द्वितीय फेस के गौठानों में गोबर खरीदी शुरू। छहर दिन में तीन हजार से ज़्यादा पशुपालकों ने क़रीब ढाई हज़ार क्विंटल गोबर बेचा।

महासमुन्द - राज्य शासन के महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना को जमीनी स्तर पर मूर्त रूप देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 01 फरवरी 2021 से द्वितीय फेस में निर्मित 61 गौठानों में गोबर खरीदी का कार्य प्रारंभ की गई है। इनमें विकासखंड महासमुंद में 16, बागबाहरा मंे 17, पिथौरा में 05, बसना में 09 एवं सरायपाली के 14 गौठानों में 04 फरवरी तक कुल 4,488 पशुपालकांे ने अपना पंजीयन गोबर विक्रय के लिए कराया है। इनमें से 3,333 पशुपालकों द्वारा 2,439.01 क्विंटल गोबर बेचें है। गोधन न्याय योजना की प्रत्येक जानकारी का अपलोड गोधन न्याय योजना एप में सचिव स्तर पर किया जा रहा है। गोधन न्याय योजना एप में पशुपालकांे के पंजीयन, गोबर खरीदी की आॅनलाईन प्रविष्टी समूहों एवं समूहों के सदस्यों, समूहों को गोबर प्रदाय, समूहों द्वारा उत्पादित वर्मी खाद की मात्रा, तिथिवार टंकी में गोबर भराव, वर्मी डालने का तिथि, खाद निकालने की प्रविष्टि की जा रही हैै। इसके अलावा गोधन से अन्य अर्जित आय, प्राप्त खाद लैब टेस्ट इत्यादि की जानकारी गौठान के नोडल अधिकारी के सहयोग से सचिव के माध्यम से किया जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय। मुख्यमंत्री से जशपुर जिले के सरपंचों ने की मुलाकात

गोधन संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 11 जिलों में 29 गौधाम का किया शुभारंभ। जोगीपुर में राज्य के प्रथम गौ अभ्यारण्य का शिलान्यास: गौधाम योजना से बेसहारा एवं घुमंतू गौवंश को मिलेगा सुरक्षित आश्रय। गोधन संरक्षण और गौसेवा को बढ़ावा देने राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री साय

बिहान से बदली ममता की जिंदगी। सब्जी की खेती से ममता बनी आत्मनिर्भर