मिशन (समग्र शिक्षा) ऑफिस का फॉल सीलिंग भरभरा कर गिरा।

Image
IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) जिला शिक्षा कार्यालय में उस समय अफरा तफरी मच गया जब जिला शिक्षा कार्यालय में स्थित राजीव गांधी शिक्षा मिशन (समग्र शिक्षा) ऑफिस का फॉल सीलिंग भरभरा कर गिर गया आपको बता दें कि महासमुंद शिक्षा विभाग का कार्यालय पुरानी बिल्डिंग में चल रहा है और बिल्डिंग की हालत जर्जर हो चुकी है। कल अचानक समग्र शिक्षा कार्यालय के फॉल सीलिंग भरभरा कर नीचे गिर गया। कल 31 मार्च वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन होने की वजह से सभी कर्मचारी और अधिकारी ऑफिस में थे और विभागीय कार्य निपटा रहे थे इसी दौरान फॉल सीलिंग गिर गया फल सीलिंग गिरने से कुछ समय तक अफरा तफरी का माहौल रहा और बाद में अधिकारियों और कर्मचारियों ने वित्तीय वर्ष से संबंधित पूरा काम करके ही लौटे। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को चोट नही आई। जिला शिक्षा कार्यालय के माध्यम से सैकड़ों नई स्कूल बिल्डिंग बनाई जाती है ताकि बच्चे बेहतर तरीके से पढ़ सकें लेकिन उसी विभाग का मुख्यालय में स्थित कार्यालय जर्जर हो चुका है और आए दिन इस तरीके से घटनाएं घटित हो रही है लेकिन इस विभाग के जिला कार्यालय को नई बिल्डिंग आज तक नही मिल पाई। ...

सउनि जगदीश सिंह ध्रुवे और प्रधान आरक्षक गज्जु लाल पाटकर पुलिस विभाग से हुवे सेवानिवृत्त, विभाग ने दी भावभिनी विदाई।

Image
IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) जिला पुलिस महासमुंद में कार्यरत सउनि जगदीश सिंह ध्रुवे और प्रधान आरक्षक गज्जु लाल पाटकर आज छत्तीसगढ पुलिस विभाग में नियुक्ति पश्चात लंबी सेवा देने के बाद, आज पुलिस विभाग से सेवा-निवृत्त हुवे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला ने आज सेवा-निवृत्त होने जा रहे सउनि जगदीश सिंह ध्रुवे और प्रधान आरक्षक गज्जु लाल पाटकर को उनके परिवारजन एवं कार्यालयीन स्टाफ की उपस्थिति में विदाई समारोह आयोजित कर दोनो ही पुलिस अधिकारी को सम्मानित कर ससम्मान विदाई दी गई। पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर, रक्षित निरीक्षक नितीश आर नायर तथा कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थित में दोनो ने अपने-अपने सेवा काल के अनुभव को बताये, अपनी सेवा-वृतांत की चर्चा करते हुवे पुलिस विभाग में नियुक्ति से लेकर अब-तक के सफर में आये अच्छे व बुरे अनुभव को साझा किया। विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला ने सेवा- निवृत्त होने जा रहे सउनि ध्रुवे व प्र. आर. पाटकर के विभागीय सेवा, डयूटी के प्रति समर्पण व सरल एवम स्...

राम के आदर्श व चरित्र को आत्मसात करने की जरूरत-विनोद चंद्राकर।
ग्राम भोरिंग और गड़सिवनी में आयोजित रामायण महोत्सव में शामिल हुए संसदीय सचिव।

Image
IBN24 Desk: संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ग्राम भोरिंग और गड़सिवनी में आयोजित रामायण महोत्सव में शामिल होकर श्रृद्धा-भक्ति के साथ भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना कर कथा का श्रवण किया। मंगलवार को संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने दीप प्रज्ज्वलित कर ग्राम भोरिंग और गड़सिवनी में आयोजित रामायण महोत्सव का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में मख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने राम के आदर्श को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में राम के आदर्श व चरित्र को आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि भगवान राम ने जीवन में कष्टों को सहते हुए धर्म की रक्षा की। रामायण सभी का सम्मान करने का संदेश देती है। रामायण सुनने के बाद जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, जनपद सदस्य सत्यवान जेंडरे, दिग्विजय साहू, लोकेश चंद्राकर, अन्नू चंद्राकर, लता कैलाश चंद्राकर, उषा राजेश साहू, जय श्री कमलेश सोनकर, पुष्पा तेजराम साहू, संतोष साहू, खेदूराम साहू, सतीश सोनकर, जीवनला...

आज केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के प्रपत्र अनुसार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का पूर्व आयोजन किया गया।

Image
IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) में आज दिनांक 29 मार्च 2022 को केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के प्रपत्र अनुसार परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम का पूर्व आयोजन प्राचार्य श्री अशोक कुमार चंद्राकर के मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें प्राचार्य के द्वारा बच्चों व शिक्षकों के साथ सार्थक संवाद किया गया और बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 1 अप्रैल 2022 को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ सार्थक संवाद करेंगे। बच्चों के द्वारा भी आगामी परीक्षा से संबंधित अनेक प्रकार से प्रश्न पूछे गए और उनके मन में उठ रहे प्रश्नों का प्राचार्य महोदय के द्वारा उचित मार्गदर्शन किया गया तथा यह भी बताया कि 1 अप्रैल 2022 को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों के साथ बातचीत करेंगे और परीक्षा के तनाव को दूर करने के तरीके पर अपने मन की बात साझा करेंगे। प्राचार्य महोदय ने सभी बच्चों शिक्षकों व अभिभावकों से आग्रह किया कि सभी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और माननीय प्रधानमंत्री के द्वारा दिए जा रहे हैं उचित मार्गदर्शन का लाभ उठाएंगे...

वन परिक्षेत्र पिथौरा के कक्ष क्रमांक 241 और 242 में लगी आग।

IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) महासमुंद जिले के वन परिक्षेत्र पिथौरा के कक्ष क्रमांक 241 और 242 में आग लग गयी है आग तेजी से जंगल मे फैल रही है और जंगल जल रहा है। वन कर्मचारी पिछले कई दिनों से अपनी 12 सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चित हड़ताल पर है जिस वजह से भी जंगलो की सुरक्षा सही तरीके से नही हो पा रही है।

दस लाख की लागत से भलेसर में बनेगा में सिन्हा समाज के लिए भवन।
संसदीय सचिव ने किया भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन।

Image
IBN24 Desk:महासमुंद(छत्तीसगढ़) ग्राम भलेसर में सिन्हा कलार समाज के लिए सामाजिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। आज सोमवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान विधायक निधि से राशि देने पर समाज के लोगों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को केले से तौलकर उनका सम्मान किया। आज सोमवार को ग्राम भलेसर में सिन्हा कलार समाज के भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता समाज के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिन्हा ने की। विशेष अतिथि के रूप में समाज के संयोजक नीरज गजेंद्र, निरंजन सिन्हा, दानेश्वर सिन्हा, राधेलाल सिन्हा, पुनीत सिन्हा, शिवालाल सिन्हा, सरपंच टेमीन टिकेश्वर सिन्हा, कल्पना सिन्हा, राजेश सिन्हा मौजूद थे। पूजा अर्चना पश्चात मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने विधायक निधि से बनने वाले भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इसके पूर्व संसदीय सचिव श्री चंद्राकर के पहुंचने पर समाज के लोगों ने आतिशबाजी व गाजेबाजे के साथ स्वागत किया। समाज के लोगों ने केले से तौलकर ...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिरकोनी चंडी मंदिर में आयोजित झेरिया यादव समाज के महा सम्मेलन में पहुंचे. उनके साथ प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे भी थे. मुख्यमंत्री बघेल का सम्मेलन में पहुंचने पर यादव समाज नें पारंपरिक वेशभूषा कोढ़ी, पेटी, कुलेता, डंडा आदि पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया.

IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बिरकोनी चंडी मंदिर में आयोजित झेरिया यादव समाज के महा सम्मेलन में पहुंचे. उनके साथ प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे भी थे. मुख्यमंत्री बघेल का सम्मेलन में पहुंचने पर यादव समाज नें पारंपरिक वेशभूषा कोढ़ी, पेटी, कुलेता, डंडा आदि पहनाकर जोशीला स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर यादव समाज के पांच  सामाजिक भवन खल्लारी, शिवरीनारायण, सिरपुर, डबरा और मधुबन धाम धमतरी के लिए 20-20 लाख रुपए और बिरकोनी में भवन निर्माण हेतु 6 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की.

खड़सा और चुहरी में बनेंगे चेकडैम, फुसेराडीह में बनेगी पानी टंकी।
संसदीय सचिव ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन।

IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने क्षेत्र में लाखों रूपए की लागत से विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया। आज शनिवार को ग्राम खड़सा व चुहरी में चेकडैम निर्माण व ग्राम फुसेराडीह में पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण का भूमिपूजन तथा ग्राम चुहरी में उचित मूल्य दुकान के भवन का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, जनपद सदस्य अजय मंगल ध्रुव, कुणाल चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर, सरपंच बंदेश्वरी ध्रुव, मीना देवदास, मीरा चौधरी, राधेलाल सिन्हा मौजूद थे। अपने संबोधन में संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि कहा कि जलजीवन मिशन के अंतर्गत पानी टंकी व पाइप लाइन विस्तारीकरण का कार्य होने से हर घर को साफ पानी मिलेगा। उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार गांवों का चहुंमुखी विकास कराने कटिबद्ध है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्हांेने कह...

प्रदेश के पुरा नगरी सिरपुर के पर्यटन विकास को निहारने, इसे प्रचारित करने साथ ही लोगों में साइकिलिंग से अच्छे स्वास्थ्य का संदेश देने शनिवार सुबह जिला प्रशासन की ओर से टूर डे सिरपुर का आयोजन किया गया।

IBN24 Desk: महासमुंद ( छत्‍तीसगढ़ ) के पुरा नगरी सिरपुर के पर्यटन विकास को निहारने, इसे प्रचारित करने साथ ही लोगों में साइकिलिंग से अच्छे स्वास्थ्य का संदेश देने शनिवार सुबह जिला प्रशासन की ओर से टूर डे सिरपुर का आयोजन किया गया। सुबह साढ़े सात बजे वन विभाग के सभागार में औपचारिक कार्यक्रम में संसदीय सचिव विनोद चन्द्राकर ने साइकिल यात्रा का शुभारंभ किया। 40 किमी का सफर एक पड़ाव में ठहरने के बाद यात्री सुबह 10 बजे सिरपुर पहुंचे। यहां वे ऐतिहासिक धरोहरों को निहारेंगे। कई युवा साइकिल पर सवार होकर सिरपुर पहुंचे दोपहर में भोजन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। टूर में रायपुर से भी कई युवा साइकिल पर सवार होकर सिरपुर पहुंचे हैं। इन्होंने सशुल्क पंजीयन कराया है। जबकि महासमुंद जिले के साइकिल यात्रियों के लिए आयोजन व सभी व्यवस्थाएं निश्शुल्क रही।

वन कर्मचारियों ने मांगों को लेकर संसदीय सचिव को सौंपा ज्ञापन।
संसदीय सचिव ने मांगों की ओर शासन का ध्यानाकर्षित कराने का दिया आश्वासन।

IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ जिला ईकाई महासमुंद के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर को ज्ञापन सौंपा। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उनकी मांगों की ओर शासन का ध्यानाकर्षित कराने का आश्वासन दिया। आज शुक्रवार को वन कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि वे अपनी 12 सूत्रीय मांगों में वनरक्षक का वेतनमान वर्ष 2003 से 3050 स्वीकृत करने, वनरक्षक, वनपाल, उच्च वर्ग क्षेत्रपाल कर्मचारियों का वेतनमान मांग अनुसार करने, पुरानी पेंशन योजना लागू करने, छग राज्य गठन के पश्चात नया सेटअप पुनरीक्षण करने, महाराष्ट्र सरकार की तरह पांच हजार पौष्टिक आहार, वर्दी भत्ता दिया जाए, पदनाम वर्दी हेतु संबोधित नाम अन्य पहचान निर्धारण आदेश जारी करने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उनकी मांगों की ओर शासन का ध्यानाकर्षित कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान वन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कमलनारायण यादव, राकेश कुमार ध्र...

फर्जीवाडा की हदे पार। होंडा एक्टिवा मोटरसायकल से हुआ 24 टन धान का परिवहन।

Image
IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) महासमुंद जिले के परसवानी धान खरीदी केंद्र में करोड़ो धान ख़रीदी फर्जीवाड़ा को छुपाने के लिए फिर से फर्जीवाड़ा किया गया। होंडा एक्टिवा मोटरसायकल से 24 टन धान का परिवहन होना बताया गया । 17 मार्च को गाड़ी क्रमांक CG06GM8886 से परसवानी धान खरीदी केंद्र से श्री बालाजी राईस मील में 600 बोरी यानी 24 टन धान का परिवहन होना बताया गया। इस गाड़ी को ट्रक बताया गया जबकि CG06GM8886 होंडा कंपनी की एक्टिवा मोटर सायकल है। ऐसे ही गाड़ी क्रमांक CG06M0816 जिसका मॉडल न lpt 1109/Hex2, ये 6 चक्का ट्रक है इसमें भी 600 बोरी यानी 24 टन धान का परिवहन मनिष एसोसिएट राईस मील के लिए हुआ जबकि ये 6 चक्का ट्रक है जिसमें 18 टन से ज्यादा वजन लोड ही नही किया जा सकता। लेकिन 24 टन धान का परिवहन होना बताया गया। ये गड़बड़ियां इसलिए हो रही है क्योंकि मौके पर धान नही है। उसे मैनेज करने के लिए राईस मिलर से सेटिंग किया जा रहा है, धान खरीदी केंद्र से कम्प्यूटर के माध्यम से जावक दिखाया जा रहा है। धान फड़ में धान नही मिलने के फर्जीवाड़े में जांच के निर्देश कलेक्टर साहब ने 15 तारीख को ही दे दिए...

भागवत कथा से पहले नगर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए संसदीय सचिव।

IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के पहले दिन आज मंगलवार को नगर में निकाली गई भव्य कलश यात्रा में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर शामिल हुए। महामाया मंदिर से निकली कलश यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। तीस मार्च तक शहर के दादाबाड़ा में दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया गया है। कथावाचक पं हिमांशु कृष्ण भारद्धाज होंगे। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कथा श्रवण करने श्रद्धालुओं से उपस्थित होने की अपील की है।

पॉलिटेक्निक कॉलेज महासमुंद में अभाविप ने सौंपा ज्ञापन।

IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) अखिल भारतीय विद्यार्थी की शास. पॉलीटेक्निक इकाई ने सीएसवीटीयू द्वारा सत्र 2021-22 में प्रवेशित छात्रों से अत्यधिक नामांकन शुल्क लेने और इसे जमा करने हेतु केवल एक दिन का समय देने के विरोध में कुलपति के नाम महासमुंद पॉलीटेक्निक के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा है। विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2021-22 में प्रवेश लिए हुए विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय द्वारा नामांकन शुल्क के साथ साथ विश्वविद्यालय डेवलपमेन्ट शुल्क 500, ई - लाइब्रेरी डेवलपमेन्ट शुल्क 2000, प्लेसमेंट शुल्क 125 के नाम से कुछ अतिरिक्त शुल्क भी लिये जा रहे है जिस मद का शुल्क विद्यार्थी अपने महाविद्यालयों में भी भुगतान करता है। इस तरह विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित यह शुल्क विद्यार्थियों पर दोहरा आर्थिक बोझ डाल रही है । कोविड जनित परिस्थियों के बाद एकाएक विद्यार्थियों से इस प्रकार का शुल्क लेना एवं उसका भुगतान न करने पर विद्यार्थी को नामांकन से वंचित करने की बात विश्वविद्यालय द्वारा की जा रही है । अभाविप नगर सह मंत्री गितिका चंद्राकर ने बताया कि पॉलिटेक्निक में पढ़ रहे विद्यार्थियों को इस प्रकार का ...

खट्टा में एस एम सी उन्मुखीकरण कार्यशाला प्रारम्भ,शाला प्रबंधन समिति को किया जा रहा सक्रिय, कार्यशाला में तैयार किया जाएगा शाला विकास योजना।

IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के उपरांत उसके समुचित क्रियान्वयन हेतु शाला प्रबंधन समिति की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने के लिए खट्टा में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शाला में पढने वाले बच्चों के पालक, शिक्षक, शिक्षा में जागरूक नागरिक व पंचायत प्रतिनिधियों को मिलाकर गठित शाला प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित हो रहे हैं | तीन दिन तक चलने वाले कार्यशाला में प्रथम दिवस प्रधानपाठक ओम नारायण शर्मा द्वारा शाला प्रबंधन समिति गठन के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए शाला स्तर पर उनके गठन का तरीका, सदस्यों की संख्या, उद्देश्य व दायित्व सहित उनके नियमित बैठकों के आयोजन व शाला विकास में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई| समिति के सदस्यों द्वारा विभिन्न चुनौतियों के बीच अपने कर्तव्यों के निर्वहन पर परिचर्चा आयोजित की गई| भोजनोपरांत द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई | शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के अंतर्गत पढई तुंहर दुआर, अंगना मा शिक्...

वाटर फॉल धसकुड में तीन लाख की लागत से बनेगा भवन
ग्रामीणों की मांग पर संसदीय सचिव ने की भवन निर्माण की घोषणा।

Image
IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) पर्यटन स्थल धसकुड में तीन लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। आज रविवार को ग्रामीणों की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने तीन लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। आज रविवार को ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि वाटर फॉल धसकुड में भवन नहीं होने से दूरदराज से पहुंचने वाले पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहां पर्यटन स्थल को देखने बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं। लेकिन भवन की सुविधा नहीं होने से दिक्कतें आती हैं। उन्होंने यहां भवन निर्माण की मांग की। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने तीन लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। भवन निर्माण के लिए राशि की घोषणा पर सरपंच श्रीमती रूपा जयप्रकाश यादव, उपसरपंच हरखराम ध्रुव, जयप्रकाश यादव, रिखीराम, साहसराम, पंकज निषाद, चोवा यादव, संतू ध्रुव, टिकेश्वर ध्रुव, रामलाल, वीरेंद्र सेन, पवन ध्रुव, गंगाराम निषाद, पुरूषोत्तम नायक, डोमार ध्रुव, बीरसिंग ध्रुव, लेखराम, हरियर सिंग,...

नहाते समय तीन किशोर तालाब मे डूबे। एक की मौत, दो का चल रहा है इलाज।

IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) महासमुंद में होली खेलने के बाद तालाब में नहाने गए तीन किशोर तालाब में डूब गए। होली खेलने के बाद तीनों किशोर बरोंडाबाजार के तालाब में नहाने गए थे नहाते नहाते गहरे पानी मे चले गए और डूबने लगे, डूबते समय आवाज सुनकर ग्रामीण तालाब में कूद कर तीनो किशोरो को बाहर निकाला जिसमे कलश बाघमारे उम्र 17 वर्ष इलाज के दौरान्त मौत हो गयी वही लक्ष्य चन्द्राकर एवं दिव्यांशु का इलाज चल रहा है ।          

महासमुंद जिले के परसवानी धान खरीदी केंद्र में लगभग एक करोड़ का धान घोटाला। कलेक्टर ने मामले की जांच के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है और जांच में घोटाला सामने आने पर एफ.आई.आर.कराने की बात कही।

Image
IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) महासमुंद जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान ख़रीदी के लिए 152 धान ख़रीदी केंद्र बनाये गए थे। जिसमें 01 दिसम्बर 2021 से 07 फरवरी 2022 तक धान की खरीदी की गई। जिले के कई धान खरीदी केंद्रों में धान की बोगस खरीदी की गई है, ताजा मामला महासमुंद जिले के सांकरा ब्रांच के सहकारी समिति परसवानी का है जहां  1 करोड़ के लगभग 4000 क्विंटल धान की बोगस खरीदी का मामला सामने आया है। धान खरीदी केंद्र परसवानी में धान खरीदी वर्ष 2021-22 में 14 करोड़ 59 लाख 72 हजार 500 रुपये का कुल 58389 क्विंटल धान की खरीदी करना बताया गया है जिसमें से दिनांक 14 मार्च 2022 तक टी.ओ. के माध्यम से 23780 क्विंटल धान का खरीदी केंद्र से उठाव हुआ। मिलर्स को 34609 क्विंटल का डी.ओ. जारी हुआ जिसमें से 29819 क्विटल धान का ही उठाव हुआ बाकी बचे 4790 क्विंटल धान का उठाव इसलिए नही हुआ क्योंकि धान खरीदी केंद्र परसवानी में 4790 क्विंटल यानी 11975 कट्टा (बोरी) धान नही है। वहा सिर्फ लगभग 2000 कट्टे [बोरी ] यानी 800 क्विंटल धान है जबकि आज भी परसवानी धान खरीदी केंद्र में आन लाइन देखने पर 4790 क्विंटल, यानी ...

महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के छह स्कूलों में कराए जाएंगे अहाता निर्माण।
संसदीय सचिव के प्रयास से मिली तीस लाख रूपए की मंजूरी।

Image
IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) महासमुंद विधान सभा क्षेत्र के छह प्राथमिक स्कूलों में अहाता निर्माण कराए जाएंगे। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से तीस लाख रूपए की मंजूरी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में प्रवास के दौरान संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर को ग्राम मानपुर, रामसागरपारा, केशवा, कोसरंगी, बकमा व खट्टी के ग्रामीणों ने प्राथमिक स्कूलों में अहाता निर्माण कराए जाने की मांग की थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने प्रदेश सरकार का ध्यानाकर्षित कराया था। बाद इसके प्राथमिक शाला मानपुर, प्राथमिक शाला रामसागरपारा, प्राथमिक शाला केशवा, पूर्व माध्यमिक शाला कोसरंगी, प्राथमिक शाला बकमा व कन्या शाला खट्टी में अहाता निर्माण के लिए पांच-पांच लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। अहाता निर्माण के लिए मंजूरी दिलाने पर सरपंच ब्रिजेन हीरा बंजारे, दूजराम साहू, विनोद कुमार, उमा सुरेश साहू, हीरा बंजारे, दिलीप चंद्राकर, नरेश सारथी, रहीम खान, रेवाराम साहू, हितेश साहू, तोषण कन्नौजे, सुभाष शर्मा, सुनील शर्मा, अशोक गुप्ता, कौशल चंद्राकर, दीपक चंद्राकर, न...

महासमुंद में अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्यवाही, 5 हाईवा, 1 चेन माउंटेन, 1 जेसीबी जप्त।

Image
IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) महासमुंद क्षेत्र में लगातार हो रहे रेत के अवैध उत्खनन को सोमवार को ग्रामीणों के प्रयास से रोका गया। बम्हनी गांव के सरहदी क्षेत्र में अवैध रुप से संचालित उत्खननन पर ग्रामीणों ने हल्ला बोल दिया। अफसरों से शिकायत के बाद शाम को पहुंची खनिज विभाग की टीम ने 2 चैन माउंटेन और 5 हाईवा पर कार्रवाई की है। दरअसल, ग्रामीण लगातार हो रहे अवैध उत्खनन से परेशान थे। लगातार मना किए जाने के बावजूद कुछ लोगों द्वारा मनमानी करते हुए रेत उत्खनित किया जा रहा था। सोमवार को उत्खनन होने पर ग्रामीण एकजुट हुए और बम्हनी क्षेत्र के महानदी में किए जा रहे उत्खनन को रोकने गौरभाट की ओर बनाए गए रेम को खोद दिया। जिससे वाहनें नही निकल पाई। इसके बाद लगातार अफसरों को सूचना दी जाती रही। मिली जानकारी के अनुसार खनिज विभाग की टीम सिरपुर ओर कार्रवाई में व्यस्त थी। इस बीच खनिज अधिकारी एचडी भारद्वाज के निर्देशन में मौके पर ग्रामीणों के साथ पहुंचकर कार्रवाई की गई। मौके पर खनिज विभाग को दो चैन माउंटेन उत्खनन करते हुए मिली। साथ ही हाईवा क्रमांक सीजी 04 जेडी 7401, सीजी 07बीएम 3063, सीजी 07 सीडी 7289,...

अर्जुनी में मारपीट व हत्या के 3 नाबलिक शहीत 9 आरोपियो को ग्रामीण पुलिस ने किया गिरफ्तार।

IBN24 Desk: भाटापारा (छत्तीसगढ़) भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस से आज रविवार को मिली जानकारी अनुसार मल्दी निवासी प्रार्थी विजेंद्र वर्मा ने थाने में शिकयत दर्ज कराई की 7 मार्च को अपने साथी यसवंत ,संजू व भीम के साथ अर्जुनी के सोयाचिन्स ढाबा खाना खाने गए जहां ढाबा संचालक तोरण बंजारे ने शराब लाये हो कहते हुए गाली गलौच करने लगे मना करने पर फोन करके अपने साथियों को बुला कर हमारे साथ बेल्ट ,मुक्का व लकड़ी से मारपीट की गई ।घटना के दौरान यसवंत गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए रायपुर भेजा गया जहां 11 मार्च को उसकी मृत्य हो गई ।जिस पर से ग्रामीण पुलिस ने मामले में शामिल 3 नाबलिक सहित ढाबा संचालक तोरण बाजरे, चित्र सिंह बंजारे,ओमकार बंजारे,आकाश टण्डन ,अरविंद धृतलहरे व शनि महिलांग को गिरफ्तार किया गया ।

किसानों को हरी झंडी दिखाकर अमर ने किया रवाना।

IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) इंदिरा गांधी कृषि महाविद्यालय रायपुर में आयोजित किसान प्रदर्शनी मेला में अपने जिला पंचायत क्षेत्र के 50 से अधिक किसानों को क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य व कृषि विभाग सभापति अमर अरूण चंद्राकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

सिकासार जलाशय से कोडार जलाशय तक नहरों से पहुंचेगा पानी,
प्रस्तावित नहर निर्माण के सर्वे के लिए एक करोड़ रूपए का प्रावधान,
संसदीय सचिव की पहल पर प्रदेश सरकार ने किया बजट में प्रावधान।

IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) गरियाबंद जिले के पैरी परियोजना अंतर्गत सिकासार जलाशय से कोडार जलाशय तक नहर निर्माण प्रस्तावित है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की पहल पर प्रदेश सरकार ने प्रस्तावित नहर निर्माण के सर्वे के लिए एक करोड़ की राशि का बजट में प्रावधान किया है। बताया जाता है कि अगले महीने किसी एजेंसी के माध्यम से सर्वे कराए जाने की तैयारी है। मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले में वृहद सिंचाई परियोजना अंतर्गत एकमात्र कोडार जलाशय से खरीफ सीजन में करीब 23 हजार 472 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो रही है। वहीं मध्यम सिंचाई परियोजना के अंतर्गत केशवा जलाशय से तीन हजार आठ सौ 46 हेक्टेयर में सिंचाई होती है। रबी सीजन में बांध खाली होने पर किसानों को सिंचाई सुविधा नहीं मिल पाती। लिहाजा किसानों की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने गरियाबंद जिले के पैरी परियोजना अंतर्गत सिकासार जलाशय से नहरों के माध्यम से पानी महासमुंद जिले में लाने ध्यानाकर्षित कराया। बाद इसके प्रदेश सरकार ने वर्ष 2022-23 के बजट में सिकासार जलाशय से कोडार जलाशय तक नहर निर्माण के सर्वे ...

सोरिद और पासीद को मिली हाईस्कूल भवन की सौगात।
बजट में शामिल कराने पर ग्रामीणों ने किया संसदीय सचिव का अभिनंदन।

IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) ग्राम सोरिद और पासीद को हाईस्कूल भवन की सौगात मिलने जा रही है। वर्ष 2022-23 के बजट में इसके लिए प्रावधान किया गया है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की पहल पर मिलने जा रही सौगात के लिए दोनों गांवों के ग्रामीणों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का अभिनंदन किया। आज रविवार को ग्राम पासीद और सोरिद से ग्रामीण संसदीय सचिव निवास पहुंचे और संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने हाईस्कूल भवन निर्माण के लिए बजट में प्रावधान किए जाने पर भूपेश सरकार का आभार जताते हुए संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर का अभिनंदन किया। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, जनपद सदस्य अजय मंगल ध्रुव, सरपंच लालाराम निषाद, शिवलाल पटेल, मंशाराम ठाकुर, सीताराम निषाद, इशुकुमार रौतिया, कमलेश्वर ध्रुव, मंगलू विश्वकर्मा, जितेंद्र यादव, ओमप्रकाश साहू, चंद्रशेखर सेन, अवधराम ध्रुव, जोहन सेन, मुकेश देवदास, हिराउ निषाद, प्रह्लाद ध्रुव, चुन्नीलाल ध्रुव, रोमपाल चंद्राकर, सुखदेव ध्रुव, भोलेनाथ गंधर्व, गणेश राम यादव, परसराम यादव, रामधन सांवरा, फगवाराम...

गांवों में बनेंगे सामुदायिक भवन, सीसी रोड की भी सौगात।
संसदीय सचिव के प्रयास से मिली पचास लाख रूपए की स्वीकृति।

IBN24 Desk : महासमुंद(छत्तीसगढ़) विधानसभा क्षेत्र के गांवों में 35 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही 9 लाख की लागत से सीसी रोड व छह लाख की लागत से नाली में पुल निर्माण की सौगात मिली है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से विकास कार्यों के लिए लाख की स्वीकृति मिली है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने बताया कि गांवों में सामुदायिक भवन व सीसी रोड की मांग की जा रही थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए शासन का ध्यानाकर्षित कराया। बाद इसके विकास कार्यों के लिए छग राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण मद से पचास लाख रूपए की स्वीकृति मिल सकी। जिसमें ग्राम मानपुर में पांच लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम चिरको में चार लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम अछरीडीह में चार लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम घोड़ारी में तीन लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम लाफिनखुर्द में दो लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम भलेसर में चार लाख की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम बिरकोनी में...

कोडार खल्लारी में कोसरिया यादव समाज के वार्षिक सम्मेलन में पहुंची जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर..

Image
IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) कोडार खल्लारी में कोसरिया यादव समाज के वार्षिक सम्मेलन एवं का आयोजन किया गया था जिसमें महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर अतिथि के रुप में सम्मिलित हुई। डॉ रश्मि चंद्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि यादव समाज का बहुत पुराना इतिहास रहा है। श्री कृष्ण भगवान का जन्म भले ही क्षत्रिय कुल में हुआ लेकिन उनका पालन पोषण यादव कुल में हुआ। यादव समाज कृष्ण भगवान के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर लोगों के लिए अनेकों हित में कार्य कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना में यादव समाज की एक अहम भूमिका है। यादव समाज को ग्वाला के नाम से भी जाना जाता है जो अनेकों वर्ष से गौ सेवा पर तत्पर हैं। आज इस पवित्र स्थान में कोसरिया यादव समाज के वार्षिक सम्मेलन व संमुदायिक भवन के लोकार्पण में सम्मिलित होकर बहुत ही हर्ष हो रहा है।सामाजिक एकता ही हर समाज को प्रगति की ओर ले जाता है बालिका शिक्षा और नशा का त्याग समाज को हमेशा नइ दिशा प्रदान करता है अंत में सभी सामाजिक बंधुओं को शुभकामनाएं दी सम्मेलन में मुख्य रूप से जिलाध्य...

युवा मितान क्लब गठन के लिए युवाओं की टीम सक्रिय संसदीय सचिव के मार्गदर्शन में युवाओं को जोड़ने किया जा रहा प्रोत्साहित.

Image
IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के मार्गदर्शन में राजीव युवा मितान क्लब के गठन को लेकर युवाओं की टीम सक्रिय है और शासन की इस योजना का लाभ दिलवाने युवाओं को प्रोत्साहित कर रही है। गांवों में लगातार युवाओं की बैठक लेकर क्लब का गठन किया जा रहा है। राजीव युवा मितान क्लब के गठन के लिए ग्राम झालखम्हरिया में बैठक हुई। जिसमें एनएसयूआई के कार्यकारी जिला अध्यक्ष व्यंकटेश चंद्राकर, जनपद सदस्य एरीन चंद्राकर, रेखराज पटेल व हरिशंकर साहू की टीम ने क्लब के गठन के उद्देश्यों की जानकारी दी। बैठक के दौरान व्यंकटेश चंद्राकर ने युवाओं को बताया कि ग्राम पंचायतों व शहर के वार्डों की आबादी के हिसाब से क्लब का गठन किया जाएगा। 25 सौ से अधिक की आबादी पर दो क्लब बनाए जाएंगे। प्रत्येक क्लब को प्रत्येक तीन माह में 25 हजार रुपये के मान से एक साल में रचनात्मक गतिविधियों के संचालन के लिए एक लाख रुपये दिए जाएंगे। बैठक के बाद इसके राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया गया। जिसमें गणेश साहू, मोहन साहू, इंद्रकुमार ध्रुव, भीखम साहू, प्रमोद साहू, गेमन ध्रुव, संतोष साहू, कोमल जगत, क...

पुरानी पेंशन का लाभ दिलवाने शिक्षक संघ ने संसदीय सचिव को सौंपा ज्ञापन. संसदीय सचिव ने शासन का ध्यानाकर्षित कराने का दिया आश्वासन.

Image
IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ ने पुरानी पेंशन का लाभ दिलवाने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर को ज्ञापन सौंपा है। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उनकी मांगों की ओर शासन का ध्यानाकर्षित कराने का आश्वासन दिया। प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के चंद्रशेखर चंद्राकर, भुवनेश्वर प्रसाद साहू, राधेश्याम साहू, रोमनलाल चंद्राकर, श्यामलाल मन्नाडे, योगिता पुष्पाकर, धनेश्वरी सिन्हा, धनीराम साहू आदि संसदीय सचिव पहुंचे और संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर को पुरानी पेंशन सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि 2004 के पूर्व में नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उनकी नियुक्ति शिक्षा विभाग के आदेश पर वर्ष 1998-99 में नियमित पद पर हुआ था। वर्ष 2001-2002 में उनकी नियमितिकरण की गई और वर्ष 2018 में सेवा का गणना कर संविलियन किया गया। लेकिन पुरानी पेंशन के लाभ से वंचित किया गया है। वर्ष 2004 के बाद नवीन पेंशन योजना लागू की गई है जो वर्ष 1998-99 के शिक्षकों के लिए नहीं था। नियम को नजरअंदाज कर 2012 में नवीन पेंशन योजना से जोड़...

एक बार फिर महासमुंद जिला में 15 मार्च से कलेक्टर जन चौपाल शुरू होगा

Image
IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) जिले में एक बार फिर 15 मार्च से कलेक्टर जन चौपाल (जनदर्शन) दोपहर डेढ़ से ढाई बजे तक ज़िला कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में होगा। जिले के ब्लॉक स्तर पर भी राजस्व अधिकारी, नगरीय निकाय और जनपद पंचायत भी जन चौपाल कार्यक्रम इसी समय आयोजित किया जाएगा। उक्त बाते आज यहां समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने कही। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के कारण अंतिम कार्यक्रम मंगलवार 5 जनवरी को आयोजित हुआ था। इसके बाद लोगों की सुरक्षित स्वास्थ्य सुविधा एवं बेहतरी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी धीमी होने पर लोगों की समस्या को हल करने के लिए कलेक्टर जन चौपाल कार्यक्रम अब प्रत्येक मंगलवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक के बाद दोपहर 1ः30 बजे से 2ः30 बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि जिन विभागों को डीएमएफ मद से निर्माण संबंधी कार्य सौंपे गए है, वे जल्द से जल्द शुरू करें। अगले समय-सीमा की बैठक में इसकी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने जीवन दीप समिति की बैठक भी करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के देयकों के सत्यापन जल्द से जल्द करने ...

तीन लाख रूपए की लागत से बनेगा गाड़ा समाज के लिए सामुदायिक भवन समाज के पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव ने की घोषणा

IBN24 Desk: महासमुन्द (छत्तीसगढ़) संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने गाड़ा समाज के भवन निर्माण के लिए तीन लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की है। आज गाड़ा समाज के पदाधिकारियों ने राजेंद्र खरे के नेतृत्व में संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने बताया कि गाड़ा समाज पटेवा परिक्षेत्र में तीस ग्राम आते हैं। जहां समाज का एक भी सामुदायिक भवन नहीं है। जिससे सामाजिक बैठक व अन्य सामाजिक गतिविधियों के आयोजन में परेषानियों का सामना करना पड़ता है। सामुदायिक भवन निर्माण के लिए जगह सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने सामुदायिक भवन के लिए विधायक निधि से राशि स्वीकृति की मांग की। जिस पर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए तीन लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। राशि की घोषणा पर समाज के राजेंद्र खरे, विनोद कुमार नाग, गणेष राम नेताम, जनार्दन चौहान, खिलावन मोंगर, भुवनलाल गंधर्व, देवलाल नेताम, भोलाराम नेताम, हीरालाल सोनवानी, उमेंद्र सिंह चौहान आदि ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है।

ग्राम बोकरामुड़ा के जंगल में सजे जुआ फड में पुलिस का छापा। जुआरियो से 75 हजार जप्त।

IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) महासमुंद के पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला ने गुल जुआ, खुडखुडिया जुआ/सट्टा, अवैध शराब, गांजा परिवहन आदि संदिग्ध गतिविधयों पर रोक लगाने एवं उनके विरूध्द कार्यवाही करने हेतु जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों तथा सायबर सेल महामुन्द की टीम को निर्देशित किया गया था। जिनके तहत् थाना/चौकी क्षेत्रों में ऐसे गतिविधियों पर निगाहे रख रही थी कि इसी दौरान दिनांक 05.03.2022 को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम बोकरामुड़ा के बीच जंगल में जुआ का फड लगा है और कुछ लोग जुआ खेल और खिलवा रहे है कि सूचना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक महासमुन्द, महोदय ने थाना बागबाहरा व सायबर सेल की टीम को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। टीम फड तक पहुची और चारों ओर से घेराबंदी कर 09जुआडियों को पकडा गया। उक्त रेड की कार्यवाही में बकरामुड़ा के जंगल के इस फड़ में 1. प्रताप सिंह पिता- फुंगुराम खुटे उम्र 42 वर्ष सा. फगरौद PS भीमखोज जिला- महासमुंद सुभाष सिंह पिता- सरजू सिंह राजपूत उम्र 48 वर्ष सा. हर्रानादादर PS बागबाहरा जिला- महासमुंद महेंद्र कुमार पिता- अरविंद गुप्ता उम्र 35 वर्ष...