महिला CMO व RI:बिल क्लियर करने CMO ने RI के जरिए ठेकेदार से 18,500 रु. मांगे, 3500 रुपए कम दिए तो लौटाए, पूरी रकम लेते दोनों धराये ।

उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को रतलाम जिले में कार्रवाई की। जावरा नगर पालिका CMO नीता जैन और राजस्व निरीक्षक विजय शक्तावत को दफ्तर में रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से रिश्वत के 18,500 रुपए मिले। नपा CMO ने ठेकेदार से पेंडिंग बिलों के भुगतान के एवज में 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद ठेकेदार ने इसकी शिकायत उज्जैन लोकायुक्त पुलिस में की थी।

ठेकेदार पवन भावसार ने नगर पालिका जावरा में ठेके पर निर्माण कार्य किया था। नपा CMO नीता जैन ने बिल का भुगतान रोक दिया था। CMO नीता जैन ने राजस्व निरीक्षक विजय शक्तावत के माध्यम से रिश्वत मांगी थी। इससे परेशान होकर ठेकेदार पवन ने पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त में की।

शुक्रवार को पवन लोकायुक्त के कहने पर रुपए लेकर नपा दफ्तर पहुंचा। वहां पर राजस्व निरीक्षक विजय शक्तावत मिला। ठेकेदार ने 15 हजार दिए। इसके बाद राजस्व निरीक्षक CMO के पास पहुंचा। नपा CMO नीता जैन ने दो फीसदी के हिसाब से 18,500 रुपए होने की बात कही। ठेकेदार पवन से साढ़े 3 हजार रुपए और लेने के लिए भेजा। इस पर पवन ने ये रुपए भी दे दिए। जैसे ही राजस्व निरीक्षक CMO के पास पहुंचा, वैसे ही लोकायुक्त की टीम पहुंच गई। दोनों को रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि दोनों को मौके पर ही जमानत भी दे दी गई।

रतलाम नगर निगम सहायक आयुक्त रहते भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे
रिश्वत लेने के मामले में रंगे हाथ पकड़ाई जावरा CMO नीता जैन इससे पूर्व रतलाम नगर निगम में सहायक आयुक्त के पद पर पदस्थ थी। यहां संपत्ति कर विभाग की प्रभारी रहते हुए भी उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। स्थानीय कर्मचारियों ने सहायक आयुक्त की कार्यप्रणाली को लेकर मोर्चा खोल दिया था। इसके बाद जनवरी 2021 में स्थानांतरित होकर नीता जैन जावरा नगर पालिका की CMO बनी थी।

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय। मुख्यमंत्री से जशपुर जिले के सरपंचों ने की मुलाकात

गोधन संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ। जोगीपुर में राज्य के प्रथम गौ अभ्यारण्य का शिलान्यास: गौधाम योजना से बेसहारा एवं घुमंतू गौवंश को मिलेगा सुरक्षित आश्रय। गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

बिहान से बदली ममता की जिंदगी। सब्जी की खेती से ममता बनी आत्मनिर्भर