Posts

Showing posts from August, 2025

कोलेजन बढ़ा देगा 5 रुपये में बनने वाला ये एंटी-एजिंग फेस मास्क, डॉक्टर ने बताया उम्र से यंग दिखेंगे आप

IBN24 Desk : Anti-ageing Mask: एटी-एजिंग के लिए आप अंडे से एक बेहद सस्ता और असरदार मास्क तैयार कर सकते हैं. Skin Care:  खूबसूरत और यंग दिखने वाली स्किन की चाहत हर किसी को होती है. इसके लिए लोग महंगी एंटी-एजिंग क्रीम्स, सीरम्स और ट्रीटमेंट्स पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं. लेकिन कई बार इनसे मिलने वाला निखार बस कुछ घंटों तक ही रहता है. ऐसे में ज्यादातर लोग ऐसे नेचुरल उपाय की तलाश में होते हैं, जो न तो जेब पर ज्यादा भारी पड़े और जिसका असर भी लंबे समय तक बरकरार रहे. अगर आप भी अपनी त्वचा के लिए ऐसा कुछ चाहते हैं, तो ये आर्टकिल आपके लिए मददगार हो सकता है. मशहूर आयुर्वेदिक डॉक्टर सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक ऐसे ही फेस मास्क के बारे में बताया है. एटी-एजिंग के लिए बना लें ये मास्क हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में डॉक्टर जैदी बताते हैं, एटी-एजिंग के लिए आप अंडे से एक बेहद सस्ता और असरदार मास्क तैयार कर सकते हैं. अंडे को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. हालांकि, कम लोग जानते हैं कि ये आपकी त्वचा पर भी एटी-एजिंग असर दिखा सकता है. खासकर अंडे की सफेदी में मौज...

खाना खाने के तुरंत बाद क्यों नहीं नहाना चाहिए? न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कैसे नुसकान पहुंचाती है ये आदत, जानें कितनी देर बाद नहाएं

IBN24 Desk : Is it okay to bathe after eating: न्यूट्रिशनिस्ट ने खाने के तुरंत बाद नहाने के नुकसान बताए हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में, साथ ही जानेंगे खाने के कितनी देर बाद नहाना सही होता है. Is it bad to shower after eating:  आपने अक्सर दादी-नानी को कहते हुए सुना होगा कि हमें खाना खाने के तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए. लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? अगर नहीं, तो यहां हम आपको इसी सवाल का जवाब देने वाले हैं. हाल ही में न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने खाने के तुरंत बाद नहाने के नुकसान बताए हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में, साथ ही जानेंगे खाने के कितनी देर बाद नहाना सही होता है. क्या कहती हैं न्यूट्रिशनिस्ट? वीडियो में लीमा महाजन बताती हैं, खाने के तुरंत बाद नहाना आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है. इसका सीधा असर आपकी सेहत और एनर्जी पर भी पड़ता है. दरअसल, खाना खाने के बाद हमारा शरीर भोजन को पचाने के लिए ज्यादा मेहनत करता है. इस समय शरीर का ज्यादा खून पेट और पाचन अंगों की ओर जाता है ताकि खाना सही से पच ...

विटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या दिक्कत होती है? B12 की कमी को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है

IBN24 Desk : IBN24 Desk : आपको कैसे पता चलेगा कि आपको B12 की आवश्यकता है? कभी कभी बॉडी में विटामिन बी 12 की कमी हो जाती है और इसका बुरा प्रभाव पड़ता है. ऐसे समय में कुछ चीजें बॉडी को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है. Deficiency of Vitamin B12:  ह्यूमन बॉडी को कई तरह के विटामिन और मिनरल्स की जरूरत होती है. जरूरी विटामिन्स में विटामिन ए, बी, सी, डी के साथ के भी जरूरी हैं. विटामिन बी कई तरह के होते हैं और इनमें विटामिन बी 12 बहुत जरूरी विटामिन होता है. विटामिन बी 12 को साइनोकोबालामिन भी कहते हैं और यह बॉडी में रेड ब्लड सेल्स और डीएनए का निर्माण (Kyo Hoti Hai Vitamin B12 Ki Jarurat ) का काम करता है. यह बॉडी की कई चीजों को रेगुलेट करने के साथ साथ स्किन, बोन्स और नाखूनों को मजबूत रखता है. विटामिन बी 12 हमारे मेंटल हेल्थ को ठीक रखने के लिए भी जरूरी होता है. कभी कभी बॉडी में विटामिन बी 12 की कमी हो जाती है और इसका बुरा प्रभाव (Vitamin B12 Ki Kami Hone Par Kya Hota Hai) पड़ता है. ऐसे समय में कुछ चीजें बॉडी को ज्यादा नुकसान पहुंचा सकती है. आइए जानते हैं विटामिन बी 12 क्या करता है और जब बॉडी में विटाम...

हर रोज खा लीजिए एक इलायची और एक लौंग, उसके बाद जो होगा आप सोच भी नहीं सकते हैं, इन 4 लोगों के लिए है औषधि

IBN24 Desk : Elaichi - Laung ko Sath me Khane ke Fayde: इलायची और लौंग के फायदों के बारे में आपने सुना ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी लौंग और इलायची को साथ में खाने से होने वाले फायदों के बारे में जाना है? अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे कैसे इन दोनों का साथ में सेवन आपकी सेहत के लिए औषधी की तरह काम करता है. Elaichi Laung Benefits:  किचन में पाए जाने वाले मसाले ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि आपकी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं. आज हम बात करेंगे लौंग और इलायची की इन दोनों के अपने अलग-अलग फायदे होते हैं लेकिन जब इन्हें साथ में मिलाया जाता है तो ये शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हो जाते हैं. लौंग में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं. वहीं इलायची डिटॉक्सिफिकेशन और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में सहायक होती है. जब इन दोनों का सेवन एक साथ किया जाता है तो ये आपके मुंह से आने वाली दुर्गंध को दूर करने के साथ ही आपके डाइजेशन को बेहतर बनाने और स्ट्रेस को दूर करने में भी मदद करता है. इन दोनों का कॉम्बिन...

Parivartini Ekadashi 2025 Timing Date Muhurat: परिवर्तनी एकादशी कब है, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व

IBN24 Desk : Parivartini Ekadashi: सनातन परंपरा में परिवर्तनी एकादशी का व्रत का क्या धार्मिक महत्व? यह व्रत किस देवता के लिए और कब रखा जाता है? परिवर्तनी एकादशी व्रत को करने से क्या लाभ होता है? परिवर्तनी एकादशी के शुभ मुहूर्त से लेकर संपूर्ण पूजा विधि और धार्मिक महत्व जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख. Parivartini Ekadashi 2025:  हिंदू धर्म में भगवान श्री विष्णु की कृपा पाने के लिए किसी भी महीने के कृष्णपक्ष और शुक्लपक्ष में पड़ने वाली एकादशी ​का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. श्री हरि की कृपा बरसाने वाली एकादशी का महत्व तब और ज्यादा बढ़ जाता है जब यह भाद्रपद मास के शुक्लपक्ष में पड़ती है और परिवर्तनी या फिर जलझूलनी एकादशी कहलाती है. इस साल परिवर्तनी एकादशी का व्रत कब पड़ेगा और इसकी किस विधि से पूजा करनी चाहिए? पूजा​ विधि से लेकर शुभ मुहूर्त तक, सभी जरूरी बातों को आइए विस्तार से जानते हैं. परिवर्तनी एकादशी का शुभ मुहूर्त  हिंदू धर्म में जिस व्रत को करने पर व्यक्ति के अच्छे दिन आते हैं और उसे सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है, वह परिवर्तनी एकादशी का व्रत इस साल 03 सितंबर2025 को रखा जाएगा ...

Ganesh Utsav 2025: बुरी बलाओं और दुश्मनों से बचाते हैं नीम के गणपति, जानें कैसे करें इनकी पूजा?

IBN24 Desk : Ganesh Utsav 2025: जिस नीम के पेड़ को सुख और सौभाग्य के साथ आरोग्य से जोड़ा जाता है, उसी नीम से बने गणपति की पूजा क्यों की जाती है? नीम के गणपति पूजन पर क्या फल मिलता है? इस गणेश उत्सव के दौरान कब और कैसे करें नीम के गणपति की पूजा, जानने के लिए पढ़ें ये लेख. Neem Ke Ganesh: सनातन परंपरा में गणपति (Ganpati) को कई रूपों में पूजा जाता है. कोई बैठे हुए तो कोई खड़े हुए गणपति की पूजा करता है. इसी प्रकार कोई सोने-चांदी से बने गणपति की तो कोई स्फटिक और पत्थर से बने गणपति को पूजता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर नीम से बने गणपति की साधना किस कामना के लिए की जाती है? नीम के गणपति की पूजा करने पर किस फल की प्राप्ति होती है? नीम वाले गणेश जी (Lord Ganesha Puja Vidhi) की पूजा की विधि और उसके लाभ के बारे में आइए विस्तार से जानते हैं. नीम के गणपति की कैसे करें पूजा हिंदू मान्यता के अनुसार नीम से बने गणपति (Neem Ganpati) को गणेश उत्सव (Ganesh Utsav) के दौरान या फिर किसी शुभ दिन और मुहूर्त में अपने घर में प्रतिष्ठित करें. इसके बाद प्र​तिदिन उनकी दूर्वा, लाल रंग के फूल और उनकी प्र...

Pitru Paksha 2025: पितरों से जुड़े 5 स्थान जहां श्राद्ध और तर्पण करते ही उन्हें मिलती है मुक्ति

Pitru Paksha 2025: सनातन परंपरा में पितरों की मुक्ति के लिए किए श्रद्धा के साथ किए जाने वाले श्राद्ध का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. पितृपक्ष में घर के अलावा किन तीर्थ स्थानों पर पितरों का श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करना फलदायी होता है, जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख. सनातन परंपरा में पितरों की तृप्ति और मुक्ति के लिए श्राद्ध की प्राचीन परंपरा है. श्रद्धा के अनुसार की जाने वाली यह क्रिया ही श्राद्ध कहलाती है. जिसे हर साल आश्विन मास के कृष्णपक्ष की प्रतिपदा से लेकर सर्वपितृ अमावस्या के बीच में किया जाता है. मान्यता है कि श्राद्ध में किया दान और कराया गया भोजन पितरों तक सार तत्व रूप में पहुंचता है. पितर जिस योनि में होते हैं उस योनि के अनुरूप श्राद्ध सामग्री पहुंचकर उन्हें संतुष्टि प्रदान करती है.अब सवाल ये है कि यह श्राद्ध किन तीर्थ स्थान पर करने पर सफल होता है? आइए इसे विस्तार से जानते हैं. 1. गया - पितरों का सबसे बड़ा तीर्थ सप्तपुरियों में से एक गया को श्राद्ध के लिए बहुत ज्यादा फलदायी माना गया है. सनातन परंपरा में इसे पितरों का सबसे बड़ा तीर्थ माना जाता है. मान्यता है कि यदि कोई व्...

नाश्ते में अंडे की भुर्जी और लंच में ग्रिल्ड चिकन, सनी देओल की डाइट सुन कहेंगे ऐसे ही नहीं बना ढाई किलो का हाथ

IBN24 Desk : सनी देओल ने अपनी बैलेंस डाइट और अच्छे रुटीन से साबित कर दिया है कि अगर आपकी प्लानिंग और डिसिप्लेन अच्छा हो तो उम्र को मात देना कोई बड़ी बात नहीं. सनी देओल  (Sunny Deol Diet)  66 साल की उम्र में भी बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर्स में से एक हैं. ‘गदर 2' की धमाकेदार सफलता ने उनकी एनर्जी और ताकत को फिर साबित किया. उनकी मस्कुलर बॉडी और स्टैमिना का राज है उनकी बैलेंस डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल. सनी शराब और सिगरेट से पूरी तरह दूर रहते हैं जो उनकी सेहत का आधार है. सनी की डाइट में पंजाबी स्वाद है लेकिन हेल्दी अंदाज में. वे जंक फूड और चीनी से परहेज करते हैं. सनी कहते हैं कि वे अपनी बॉडी की जरूरतों को समझकर खाते हैं, बिना किसी डाइटिशियन की मदद के. सुबह 6 बजे उठकर वे फलों से दिन की शुरुआत करते हैं. सेब, केला या पपीता उनके ब्रेकफास्ट का हिस्सा हैं, जो एनर्जी देते हैं. कभी-कभार वे दही या लस्सी लेते हैं, जो प्रोटीन और प्रोबायोटिक्स का सोर्स है. इसके अलावा वो नाश्ते में अंडे की भुर्जी खाना भी पसंद करते हैं. दोपहर लंच में सनी ग्रिल्ड चिकन, मछली या अंडे पसंद करते हैं. प्रोटीन के साथ वे पालक...

पिता की बात मानता तो दर्जी होता ये स्टार, बनाया ऐसा नाम बेटी आज कैट-प्रियंका से भी हिट...पहचाना क्या?

IBN24 Desk : फोटो में दिख रहे इस लड़के के पिता उसे सुई, धागा और मशीन थमा कर दर्जी बनाना चाहते थे. लेकिन किस्मत के ताने बाने की बुनाई कुछ और ही गढ़ रही थी. ये लड़का फिल्मों में आया और एक अलग ही इतिहास रच डाला. बॉलीवुड में मुकद्दर चमकना आसान नहीं है. लेकिन जिनके नसीब में ये चमक होती है उनकी सारी पुरानी प्लानिंग इस चमक के आगे फीकी पड़ जाती है. तस्वीर में बाईं तरफ नजर आ रहा ये बच्चा भी ऐसी ही तकदीर का मालिक निकला. जिसके पिता उसे सुई, धागा और मशीन थमा कर दर्जी बनाना चाहते थे. लेकिन किस्मत के ताने बाने की बुनाई कुछ और ही गढ़ रही थी. दर्जी का काम करने की जगह ये युवक बॉलीवुड में आ पहुंचा और यहां आकर बन गया क्राइम मास्टर गोगो. क्या आप पहचाने मासूम सी शक्ल वाला ये बंदा कौन है. ये हैं शक्ति कपूर. दर्जी बनाना चाहते थे पिता Shakti Kapoor  सत्तर की उम्र पार कर चुके हैं. साल 1977 में उन्होंने खेल खिलाड़ी नाम की मूवी से अपने करियर की शुरुआत की थी. माता पिता ने उनका नाम सुनील सुंदरलाल कपूर रखा था. लेकिन फिल्मों की खातिर उन्होंने ये नाम बदल लिया. क्योंकि इस नाम के पहले से ही दो उम्दा सितारे इंडस्ट्री में...

जब कुमार सानू संग अपने अफेयर को कुनिका सदानंद ने किया था स्वीकार, बोलीं- उनके पत्नी ने मेरी तोड़ी थी...

IBN24 Desk : 1990 के दशक के मशहूर गायक कुमार सानू न सिर्फ अपने गानों, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. उनका नाम कई महिलाओं के साथ जोड़ा गया, जिनमें अभिनेत्री कुनिका सदानंद भी शामिल हैं. 1990 के दशक के मशहूर गायक कुमार सानू  (Kumar Sanu)  न सिर्फ अपने गानों, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी चर्चा में रहे हैं. उनका नाम कई महिलाओं के साथ जोड़ा गया, जिनमें अभिनेत्री कुनिका सदानंद भी शामिल हैं, जो इन दिनों बिग बॉस 19 के घर में हैं. सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक पुराने इंटरव्यू में कुनिका ने कुमार सानू के साथ अपने छह साल के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वे एक-दूसरे को पति-पत्नी की तरह मानते थे. उनकी पहली मुलाकात ऊटी में हुई, जहां कुनिका एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही थीं और कुमार सानू अपनी बहन और भतीजे के साथ छुट्टियां मना रहे थे. कुनिका ने बताया कि एक रात कुमार सानू बहुत नशे में थे और उदास होकर होटल की खिड़की से कूदने की बात करने लगे. कुनिका, उनकी बहन और भतीजे ने उन्हें रोका. इस भावनात्मक पल ने दोनों को करीब लाया. कुनिका ने कहा, 'मैंने उन्हें उनकी ज...

ट्रंप का टैरिफ और मोदी का मंत्र... क्या भारत खोज सकता है स्वदेशी में नया रास्ता?

IBN24 Desk : प्रधानमंत्री मोदी ने दुकानदारों से भी अपील की है कि वे अपनी दुकानों के बाहर लिखें “यहां स्वदेशी सामान मिलता है.” यह केवल नारा नहीं, बल्कि आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में बड़ा कदम है. अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ बढ़ाने और लगातार गैर-टैरिफ बैरियर्स लगाने के बीच स्वदेशी पर एक बार फिर चर्चा की शुरुआत हो गई है. सोमवार को पीएम मोदी ने साफ कहा था कि स्वदेशी को हर भारतीय के जीवन का मंत्र बनाना होगा, क्योंकि यही भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का रास्ता है. यह बयान ऐसे समय आया है जब वैश्विक व्यापार में संरक्षणवाद (Protectionism) बढ़ रहा है, अमेरिका और यूरोप अपने उद्योगों को बचाने के लिए नए-नए अवरोध खड़े कर रहे हैं, और डॉलर से लेकर पेमेंट सिस्टम व ग्लोबल सप्लाई चेन तक का हथियार की तरह इस्तेमाल हो रहा है. गांधी जी के स्वदेशी मंत्र से लेकर कोरोना महामारी और अब ट्रंप के टैरिफ कदमों तक हर घटना ने भारत को यह सिखाया है कि आत्मनिर्भर बने बिना आर्थिक और तकनीकी आज़ादी असंभव है. आज भारत में बनी कारें और इलेक्ट्रॉनिक सामान दुनिया भर में छा रहे हैं. रक्षा से लेकर डिजिटल तकनीक तक, आत्मनिर्भरत...

यूपी में संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी गुड न्यूज, जानें योगी सरकार ने किया क्या बड़ा फैसला

IBN24 Desk : यह एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी होगी, जिसे नान-प्रॉफिटेबल संस्था के रूप में संचालित किया जाएगा. इसके माध्यम से अब आउटसोर्सिंग एजेंसियों का चयन सीधे विभाग नहीं करेंगे, बल्कि निगम जेम पोर्टल के माध्यम से निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया से एजेंसी का चयन करेगा. योगी सरकार ने प्रदेश में आउटसोर्सिंग सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हुई कैबिनेट बैठक में मंगलवार को कुल 15 प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई, जिसमें कम्पनीज एक्ट-2013 के सेक्शन-8 के अंतर्गत उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम लिमिटेड के गठन को मंजूरी देना भी शामिल रहा. यह एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी होगी, जिसे नान-प्रॉफिटेबल संस्था के रूप में संचालित किया जाएगा. इसके माध्यम से अब आउटसोर्सिंग एजेंसियों का चयन सीधे विभाग नहीं करेंगे, बल्कि निगम जेम पोर्टल के माध्यम से निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया से एजेंसी का चयन करेगा. आउटसोर्स कर्मचारियों का चयन तीन वर्ष के लिए किया जाएगा. कर्मचारियों को 16 से 20 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय निर्धारित किया गया है...

अमेरिका ने कराया यूपी का नुकसान! नोएडा, कानपुर और बनारस पर सबसे ज्‍यादा असर, हर साल डूब जाएंगे करोड़ों रुपये

IBN24 Desk :Tariff Effect on UP : यूपी के कारोबारियों का कहना है कि अमेरिका की ओर से 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद उनके कारोबार पर बड़ा असर पड़ने की आशंका है. खासकर नोएडा, कानपुर और बनारस जैसे शहरों पर इसका सबसे ज्‍यादा असर होगा. नई दिल्‍ली.  अमेरिका की ओर से भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाए जाने के बाद यूपी को भी बड़े नुकसान की आशंका है. यूपी के प्रमुख औद्योगिक शहरों नोएडा, कानपुर और बनारस को सबसे ज्‍यादा झटका लगने का अनुमान लगाया जा रहा है. इन शहरों के निर्यातकों ने नौकरियों के नुकसान, ऑर्डर के ठप होने और बाजार तक पहुंच के सिकुड़ने की चेतावनी दी है. नोएडा, कानपुर और वाराणसी के उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने कहा कि शुल्क ने वर्षों की कड़ी मेहनत से बनाये गए बाजार को खतरे में डाल दिया है. इसे लेकर पिछले हफ्ते कई जिलों में विरोध प्रदर्शन भी किये गए हैं.नोएडा ‘अपैरल एक्सपोर्ट क्लस्टर’ के अध्यक्ष ललित ठुकराल ने कहा कि नए शुल्क का परिधान क्षेत्र पर ‘प्रत्यक्ष और गंभीर प्रभाव’ पड़ेगा जो भारत के निर्यात में महत्वपूर्ण योगदान देता है. नोएडा से ही सालाना 50 हजार करोड़ रुपये का कपड़ा निर्यात होता है....

ड्रीम-11 के हटते ही BCCI की बड़ी चाल, टीम इंडिया के नए टाइटल स्पॉन्सर के लिए रख दी कड़ी शर्तें

IBN24 Desk :Indian cricket team new sponsor: BCCI ने भारतीय क्रिकेट टीम के नए टाइटल स्पॉन्सर के लिए बोलियां मांगी हैं. सरकार के ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम 2025 के तहत ड्रीम11 जैसे रियल मनी गेमिंग ब्रांड बैन हो चुके हैं. नई दिल्ली:  इंडियन क्रिकेट टीम ने अपने नए टाइटल स्पॉन्सर की खोज तेज कर दी है. मंगलवार को स्पॉन्सरशिप राइट्स की रेस में शामिल होने के लिए बोलियां मांगी गईं. आपको याद हो कि सरकार ने धन गेमिंग और क्रिप्टोकरेंसी में काम करने वाली कंपनियों पर रोक लगाई दी है, जिसके बाद आनन-फानन में ड्रीम 11 का करार खत्म करना पड़ा.IEOI (Invitation for Expression of Interest) खरीदने की आखिरी तारीख 12 सितंबर है और बोली के दस्तावेज जमा करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर है. ड्रीम 11 और माय 11 सर्कल के साथ बीसीसीआई का भारतीय क्रिकेट टीम और इंडियन प्रीमियर लीग के लिए 1000 करोड़ रूपये के करीब टाइटल प्रायोजन करार था. बीसीसीआई की एक विज्ञप्ति में कहा गया:बोली लगाने वाला, जिसमें उसके समूह की कोई भी कंपनी शामिल है उसे भारत में या दुनिया में कहीं भी ऑनलाइन मनी गेमिंग, सट्टेबाजी या जुआ या इसी तरह की सेवाओं में संलग...

यमुना से लेकर तवी तक उफान पर... सीएम से लेकर मंत्री तक ले रहे बैठक, कई जगह स्कूल बंद

IBN24 Desk :दिल्ली-एनसीआर से लेकर पंजाब-हरियाणा और हिमाचल प्रदेश-उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की वजह हाहाकार मचा हुआ है. सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में मूसलाधार बारिश से पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. वहीं, राजस्थान और पंजाब में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है. गुरुग्राम में बारिश से हालात खराब होने की वजह से कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम के आदेश जारी किए हैं. Monsoon Weather News:  दिल्ली की यमुना हो या फिर जम्मू की तवी नदी लगातार हो रही बारिश के चलते देशभर की नदियां उफान पर हैं. इसके चलते कई शहरों के हालात बहुत खराब हैं. पानी लोगों के घरो से लेकर सड़कों पर नजर आ रहा है और इसका सीधा असर आम आदमी के जीवन पर पड़ रहा है. ये ही वजह है कि कई जगह स्कूलों को बंद किया गया है. जम्मू में बारिश के चलते स्कूलों को बुधवार को बंद करने का ऐलान किया है.  मानसूनी  आफत से देश के कई हिस्सों में हाहाकार मचा हुआ है. दिल्ली- एनसीआर  में सोमवार शाम से लेकर रात भर मूसलाधार बारिश हुई है. मौसम विभाग मंगलवार को भारी को देखते हुए  रेड   अलर्ट  जारी किया है. सोमवार को देर शाम हुई मूसलाधार बारिश से कई इलाकों की  सड़के  जल...

हॉट सीट पर बैठे ज्योतिष ने खोल डाली अमिताभ बच्चन की कुंडली, कर दिए ऐसे खुलासे, हैरान रह गए बिग बी

IBN24 Desk :Kaun Banega Crorepati: ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ में आदित्य जोशी ने अपनी ज्योतिष विद्या से अमिताभ बच्चन को हैरान कर दिया. उन्होंने खुलासा किया कि वो बिग बी के बारे में बता सकते हैं और एक्टर की कुंडली इंटरनेट पर मौजूद है. ये सुनकर अमिताभ बच्चन भी हैरान रह जाते हैं. नई दिल्ली.   अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 17वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं. हर बार की तरह ही इस बार शुरुआत से भी केबीसी 17 को दर्शकों का जबरदस्स रिस्पांस मिल रहा है. इस हफ्ते के लेटेस्ट एपिसोड के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. एक्स पर छाए एक वीडियो में कंटेस्टेंट आदित्य जोशी हॉट सीट पर विराजमान हैं. वो अपनी विद्या से दर्शकों के साथ ही अमिताभ बच्चन को भी हैरान कर देते हैं.आदित्य जोशी के पास एक-दो नहीं बल्कि कई डिग्री हैं. अमिताभ बच्चन हॉट सीट पर विराजमान कंटेस्टेंट से पूछते हैं कि वो इतने विद्वान हैं और उनके पास इतना ज्ञान है, तो वो केबीसी में क्या कर रहे हैं. आदित्य अपनी पहचान कराते हुए कहते हैं कि उनके पास ज्योतिष की डिग्री भी है. वो वैदिक ज्योतिष हैं.

औरैया दिलीप यादव हत्याकांड: शादी के 15 दिन बाद पति का कत्ल, पत्नी निकली मास्टरमाइंड, अब प्रेमी समेत 6 पर गैंगस्टर की कार्रवाई

IBN24 Desk :Auraiya News: मार्च, 2025 में दिलीप यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस वारदात में शामिल दिलीप की पत्नी प्रगति और उसके प्रेमी अनुराग को गिरफ्तार कर लिया था. अब इस मामले में इन दोनों के अलावा चार और आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट प्रगति और उसके प्रेमी अनुराग को गिरफ्तार कर लिया था. अब इस मामले में इन दोनों के अलावा चार और आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया है. यूपी की औरैया पुलिस ने दिलीप यादव हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने दिलीप की पत्नी प्रगति, उसके प्रेमी अनुराग और चार अन्य आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है. इस मामले में जमानत पर बाहर चल रहे एक आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.  आपको बता दें कि यह घटना 19 मार्च 2025 को औरैया के सहार थाना क्षेत्र में हुई. दिलीप यादव नाम का एक युवक अपने हाइड्रा का काम खत्म करके घर लौट रहा था. तभी कुछ बाइक सवारों ने उसे रोका और एक होटल के पास उसका हाइड्रा खड़ा कराकर उसे अपने साथ ले गए. इसके बाद उन्होंने दिलीप के साथ मारपीट की और गोली मारकर फरार हो गए. 21 मार्च को इलाज के दौरान दिलीप की मौत हो गई.  पुलिस ने ...

T20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने राशिद खान, साउदी को पीछे छोड़ रचा इतिहास

IBN24 Desk :अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने टी20 क्रिकेट में नया इतिहास रचा. उन्होंने यूएई के खिलाफ 3 विकेट झटक कर टिम साउदी को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज का रिकॉर्ड अपने नाम किया. 98 मैचों में 165 विकेट के साथ राशिद अब टी20आई के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं. अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान ने टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है. वह इस फॉर्मेट में अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने ये उपलब्धि ट्राई सीरीज में यूएई के खिलाफ मैच में हासिल की. इस मैच में राशिद खान ने अपने चार ओवर के स्पेल में 21 रन देकर 3 विकेट झटके और अफगानिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई. अफगानिस्तान ने इस मैच में यूएई को 38 रनों से हराया टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात करें तो वहां अब 165 विकेट के साथ राशिद खान पहले नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के टिम साउदी को पीछे छोड़ते हुए 165 विकेट अपने नाम किए. खास बात यह है कि राशिद ने यह रिकॉर्ड सिर्फ 98 मैचों में बनाया, जबकि साउदी ने 126 मैचों में 164 विकेट लिए थे. वहीं उनक...

दांव या दुविधा? तेजस्वी की सीएम दावेदारी को सीधे सपोर्ट करने से क्यों बच रहे राहुल गांधी

IBN24 Desk :बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए नीतीश कुमार के चेहरे पर चुनाव लड़ने जा रही है, लेकिन विपक्षी इंडिया ब्लॉक में तेजस्वी यादव के नाम पर कांग्रेस रजामंद नहीं है. राहुल गांधी पूरी यात्रा के दौरान तेजस्वी को सपोर्ट करने से बचते रहे हैं. यह कांग्रेस का दांव है या फिर दुविधा? राहुल गांधी से बिहार में 'इंडिया ब्लॉक' के सीएम चेहरे पर कई बार सवाल किए गए, लेकिन हर बार वह खामोशी अख्तियार किए रहे. तेजस्वी ने राहुल गांधी को पीएम का उम्मीदवार तक बता दिया और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तेजस्वी के नाम पर अपनी सहमति जता दी है. इसके बाद भी कांग्रेस तेजस्वी के नाम पर मुहर लगाने को तैयार नहीं हुई. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 'इंडिया ब्लॉक' ने एक कोऑर्डिनेशन कमेटी बनाई और उसकी कमान तेजस्वी यादव के हाथ में है. इस तरह से तेजस्वी यादव 2025 के चुनाव में महागठबंधन में लीड रोल में रहेंगे, लेकिन कांग्रेस उन्हें सीएम पद का चेहरा बनाकर विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहती. इस तरह पब्लिक के बीच कन्फ्यूजन भी बढ़ रहा है. तेजस्वी के चेहरे पर कांग्रेस की दुविधा है या फिर सियासी दांव?

बंगाल SIR के विरोध में राहुल गांधी को ममता बनर्जी क्या बिहार जैसा मंच देंगी?

IBN24 Desk :बिहार के बाद अब पश्चिम बंगाल से भी वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के रुझान आने लगे हैं. मालदा और मुर्शिदाबाद जैसे सीमावर्ती जिलों में लोग अभी से कागजात दुरुस्त करा रहे हैं. बड़ा सवाल ये है कि क्या राहुल गांधी को ममता बनर्जी भी तेजस्वी यादव जैसी छूट देंगी? पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव भी बिहार के बाद ही होने वाले हैं. बिहार चुनाव के करीब छह महीने बाद. वक्त अब साल भर से भी कम ही बचा है. SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण के मामले में भी बिहार के बाद बंगाल की ही बारी है. चुनाव आयोग की तरफ से SIR की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. और, तैयारियों का असर भी नजर आने लगा है.मालदा और मुर्शिदाबाद जैसे सीमावर्ती राज्यों में लोग अपने कागजात दुरुस्त कराने के लिए अभी से एक्टिव हो गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, जन्मस्थान और जन्मतिथि से जुड़े दस्तावेज जुटाने के लिए लोग ग्राम पंचायतों, नगर पालिकाओं और स्थानीय अदालतों का रुख करने लगे हैं. ये इलाके बांग्लादेश की सीमा से सटे हैं, और यहां अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की आबादी है.बिहार और बंगाल के SIR मामले में थोड़ा फर्क है. बिहार के मुकाबले बंगाल...

पटना में भांजे संग ड्राइव पर निकले तेजस्वी यादव, बीच सड़क पर बनाई डांस की रील्स- Video

IBN24 Desk :आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का एक रील इस वक्त वायरल हो रहा है. जिसमें वह युवाओं के साथ हाइवे किनारे गाने पर डांस कर रहे हैं. वहीं, इसके बाद उन्होंने युवाओं के साथ एक ढाबे पर चाय भी पी. इस दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में जुट गई हैं. इसी के तहत इंडिया गठबंधन की तरफ से वोटर अधिकार यात्रा भी गई. यह यात्रा 1 सितंबर को सामाप्त हुई. जिसमें विपक्षी एकता देखने को मिली. हालांकि इन सब के बीच इस वक्त आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का एक रील सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है. जिसमें तेजस्वी यादव कुछ युवा लड़कों के साथ डांस कर रहे हैं.

छत्तीसगढ़: कुत्ते के भौंकने से शुरू हुआ विवाद, फिर मालिक की कुल्हाड़ी से हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

IBN24 Desk : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कुत्ते के भौंकने को लेकर विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया. तीन युवकों ने 25 वर्षीय सुजीत पर धारदार टांगी से हमला कर उसकी हत्या कर दी. वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कुत्ते के भौंकने से शुरू हुआ विवाद खूनखराबे में बदल गया. तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम आमाघाट पंचायत के दांदरी गांव में तीन युवकों ने 25 वर्षीय सुजीत खलखो की धारदार टांगी से हमला कर हत्या कर दी. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. फिलहाल, पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

छत्तीसगढ़: बीजापुर में धारदार हथियार से युवक की हत्या, नक्सलियों ने कत्ल को दिया अंजाम

IBN24 Desk :छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. पुलिस को आशंका है कि इस वारदात के पीछे नक्सलियों का हाथ हो सकता है, हालांकि घटनास्थल से कोई माओवादी पर्चा नहीं मिला. मृतक की पहचान 27 साल के सुरेश कोरसा के रूप में हुई है. इस साल अब तक बस्तर संभाग में नक्सली हिंसा में 32 लोगों की जान जा चुकी है. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया. गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात मांकली गांव में 27 साल के युवक सुरेश कोरसा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, अज्ञात हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद जंगल की ओर भाग निकले. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटनास्थल से किसी तरह का माओवादी पर्चा बरामद नहीं हुआ, लेकिन पुलिस ने इसे नक्सली कार्रवाई मानते हुए जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में हत्या के पीछे नक्सलियों का हाथ होने की आशंका गहराती दिख रही है.

'ये गालियां मेरी मां का नहीं, हर मां का अपमान, छठी मइया से माफी मांगे कांग्रेस-आरजेडी...', PM मोदी ने साधा निशाना

IBN24 Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड की शुरुआत की और 105 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए. उन्होंने कहा कि इसस जीविका से जुड़ी बहनों को आसानी से वित्तीय मदद मिलेगी। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने आरजेडी-कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी मां को दी गई गालियां बिहार की हर मां-बहन-बेटी का अपमान हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस-आरजेडी के मंच से दी गई कथित भद्दी बयानबाजी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि हाल ही में बिहार में आरजेडी-कांग्रेस के मंच से उनकी मां को गालियां दी गईं. पीएम मोदी ने कहा, "मां ही तो हमारा संसार होती ह मां ही हमारा स्वाभिमान होती है. इस समृद्ध परंपरा वाले बिहार में कुछ दिनों पहले जो हुआ, उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी. मेरी मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, फिर भी उन्हें गालियां दी गईं." प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मां को गाली नहीं सहेंगे, इज्जत पर वार नहीं सहेंगे, आरजेडी का अत्याचार नहीं सहेंगे, कांग्रेस का वार नहीं सहेंगे...

महानदी में महिला ने लगाई छलांग। खोजबीन के बाद महिला की लाश बरामद। जांच में जुटी पुलिस।

IBN24 Desk : रायपुर (छत्तीसगढ़) रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र के पारागांव में महानदी पुल से छलांग लगाने वाली महिला स्वाति त्रिवेदी (27 वर्ष) की लाश आज सुबह नदी में तैरती हुई मिली। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल सोमवार सुबह नेशनल हाईवे-53 पर बने महानदी पुल पर एक स्कूटी और दुपट्टा मिलने के बाद महिला की पहचान स्वाति त्रिवेदी के रूप में हुई थी। इसके बाद गोताखोरों की मदद से लगातार तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता आज मिली। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मृतिका की शादी दो साल पहले रायपुर के संतोषी नगर निवासी अजय त्रिवेदी से हुई थी। दोनों की ढाई माह की एक बच्ची भी है। रक्षाबंधन के अवसर पर स्वाति अपने मायके पारागांव आई हुई थी। रविवार को उसका पति और ससुराल पक्ष उससे मिलने आए थे और उसी दिन वापस लौट गए थे। सोमवार सुबह स्वाति घर से स्कूटी लेकर निकली थी, तभी से वह लापता थी। महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे और उसके बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

महानदी में महिला ने लगाई छलांग। खोजबीन के बाद महिला की लाश बरामद। जांच में जुटी पुलिस।

IBN24 Desk : रायपुर (छत्तीसगढ़) रायपुर जिले के आरंग क्षेत्र के पारागांव में महानदी पुल से छलांग लगाने वाली महिला स्वाति त्रिवेदी (27 वर्ष) की लाश आज सुबह नदी में तैरती हुई मिली। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दरअसल सोमवार सुबह नेशनल हाईवे-53 पर बने महानदी पुल पर एक स्कूटी और दुपट्टा मिलने के बाद महिला की पहचान स्वाति त्रिवेदी के रूप में हुई थी। इसके बाद गोताखोरों की मदद से लगातार तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता आज मिली। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मृतिका की शादी दो साल पहले रायपुर के संतोषी नगर निवासी अजय त्रिवेदी से हुई थी। दोनों की ढाई माह की एक बच्ची भी है। रक्षाबंधन के अवसर पर स्वाति अपने मायके पारागांव आई हुई थी। रविवार को उसका पति और ससुराल पक्ष उससे मिलने आए थे और उसी दिन वापस लौट गए थे। सोमवार सुबह स्वाति घर से स्कूटी लेकर निकली थी, तभी से वह लापता थी। महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे और उसके बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

निजी कंपनी में ऑनलाइन मार्केटिंग मामले में शासकीय शिक्षक रूपानन्द पर कार्यवाही।

Image
IBN 24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) एक शासकीय शिक्षक के द्वारा ऑनलाइन मार्केटिंग करने एक निजी उत्पाद कंपनी में प्रचार प्रसार एवं बिक्री किए जाने सम्बंधी वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने रूपानन्द पटेल व्याख्याता (एल.बी.), शास.उ.मा.वि., नवागढ़, वि.खं. सरायपाली को निलंबित कर दिया है। उक्त जारी आदेश में उल्लेखित है कि रूपानंद पटेल, व्याख्याता (एल.बी.), शास.उ.मा.वि., नवागढ़, वि.खं. सरायपाली, जिला महासमुंद के विरूद्ध शासकीय सेवा में रहते हुए भी निजी कंपनी ए.एस.आर. ऑनलाईन मार्केटिंग प्राईवेट लिमिटेड के उत्पादों का प्रचार-प्रसार एवं विक्रय किये जाने संबंधी वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए संचालनालय के पत्र क्रमांक 757, दिनांक 17.07.2025 द्वारा संबंधित व्याख्याता को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था। श्री पटेल द्वारा उक्त संबंध में अपना प्रतिवाद दिनांक 22.07.2025 प्रस्तुत किया गया, जो कि परीक्षण उपरांत संतोषप्रद नहीं पाया गया है।

CG Weather Update: IMD ने जारी किया अलर्ट...दक्षिणी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की आशंका, लोगों से सतर्क रहने की अपील...

Image
IBN24 Desk : रायपुर [छत्तीसगढ़ ] मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के दक्षिणी इलाके में शुक्रवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दाब के कारण प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं बस्तर संभाग के जिलों में लोगों को चेतावनी दी गई है। उत्तर पश्चिम और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र तटों के पास बना निम्न दबाव का क्षेत्र आज भी सक्रिय है। ऊपरी हवा में चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण की ओर झुक रहा है। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है  मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में यह तंत्र पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में सरकते हुए दक्षिण ओडिशा और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश से होकर गुजरेगा। सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में अगले दो दिन हल्की से मध्यम बारिश होने की की संभावना है। 

महासमुंद कलेक्ट्रेट मे कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने किया ध्वजारोहण। कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे राष्ट्रीय कर्तव्यों की याद दिलाने का दिन है।

Image
IBN24 Desk : महासमुंद [ छत्तीसगढ़ ] महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को 79 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे राष्ट्रीय कर्तव्यों की याद दिलाने का दिन है। आज़ादी हमें अनेक बलिदानों और संघर्षों के बाद मिली है, और इसे बनाए रखना तथा देश को आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति तभी संभव है जब हम ईमानदारी, निष्ठा और एकजुटता के साथ कार्य करें। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अपने शासकीय आवास पर भी ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर आशीष कर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी एवं डाईट के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर पुलिस ग्राउंड में किया ध्वाजारोहण, मंच से जनता को किया संबोधित...

Image
IBN24 Desk : रायपुर [छत्तीसगढ़] देश का 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम रायपुर के पुलिस ग्राउंड में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तिरंगा झंडे का ध्वजारोहण किया। जिसके बाद सीएम साय परेड में सलामी ली। उसके बाद राज्य की जनता को संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान उन्होंने प्रदेश में चल रही विकास योजना का जिक्र किया। वीर शहीदों को नमन किया मुख्यमंत्री ने 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच से छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हुए परालकोट विद्रोह को याद किया और कहा कि इस विद्रोह को 200 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह, सोनाखान विद्रोह, वीर सिपाही हनुमान सिंह, शहीद यादव राव, भूमकाल विद्रोह आदि को याद कर शहीदों को नमन किया। सेना के शौर्य का सराहा।  मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। जिसमें उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम की बात कही। सीएम ने अपने भाषण में भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था का वर्णन भी किया और बताया भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थ व्यवस्था बन गया है। भारत का...

स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बस्तर को सलाम, अब आतंक नहीं, खेलों से पहचाना जाएगा बस्तर।

Image
IBN24 Desk : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के बस्तर का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब बस्तर का नाम सुनते ही नक्सलवाद और हिंसा की याद आती थी, लेकिन आज यह तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्व के साथ कहा कि आज बस्तर के नौजवान बंदूक़ पकड़ने की जगह खेलों के मैदान में उतर रहे हैं। बस्तर ओलंपिक जैसे आयोजन युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और उत्साह का जीवंत प्रतीक बन चुके हैं। उन्होंने इस ऐतिहासिक बदलाव को सुरक्षा, विकास और जनसहभागिता के संयुक्त प्रयासों का परिणाम बताया ।

डिफेंस कॉरेस्पोंडेंट कोर्स के लिए सलेक्ट हुए जर्नलिस्ट लोकेश और नेहा, पहली बार बस्तर से चयनडिफेंस कॉरेस्पोंडेंट कोर्स के लिए छत्तीसगढ़ से दो पत्रकारों का चयन हुआ है. इनमें बस्तर से लोकेश शर्मा और रायपुर की नेहा है...

Image
IBN24 Desk : रक्षा मंत्रालय की तरफ से आयोजित होने वाले डिफेंस कॉरेस्पोंडेंट कोर्स (DCC) के लिए छ्त्तीसगढ़ से 2 युवा जर्नलिस्ट का चयन हुआ है।  इनमें बस्तर से लोकेश शर्मा और रायपुर से नेहा केसरवानी हैं। अब जल्द ही वे इंडियन आर्मी की कार्यप्रणाली की बारीकियों को सीखने के लिए जाएंगे। इन दोनों के सलेक्शन की खबर के बाद मीडिया जगत में खुशी की लहर है। रायपुर प्रेस क्लब से लेकर बस्तर तक के पत्रकारों ने इन्हें बधाई दी। दरअसल रक्षा मंत्रालय की तरफ से आयोजित होने वाले इस कोर्स में थल सेना, वायु देना और नौसेना की कार्यप्रणाली को बारीकी से जानने का मौका मिलता है ताकि डिफेंस रिपोर्टिंग में नॉलेज बढ़े। लोकेश शर्मा बस्तर संभाग से पहले पत्रकार हैं जिनका इस कोर्स के लिए चयन हुआ है। लोकेश बस्तर जैसे धुर नक्सल प्रभावित इलाके में करीब 10 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं। वहीं राज्य से दोनों पत्रकारों का इसमें चयन होने से छ्त्तीसगढ़ में पत्रकार जगत में काफी खुशी है। डिफेंस कॉरेस्पोंडेंट कोर्स (DCC) एक प्रशिक्षण कार्यक्रम है जो रक्षा मामलों पर पत्रकारों की समझ को मजबूत बनाता है. चाहे नौसेना से संबंधित मॉड्यूल हो ...

बसना में 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न, ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बसना में फहराया तिरंगा, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं...

Image
IBN24 Desk : बसना [छत्तीसगढ़] देशभर में आज 79वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इसी क्रम में बसना नगर में भी स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व गरिमामय वातावरण में मनाया गया। नगर पंचायत बसना और विधायक कार्यालय में आयोजित समारोहों में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। बसना विधायक कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने तिरंगा फहराया और उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इसके पश्चात नगर पंचायत बसना में भी ध्वजारोहण किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

CGPSC ने जारी की नई गाइडलाइन, अब परीक्षार्थियों को रखना होगा इन बातों का विशेष ध्यान...

Image
IBN24 Desk : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की ओर से गुरुवार को आगामी भर्ती परीक्षाओं से संबंध में गाइडलाइन जारी कर दिया है। पीएससी भर्ती परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों और व्यापम की भर्ती परीक्षा में हाईटेक तरीके से नकल करते पकड़े अभ्यर्थियों के कारण नई गाइडलाइन जारी करना पड़ा है। जारी गाइडलाइन के अनुसार, विवाहित महिलाओं को मंगलसूत्र, नाक में बाली पहनने की छूट दी गई है। इसके अलावा काले, गहरे हरे, नीले समेत अन्य रंग के कपड़े पहनकर आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा अभ्यर्थी जूता पहनकर परीक्षा नहीं दे सकते हैं। महिलाएं को भी ऊंची हील्स की सैंडल पहनने मना है इसके साथ ही अभ्यर्थी कार्गो अथवा अन्य डिजाइनर कपड़े पहनकर नहीं आ सकते हैं। हाफ शर्ट-टी शर्ट पहनने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों को भी हाफ बांह के सलवार सूट, ब्लाउज पहनकर आना होगा। परीक्षा से दो घंटे पहले केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जांच पड़ताल अच्छे से की जा सके। वहीं परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट बंद कर दिया...

प्रधानमंत्री मोदी ने सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठियों से निपटने के लिए 'उच्च शक्ति जनसांख्यिकी मिशन' की घोषणा की...

Image
IBN24 Desk : लाल किले से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने प्रभावशाली संबोधन में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़े राष्ट्रीय अभियान - 'उच्च शक्ति जनसांख्यिकी मिशन' का शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों को घुसपैठियों द्वारा जनसांख्यिकीय हेरफेर से सुरक्षित रखना है। प्रधानमंत्री मोदी ने संवेदनशील क्षेत्रों में जनसंख्या संतुलन को बदलने के संगठित प्रयासों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। “देश की जनसांख्यिकी को बदलने की एक खतरनाक साजिश चल रही है। ये घुसपैठिए हमारे युवाओं की आजीविका छीन रहे हैं और आदिवासियों को उनकी ज़मीन हड़पने के लिए गुमराह कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,” प्रधानमंत्री ने कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि सीमावर्ती क्षेत्रों में जनसांख्यिकीय परिवर्तन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सीधा खतरा पैदा करते हैं और कहा कि कोई भी देश अपने सीमावर्ती क्षेत्रों को घुसपैठियों के हवाले नहीं कर सकता। नया शुरू किया गया मिशन ऐसे खतरों की पहचान करने और उनके विरुद्ध कार्रवाई करने पर केंद्रित होगा, खासकर आदिवासी और संवेदनशील क्षेत्रों में। आत्मनिर्भरता के लिए प्रयास: ...

महासमुंद में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने किया ध्वजारोहण। मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का किया वाचन। उत्कृष्ट कार्य करने वाले 116 अधिकारी-कर्मचारी पुरस्कृत। सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बिखेरी छटा...

Image
IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुंद जिले में 15 अगस्त 2025 (स्वतंत्रता दिवस) पूरे हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। देश की आजादी के 78 वर्ष पूरा होने के साथ ही 79 वें स्वतंत्रता दिवस जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह मंच पर मौजूद थे। मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक दीप्ति कश्यप के नेतृत्व में 20 वीं वाहिनी छ.ग. सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना महिला प्लाटून, वन विभाग, सीनियर एवं जूनियर डिवीजन एन.सी.सी, एन.एस.एस महाविद्यालय एवं विद्यालय, स्काउट, गाइड, रेडक्रॉस की कुल 11 टुकड़ियों ने सलामी दी। मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती चौधरी द्वारा मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया एवं हर्ष के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। तत्पश्चात प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट एवं सलामी दी गई। मुख...

बिहार की पंचायतों का लाल किले पर सम्मान: स्वतंत्रता दिवस पर 10 मुखिया विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित

Image
IBN24 Desk :  इस स्वतंत्रता दिवस पर बिहार के जमीनी स्तर के नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली, क्योंकि दिल्ली के लाल किले में आयोजित भव्य समारोह में राज्य के 10 पंचायत मुखियाओं को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। इन प्रतिनिधियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जन कल्याण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।आमंत्रित लोगों में ये थे: रवि कुमार कुरकुरी पंचायत, फुलवारीशरीफ, पटना से वीरेंद्र सिंह तुंबा, रोहतास से मंजू देवी खुरहान, आलमनगर, मधेपुरा से कांति देवी कोरान सराय, डुमरांव, बक्सर से रामजी शर्मा संडा पंचायत, टिकारी, गया से पूजा कुमारी गरारी पंचायत, कोंच, गया से सुमन ठाकुर जजुआर मध्य पंचायत, कटरा, मुजफ्फरपुर से तृप्ति परथु पंचायत, एकंगरसराय, नालन्दा से निभा कुमारी पनहड़ा पंचायत, मखदुमपुर, जहानाबाद प्रेमा मोतीपुर पंचायत, रोसरा, समस्तीपुर की देवी इन पंचायतों का चयन केंद्र सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन और अन्य स्थानीय विकास पहलों के तहत उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया गया था। उनके कार्यों में शामिल हैं: स्वच्छता और स्वास्थ्य को बढ़ावा देना बायोगै...

शास्त्री से मोदी तक: मंत्र वही, आत्मनिर्भर भारत के लिए नया दृष्टिकोण...

Image
IBN24 Desk: 1965 में, प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने युद्ध और खाद्यान्न संकट के दौर में भारत को “जय जवान, जय किसान” का सशक्त नारा दिया था। इसने सैनिकों को बहादुरी से लड़ने और किसानों को हरित क्रांति का नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया, जिससे भारत खाद्यान्न के मामले में आत्मनिर्भर बना। अब 2025 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने एक अलग चुनौती है—वैश्विक आर्थिक दबाव, अमेरिका से व्यापार संबंधी मांगें, और भारतीय किसानों की रक्षा की आवश्यकता। लाल किले से, प्रधानमंत्री मोदी ने एक आधुनिक मंत्र—"आत्मनिर्भर भारत" दोहराया, जिसमें आर्थिक स्वतंत्रता और राष्ट्रीय शक्ति का आह्वान किया गया। “मैं भारत के किसानों, मछुआरों और पशुपालकों की रक्षा के लिए दीवार की तरह खड़ा हूँ,” प्रधानमंत्री मोदी ने आयात शुल्क कम करने और जीएम फसलों को अनुमति देने की अमेरिकी माँगों को खारिज करते हुए कहा। उन्होंने युवाओं से ‘वोकल फॉर लोकल’ अपनाने का आग्रह किया और प्रधानमंत्री विकासशील भारत रोजगार योजना की घोषणा की, जिसके तहत पहली बार नौकरी करने वालों को ₹15,000 की सहायता दी जाएगी—रोज़गार और स्थानीय उद्योग ...

79वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री योगी ने फहराया तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

Image
IBN24 Desk: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उत्तर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महात्मा गांधी, बाबा साहेब अंबेडकर और उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिनके बलिदान से भारत को स्वतंत्रता मिली। “यह स्वतंत्रता अनगिनत क्रांतिकारियों के बलिदान, संघर्ष और समर्पण का परिणाम है,” उन्होंने कहा, इस दिन को केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि चिंतन और राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता का क्षण बताया। 'ऑपरेशन सिंदूर' भारत की ताकत को दर्शाता है मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के पराक्रम की प्रशंसा की और स्वदेशी हथियारों, ड्रोन और मिसाइलों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह ऑपरेशन भारत की आत्मनिर्भरता और सैन्य शक्ति को दर्शाता है। वोकल फॉर लोकल, एक ज़िला एक उत्पाद प्रधानमंत्री मोदी की 'वोकल फॉर लोकल' पहल पर ज़ोर देते हुए, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में एक ज़िला एक उत्पाद (ओडीओपी) की सफलता पर प्रकाश डाला, जो स्थानीय का...

स्वतंत्रता दिवस 2025 LIVE: प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भरता का आह्वान किया. कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण...

Image
IBN24 Desk :   भारत आज गर्व से अपना 79वाँ स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वें वर्ष लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्र को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर, आत्मनिर्भर भारत और जीएसटी सुधारों जैसे प्रमुख मुद्दों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और समर्पण को भी नमन किया। इस अवसर पर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय सहित पूरे देश में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किए गए। स्वतंत्रता दिवस 2025 के समारोहों के लगातार लाइव अपडेट के लिए IBN24छत्तीसगढ़ के साथ जुड़े रहें।  

79वां स्वतंत्रता दिवस 2025 LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने 'सुदर्शन चक्र' सुरक्षा कवच का शुभारंभ किया, 10 वर्षों में हर महत्वपूर्ण स्थान की सुरक्षा का आश्वासन...

Image
IBN24 Desk : आज देश अपने 79वें स्वतंत्रता दिवस के भव्य समारोह में डूबा हुआ है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 12वें वर्ष नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से देश को संबोधित किया। तिरंगा फहराने में फ्लाइंग ऑफिसर रशिका शर्मा की सहायता से, इस समारोह में 21 तोपों की सलामी दी गई। अपने 103 मिनट के भाषण में, प्रधानमंत्री मोदी ने कई ऐतिहासिक पहलों का अनावरण किया, जिनमें सबसे उल्लेखनीय 'सुदर्शन चक्र' राष्ट्रीय सुरक्षा कवच का शुभारंभ था, जिसका उद्देश्य अगले एक दशक में पूरे भारत में हर महत्वपूर्ण स्थान की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन की मुख्य बातें: सुदर्शन चक्र मिशन: अगले 10 वर्षों में सभी महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा के लिए राष्ट्रव्यापी सुरक्षा कवच। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता: 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में अहम भूमिका निभाने वाले सैन्य अधिकारियों को सम्मानित किया गया। आर्थिक प्रोत्साहन: प्रधानमंत्री विकासशील भारत रोजगार योजना और जीएसटी सुधार का शुभारंभ। रोज़गार प्रोत्साहन: पहली नौकरी पाने वाले व...

स्वतंत्रता, तिरंगा एवं स्वच्छता दौड़ में उमड़ा देशभक्ति का जज्बा।कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों ने लगाई दौड़। कलेक्टर ने दिलाई स्वच्छता की शपथ, तिरंगे के सम्मान में दौड़े 900 से अधिक प्रतिभागी।

Image
IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) स्वतंत्रता दिवस के पूर्व 14 अगस्त को जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार सुबह मिनी स्टेडियम महासमुंद से स्वतंत्रता दौड़/तिरंगा दौड़ एवं स्वच्छता दौड़ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी एवं येतराम साहू ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ में स्कूली बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, खेल संघ, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, एनएसएस, रेड क्रॉस, पुलिस बल, वन विभाग और मीडिया प्रतिनिधियों सहित 900 से अधिक प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। तिरंगा दौड़ मिनी स्टेडियम से प्रारंभ होकर बरोंडा चौक, शास्त्री चौक, सतबहनीया चौक, गांधी चौक, नेहरू चौक होते हुए पुनः मिनी स्टेडियम में संपन्न हुई, जहां प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कहा कि तिरंगा हमारी एकता, अखंडता और बलिदान का प्रतीक है। आज की यह दौड़ केवल खेल का आयोजन नहीं, ...

मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी महासमुंद में करेंगे ध्वजारोहण।

Image
IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुन्द जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित 79 वें स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार स्वतंत्रता दिवस को सुबह 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। सुबह 9.00 बजे वे ध्वजारोहण करेंगे। सुबह 9.03 बजे परेड का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती रूप कुमारी चौधरी सुबह 9.30 बजे मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। सुबह 9.45 बजे परेड द्वारा हर्ष फायर एवं मार्च पास्ट होगा। सुबह 9.50 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति एवं सुबह 10.20 बजे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान करेंगे। सुबह 10.30 बजे कार्यक्रम का समापन होगा।

जिला प्रशासन द्वारा जप्त करोडो के रेत को चोरी छिपे बेचने की कोशिश। खनिज विभाग ने दो चैन माउंटेन और 3 ट्रैक्टर को पकड़कर तुमगांव थाने के सुपर्द किया।

Image
IBN24 Desk: महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुन्द जिले में रेत के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर जिला प्रशासन लगातार कार्यवाही कर रहा है। महासमुन्द जिला प्रशासन ने मई -जून माह में जिले के ग्राम घोडारी,ग्राम बरबसपुर, ग्राम बिरकोनी से लगभग 5 करोड़ कीमत के अवैध तरीके से किये गए रेत भंडारण (बिना अनुमति के) पर कार्यवाही किया था। इस जप्त रेत का 7 अगस्त से 11 अगस्त तक नीलामी की प्रक्रिया किया जाना है। ग्राम घोडारी में उसी जप्त रेत को रात के अंधेरे में चैन माउंटेन लगाकर रेत को ट्रेक्टर से बाहर ले जाने सूचना पर खनिज विभाग ने मौके पर पहुचकर दो चैन माउंटेन और 3 ट्रक्क्टर को कार्यवाही करते हुए तुमगांव थाने के सुपुर्द किया है जप्त दोनो चैन माउंटेन JCB  गोपालदास निवासी घोडारी का होना बताया जा रहा है। इस पुरे मामले में आगे की कार्यवाही जारी है।

जिला प्रशासन द्वारा जप्त करोडो के रेत को चोरी छिपे बेचने की कोशिश। खनिज विभाग ने दो चैन माउंटेन और 3 ट्रैक्टर को पकड़कर तुमगांव थाने के सुपर्द किया।

Image
IBN24 Desk: महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुन्द जिले में रेत के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर जिला प्रशासन लगातार कार्यवाही कर रहा है। महासमुन्द जिला प्रशासन ने मई -जून माह में जिले के ग्राम घोडारी,ग्राम बरबसपुर, ग्राम बिरकोनी से लगभग 5 करोड़ कीमत के अवैध तरीके से किये गए रेत भंडारण (बिना अनुमति के) पर कार्यवाही किया था। इस जप्त रेत का 7 अगस्त से 11 अगस्त तक नीलामी की प्रक्रिया किया जाना है। ग्राम घोडारी में उसी जप्त रेत को रात के अंधेरे में चैन माउंटेन लगाकर रेत को ट्रेक्टर से बाहर ले जाने सूचना पर खनिज विभाग ने मौके पर पहुचकर दो चैन माउंटेन और 3 ट्रक्क्टर को कार्यवाही करते हुए तुमगांव थाने के सुपुर्द किया और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा जप्त करोडो के रेत को चोरी छिपे बेचने की कोशिश। खनिज विभाग ने दो चैन माउंटेन और 3 ट्रैक्टर को पकड़कर तुमगांव थाने के सुपर्द किया।

Image
IBN24 Desk: महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुन्द जिले में रेत के अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर जिला प्रशासन लगातार कार्यवाही कर रहा है। महासमुन्द जिला प्रशासन ने मई -जून माह में जिले के ग्राम घोडारी,ग्राम बरबसपुर, ग्राम बिरकोनी से लगभग 5 करोड़ कीमत के अवैध तरीके से किये गए रेत भंडारण (बिना अनुमति के) पर कार्यवाही किया था। इस जप्त रेत का 7 अगस्त से 11 अगस्त तक नीलामी की प्रक्रिया किया जाना है। ग्राम घोडारी में उसी जप्त रेत को रात के अंधेरे में चैन माउंटेन लगाकर रेत को ट्रेक्टर से बाहर ले जाने सूचना पर खनिज विभाग ने मौके पर पहुचकर दो चैन माउंटेन और 3 ट्रक्क्टर को कार्यवाही करते हुए तुमगांव थाने के सुपुर्द किया और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

अवैध शराब बिक्री के विरोध में 10 अगस्त को आन्दोलन करने ग्रामीणों ने सौपा ज्ञापन।

Image
IBN24 Desk: महासमुन्द (छत्तीसगढ़) बागबाहरा एंव कोमाखान तहसील क्षेत्र एंव थाना क्षेत्र बागबाहरा,कोमाखान बुंदेली,तेन्दुकोना क्षेत्र के ग्रामों में उडीसा नीर्मित एंव हाथ भट्टी का अवैध शराब बिक्री की लगातार बढ़ती हुई मामले से त्रस्त होकर पंचायत क्षेत्र के पदाधिकारीयों ने 22 जुलाई 2025 को कोमाखान थाना में संयुक्त ज्ञापन सौंप कर अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने कि मांग की गई थी बावजूद पुलिस एंव आबकारी विभाग के व्दारा किसी प्रकार से पहल नहीं किया गया अवैध शराब बिक्री का विरोध करने वाले उपसरपंच दुर्गेश साहू को गांव के कुछ लोगों ने आर्थिक दंड़ लगाते हुए 75 हजार रु. का जुर्माना लगा दिया गया इस फैसले के खिलाफ दुर्गेश साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव एंव एसडीओपी बागबाहरा को शिकायत कर न्याय की गुहार लगाया है परंतु उपसरपंच को आज पर्यंत तक कोई न्याय या राहत नहीं मिल पाया है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के दर्जनों गांव में उडीसा नीर्मित एंव हाथ भट्टी का शराब का अवैध बिक्री खुलेआम किया जा रहा है जिससे प्रदेश सरकार को लाखों रु. राजस्व नुकसान तो हो रहा है साथ ही क्षेत्र के गांवों का शांति...