तिहारीपाली धान खरीदी केंद्र में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर। तिहारीपाली में 48 लाख 14300 के फर्जी (बोगस) धान खरीदी। आज की स्थिति में ऑनलाइन 1553 क्विंटल धान दिख रहा है जबकि मौके पर एक बोरा धान नही है। केना, अमरकोट, रिसेकेला में FIR के बाद अगले नंबर में तिहारीपाली….
IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) धान खरीदी वर्ष 2024-25 में महासमुन्द जिले के 182 धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी सरकार द्वारा की गयी। इसी खरीदी के दौरान जिले के कई खरीदी केंद्रों में बड़े पैमाने पर घोटाला और फर्जीवाड़ा किया गया है। खरीदी केंद्र में बिना धान लाये ही ऑनलाइन ख़रीदी दिखाकर राशि निकाल ली गयी है। धान खरीदी ऑनलाइन है जिसका अवैध फायदा उठाते हुए जिले के खरीदी प्रभारी, कंप्यूटर ऑपरेटर बिना धान आये ही अपने किसी रिश्तेदार या परिचित किसानों के नाम पर धान ऑनलाइन चढ़ा देते है और शासन से समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 3100 रुपये के हिसाब से राशि भी निकाल लेते है। यही फर्जीवाड़ा तिहारीपाली में किया गया बिना धान लाये ही 48 लाख 14300 का 1553.79 क्विंटल धान फर्जी तरीके से ऑनलाइन चढ़ाया गया जबकि खरीदी केंद्र में धान आया ही नही है और शासन से समर्थन मूल्य पर प्रतिकविंटल 3100 रुपये के हिसाब से 48 लाख 14300 की राशि निकाल ली गयी है। आज के स्थिति में धान तिहारीपाली धान खरीदी केंद्र में 1553.79 क्विंटल धान शेष दिखा रहा है जबकि मौके पर एक बोरा धान नही है। जिले के क...