प्रेमी और पत्नी ने रची, पति की हत्या की खौफनाक साजिश।
महासमुन्द (छतीसगढ़) थाना खल्लारी क्षेत्रांतर्गत डुमरपाली खम्हारमुडा जंगल के पगडंडी रास्ता में दिनांक 27.03.2021 को एक अज्ञात पुरूष उम्र करीब 25-30 साल का शव पडे होने की सूचना मिली। शव को देखने से शव का गला किसी धारदार हथियार से रेत कर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा था, घटना की गंभिरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा शव की शिनाख्ती कर आरोपी की पता तलाश कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु थाना खल्लारी एवं सायबर सेल की टीम को निर्देशित किया गया। मृतक का शिनाख्त हेतु फोटो सोशल मिडिया व दैनिक समाचार पत्रो में प्रकाशित कराया गया एवं मुखबीर लगाया गया। मुखबीर द्वारा सूचना दिया गया कि ग्राम नारा का ईश्वरी साहू जिसका हुलिया मृतक से मिलता है कि दिनांक 26.03.2021 से घर से लापता है। मुखबीर द्वारा दिये गये सूचना की तस्दीक हेतु टीम ग्राम नारा जाकर ईश्वरी साहू का पतासाजी कर उसके परिजनों से पूछताछ किया जो ईश्वरी साहू को दिनांक 26.03.21 से घर से काम में जाना बताकर वापस नही आना बताया। परिजनों को थाना खल्लारी आकर शव का शिनाख्त करने हेतु हिदायत दी गई। दिनांक 28.03.202...