Posts

Showing posts from January, 2025

महासमुंद जिले में भी 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले के प्रभारी और प्रदेश के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने परेड ग्राउंड मिनी स्टेडियम में, ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली...

Image
IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुंद जिले में भी 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले के प्रभारी और प्रदेश के खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने परेड ग्राउंड मिनी स्टेडियम में, ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली…इस दौरान पुलिस के जवानों और विभिन्न टुकड़ियों ने मार्चपास्ट कर सलामी दी…मुख्यातिथि दयालदास बघेल ने शांति के प्रतिक गुब्बारों को आसमान में छोड़ा…साथ ही मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन कर, जिले कि शहीद परिवारों से मुलाकात कर उनको सम्मानित भी किया…इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के द्वारा कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति भी दी गयी। वहीं जिले के विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत बनाई गए झांकियां आकर्षण का केंद्र रही…

महासमुन्द जिले के धान खरीदी केन्द्रो में हो रही फर्जी धान खरीदी के रुझान आने शुरू हो गए है । पिरदा ब्रांच के झारमुड़ा खरीदी केंद्र में लगभग 31 लाख के फर्जी [बोगस ] धान खरीदी की खबर आ रही है। मौके पर 1000 क्विंटल धान कम है जिसे बिना धान लाये खरीदी दिखाया गया है। राइस मिलर के डी.ओ. में एडजस्ट करने के कोशिश जारी है।

Image
IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) धान खरीदी में फर्जीवाड़ा के लिए मशहूर पिरदा ब्रांच के कुछ धान खरीदी केन्द्रो में धान की  फर्जी [ बोगस ] खरीदी का खेल चल रहा है। बिना धान लाये ही ऑनलाइन खरीदी दिखाया जा रहा है और राईस मिलरों से सेटिंग कर बिना धान दिए ही राइस मिल को धान जाना दिखाया जा रहा है। धान खरीदी ऑनलाइन है इसलिए धान का आवक और जावक ऑनलाइन किया जा रहा है जबकि मौके पर उतना धान नहीं आ रहा है जितना धान खरीदी में दिखाया जा रहा है।  ताजा मामले में फर्जी धान खरीदी की खबर महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लाक के झारमुड़ा खरीदी से मिल रही है जहां लगभग 31 लाख के फर्जी [बोगस ] धान खरीदी की गयी है। मौके पर 1000 क्विंटल धान आज की स्थिति में कम है जिसे बिना धान लाये खरीदी दिखाया गया है जिसे राइस मिलर से सेटिंग कर डी. ओ. एडजस्ट करने के कोशिश की जा रही है। स्थानीय किसान ये भी जानकारी दे रहे है कि कई सौ क्विंटल धान का फर्जी खरीदी दिखाई गई और डी. ओ. के माध्यम से राइस मिलरों से सेटिंग कर एडजेस्ट भी कर लिया गया लेकिन आज की स्थिति में झारमुड़ा धान खरीदी फड़ में अभी भी ख़रीदे गए कुल धान में लगभग 31 लाख ...

महासमुंद जिले के चौकबेड़ा धान खरीदी केंद्र में चल रहा है, सरना धान को मोटे धान में खरीदकर, मोटे धान के डी. ओ. में मिलर्स को सरना धान देने का खेल। कई हजार क्विंटल सरना धान को, मोटे धान में खरीदकर रखा गया है और मोटे धान के डी. ओ. सरना धान देने का खेल जारी है।

Image
IBN24 Desk : महासमुंद [छत्तीसगढ़] पूरे छतीसगढ़ मे धान खरीदी वर्ष 2024-25 के लिए 14 नवम्बर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक समर्थन मूल्य पर किसानो से धान की खरीदी की जा रही है। महासमुंद जिले मे किसानो से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 182 धान खरीदी केंद्र बनाए गए थे जहां धान की खरीदी की जा रही है। जिले के कुछ धान खरीदी केंद्रो में सरना धान को मोटे धान में खरीदकर, मोटे धान के  डी. ओ. में राईस मिलरों को सरना धान देने का खेल चल रहा है ताजा मामला महासमुंद जिले के चौकबेडा धान खरीदी केंद्र का है जहाँ सरना धान को मोटा धान में खरीदा जा रहा है। सरकार ने धान के तीन कैटेगरी निर्धारित किया है जिसमे खरीदी करना है। जिसमे मोटा, पतला और सरना है। इसके लिए अलग अलग कलाम बनाये गए है लेकिन महासमुंद जिले के चौकबेडा धान खरीदी केंद्र में प्रभारी संतराम भाष्कर द्वारा शासन के नियम विरुद्ध सरना धान को मोटे धान में खरीदने और मोटे धान के डी. ओ. में मिलरों को सरना धान देने और उसके एवज में प्रति क्विंटल 10 रुपये लेने और सरकार को क्षति पहुचाने का खेल चल रहा है। अभी भी कई हजार क्विंटक सरना धान को मोठे धान के रूप में खर...