Posts

Showing posts from February, 2025

कलेक्टर ने आम मतदाता की तरह लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदान किया साथ ही लोगो को मतदान करने की अपील भी किया।

Image
. IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुन्द कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह एवं सीईओ जिला पंचायत एस आलोक,अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू, एसडीएम हरिशंकर पैकरा ने आज तीसरे चरण के मतदान के अंतर्गत सुबह 7 बजे महासमुंद विकासखण्ड के मचेवा स्थित प्राथमिक शाला मचेवा मतदान केन्द्र पहुँचकर और लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदान किया । इस दौरान उन्होंने मतदाताओं के साथ सेल्फी भी ली । यहां बने सेल्फी जोन में सभी अधिकारियों ने सेल्फी ली। कई मतदाताओं ने कलेक्टर के साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान उन्होंने यहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मतदान केंदों में सुविधाओ का अवलोकन किया। कलेक्टर ने मतदान अधिकारियों से मतदान के संबंध में आवश्यक जानकारी ली और मतदान कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्र में उपस्थित मतदाताओं से बातचीत कर मतदान केन्द्र के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस केंद्र में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस आलोक, अपर कलेक्टर...

नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी। प्रत्येक नगरीय निकायों में 15 टेबल लगाए जाएंगे।

IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत 15 फरवरी,शनिवार को होने वाली मतगणना के सुचारू एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  विनय कुमार लंगेह की उपस्थिति में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समस्त गणना पर्यवेक्षक,गणना सहायक और मतगणना दलों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। सभी रिटर्निंग अधिकारी भी मौजूद थे । इस दौरान मतगणना प्रक्रिया, नियम एवं निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण मे कलेक्टर श्री लंगेह ने समस्त मतगणना दलों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतगणना प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश । इसमें मतगणना के पूर्व की तैयारियां, मानव संसाधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं, ईवीएम से मतगणना की प्रक्रिया, परिणाम घोषणा की विधि और अन्य महत्वपूर्ण विषयों को शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि मतगणना पूर्णतया पारदर्शी एवं निष्पक्ष हो ।मतगणना केंद्रों में किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, सुरक्षा के लिए उन्होंने विशेष निर्देश दिए हैं ।कलेक्टर ने कहा कि मतगणना दल पूरी पारदर्शिता के साथ निर्वाचन कार्य संपन्न क...

महासमुन्द कलेक्टर ने किया कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बागबाहरा का निरीक्षण। छात्राओं से बातचीत कर उनकी शिक्षा, भोजन एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लिए...

Image
IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़ ) महासमुन्द कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बागबाहरा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और छात्राओं से बातचीत कर उनकी शिक्षा, भोजन एवं अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली ।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने सभी,कक्षा,छात्रावास, रसोईघर और स्वच्छता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अधीक्षक को बेहतर विद्यालय प्रबंधन , गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वस्थ वातावरण प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होनें शिक्षकों से भी बातचीत कर उनके अनुभवों और शिक्षण पद्धति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक रक्षा साहू के द्वारा शासकीय कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में छात्राओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई तत्पश्चात बालिकाओं से चर्चा करते हुए उन्होंने विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त किया विद्यालय की गतिविधि की जानकारी देते हुए बाल कैबिनेट के प्रधानमंत्री कुमारी दिव्या पटेल कक्षा आठवीं ने विद्यालय की गतिविधियों का विस्तार से विवरण देते हुए प्रातः से रात्रि तक गतिव...