Posts

Showing posts from June, 2025

71 दवा के सैंपल फेल होने वाली कंपनी, 9 M में फिर मिली कई खामियां। जिला स्तरीय गठित संयुक्त ने पकड़ी खामियां। जांच दल जारी कर रहा है नोटिस। खामियां नहीं सुधरी तो होगी बड़ी कार्यवाही।

Image
IBN24 Desk: महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुंद कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी विनय कुमार लंगेह के निर्देश के परिपालन में जिला स्तरीय गठित संयुक्त टीम द्वारा ग्लोबल ग्रीन एनर्जी, जटाशंकर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड,SH तुलसी फास्फेट प्राइवेट लिमिटेड एवं 9 M इंडिया लिमिटेड बिरकोनी जाँच करने टीम पहुंची थी। निरीक्षण में मनीष कुमार कुंजाम सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा बलौदाबाजार, डी०एन० पात्र श्रम पदाधिकारी श्रम विभाग,  सिद्धार्थ दुबे निरीक्षक विधिक नापतौल विभाग, शशिकांत प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुंद उपस्थित रहे। जिसमें औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा बलौदाबाजार द्वारा जांच में सुरक्षा व्यवस्था नियमानुसार नहीं पाया गया संस्थान को नोटिस जारी किया जा रहा है एवं 9M इंडिया लिमिटेड बिरकोनी में जांच में सुरक्षा उपकरण नियमानुसार प्रदाय नहीं किया जाना पाया गया एवं अन्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके लिए प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा रहा है। श्रम विभाग द्वारा जांच में ओवर टाईम संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। संस्...

14 जून को टिकुलिया में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन।

IBN24 Desk: बलौदा बा जार (छत्तीसगढ़) 14 जून को टिकुलिया में विशाल रक्तदान शिविर विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर में संकल्प रक्तदाता सेवा संस्थान टिकुलिया छत्तीसगढ़ के द्वारा लगातार पांचवा वर्ष 14 जून को गांव के स्कूल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ग्राम टिकुलिया को खून के खदान नाम से भी जाना जाता है क्योंकि यहां लगभग 200 रक्तदाता भाई - बहन है जो समय समय पर नियमित रक्तदान करते है छत्तीसगढ़ के किसी भी कोने से किसी को रक्त की जरूरत पड़े और संकल्प रक्तदाता सेवा संस्थान को याद किया जाए तो त्वरित रक्त की उपलब्धता कराई जाती है, संकल्प सेवा संस्थान के माध्यम से संस्था से जुड़े लोगों के द्वारा अब तक लगभग 5000 (पांच हजार) यूनिट रक्त का दान किया जा चुका है, संस्था के संचालक पीलू वर्मा जी स्वयं 49 बार रक्तदान कर चुके है। इस बार का शिविर बहुत खास होने वाला है क्योंकि इस बार 300 यूनिट रक्तदान का संकल्प है, रक्तदाता भाई - बहन का सम्मान हेलमेट एवम प्रशस्ति पत्र देकर किया जाएगा इसके तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के कलेक्टर - दीपक सोनी ...