महासमुंद नगर पालिका के शपथ ग्रहण समारोह में पालिका प्रशासन की बड़ी लापरवाही! शासकीय कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री और सांसद की उपेक्षा? प्रोटोकॉल के तहत तस्वीरों में मंत्री और सांसद को भूली पालिका प्रशासन, भाजपा-कांग्रेस के नेताओं की तस्वीर आई नजर, राजनीतिक गलियारे में चर्चा का माहौल गर्म...
IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुंद नगर पालिका के शपथ ग्रहण समारोह में आज पालिका प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। नगर पालिका महासमुंद के द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल और सांसद रूपकुमारी चौधरी की उपेक्षा करने से पालिका प्रशासन पीछे नहीं हटा? दरअसल आज महासमुंद के शंकराचार्य भवन में नगर पालिका महासमुंद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और 30 वार्डों के पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। यह एक शासकीय कार्यक्रम था। शासकीय कार्यक्रम के तहत बनाए गए मंच में नगर पालिका प्रशासन की ओर से शासकीय फ्लेक्स लगाए गए थे। जिसमें नगर पालिका के जिम्मेदार, प्रोटोकॉल के तहत मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री, के साथ-साथ स्थानीय विधायक की तस्वीर तो लगा दिए लेकिन, जिले के प्रभारी मंत्री और सांसद को भूल बैठे। अब यह भूल थी, उपेक्षा थी या फिर लापरवाही? इस बात की चर्चा राजनीतिक गलियारे में बड़े जोर शोर से हो रही है। क्योंकि इस शासकीय फ्लेक्स में भाजपा के जिला अध्यक्ष के साथ-साथ कांग्रेस के पूर्व मंत्री, वर्तमान विधायक व पूर्व विधायक के साथ जिला अध्यक्ष की...