Posts

Showing posts from April, 2025

सुशासन तिहार का आज से आगाज। एवं नगरीय क्षेत्र के नागरिक पंचायतों और नगरीय निकायों में जाकर दे रहे है आवेदन। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में निराकरण का भरोसा। प्रत्येक पंचायतों एवं नगरीय निकायों में लगाया गया है समाधान पेटी। सुशासन तिहार के सुचारू संचालन हेतु कलेक्टर श्री लंगेह ने नियुक्त किए नोडल अधिकारी। कलेक्टर सहित अधिकारीगण कर रहे है निरीक्षण

Image
IBN24 Desk : महासमुन्द ( छत्तीसगढ़) सुशासन तिहार 2025“ के प्रथम चरण के अंतर्गत मंगलवार 08 अप्रैल से समस्या,शिकायत और मांगों को लेकर आवेदन देने की प्रक्रिया आज सुबह 10 बजे से प्रारम्भ हो गई है। आवेदन लेने की प्रक्रिया शुक्रवार 11 अप्रैल 2025 तक चलेगी। आवेदक उक्त स्थानों पर जाकर अपनी मांगों एवं समस्याओं को लेकर प्रातः 10ः00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक समाधान पेटी के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। पंचायतों के अलावा कलेक्ट्रेट ,जनपद और तहसील कार्यालयों में भी समाधान पेटी लगाए गए हैं। जहां नागरिक आवेदन लेकर पहुंच रहे हैं।कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा सुशासन तिहार के सफल संचालन के लिए जिले के पांचों विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों के लिए जिले में 51 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। साथ ही 8 से 11 अप्रैल तक समाधान पेटी में प्राप्त आवेदन पत्रों के संकलन एवं जमा करने हेतु अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा सुशासन तिहार 2025 संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करन...