Posts

Showing posts from November, 2024

छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण गुरु घासीदास चेतना में राजेंद्र रंगीला को मिला छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा सम्मान।

Image
IBN 24 Desk :  रायपुर (छत्तीसगढ़) रायपुर जिले के ग्राम आरंग के छोटा सा ग्राम कुटेशर में जन्मे श्री राजेंद्र रंगीला महज़ 9 साल के उम्र से ही गुरु घासीदास बाबा जी के गीत खुद रचना कर गाने लगे फिर छोटे भाई को साथ लेकर पंथी टीम बनाया जो देश के कोने में जा रही है गुरु घासीदास जी के लीला टीम बनाकर छत्तीसगढ़ के गावों गुरु के संदेश बगरायें रायपुर तेलीबांधा में बहुत बड़ा सामाजिक संगठन तैयार करके गाँव गाँव में गुरुघासीदास जी के संदेश दिया । बाराडेरा धाम के संगठन में जुड़कर प्रतिवर्ष विशाल मेला में सहभागिता रखे जिससे छत्तीसगढ़ के कोने कोने तक राजेंद्र रंगीला लोक कला व मानव कल्याण सेवा समिति से प्रतिवर्ष गरीब बच्चों का शिक्षण खर्चा उठाया और प्रतिवर्ष 10 निर्धन कन्याओं का विवाह इस संस्था के माध्यम करते है। इस हेतु अनेकों सामाजिक संगठनों ने राजेंद्र मिलन रंगीला के जोड़ी को सराहा और प्रोत्साहित किए। आज राजेंद्र मिलन रगीला जी के 15 हज़ार से अधिक गाना अनेंको माध्यम से सुने और देखे जा सकते है साथ ही इनके लोक संस्कृति से ओतप्रोत राजेंद्र रंगीला लोकरंग 40 सदस्यों से सज्जित भारत देश के सभी प्रांतों में ...

अवैध धान परिवहन और भंडारण पर जिला प्रशासन की पैनी नजर।लगातार कार्यवाही जारी। अवैध रूप से भंडारण कर रखे 1000 कट्टे धान जप्त।

IBN24 Desk : महासमुन्द ( छत्तीसगढ़) जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन पर टीम गठित कर जिले में धान के अवैध रूप से धान भंडारण करने वालों के विरुद्ध लगातार की जा रही है कार्यवाही। इसी तारतम्य में पिथौरा अनुविभागीय अधिकारी ओम्कारेश्वर सिंह आज पिथौरा के ग्राम मोहन्दा मे दुकान और घर मे धान के अवैध भंडारण पर सख्ती बरतते हुए लगभग 1000 कट्टा धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई । अधिकारियों को सूचना मिली थी कि, टिकेश्वर पिता मेघराज के दुकान और घर मे बिना पर्याप्त दस्तावेज के धान का भंडारण किया गया है। तत्पश्चात राजस्व की टीम ने छापामार कार्यवाही की और दस्तावेज मांगे, परंतु पर्याप्त दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। इस मामले में प्रशासन द्वारा धान को जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर जब्त किया गया। कलेक्टर श्री लंगेह ने निर्देश दिए हैं कि अवैध परिवहन और भण्डारण पर सख्ती जारी रहेगी और जांच में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध उचित कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही दौरान पिथौरा अनुविभागीय अधिकारी ओम्कारेश्वर सिंह, तहसीलदार नितिन, फ़ूड इंस्पेक्टर, मंडी एवं पटवारी उपस्थित र...

महासमुन्द जिले में धान का अवैध परिवहन और भंडारण का खेल शुरू। समर्थन मूल्य पर धान खपाने के लिए कोचिया सक्रिय...

IBN24 Desk : महासमुन्द ( छत्तीसगढ़) पूरे प्रदेश में 14  नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुवात होने वाली है। जिले के धान कोचिये अभी से धान के अवैध परिवहन और भंडारण मे लग चुके है। ओडिसा से भी धान  महासमुन्द जिले में पहुचा रहा है। जिला प्रशासन भी इस बार मुस्तैद दिख रहा है और छापामार कार्यवाही भी कर रहा है। जिले के सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सुश्री कु.नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में ग्राम तिहरीपाली के एक व्यापारिक प्रतिष्ठान पर प्राप्त शिकायत के आधार पर आकस्मिक निरीक्षण किया गया। कार्यवाही दौरान नायब तहसीलदार हरिप्रसाद भोई, मंडी सचिव खिरभान सिंह ध्रुव, मंडी निरीक्षक सुशील कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी जयंत सिंह चौहान और मंडी कर्मचारी जैनेन्द्र कुमार पटेल शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान पर 470 पैकेट धान का अवैध भंडारण पाया गया, जिनका कुल वजन लगभग 188 क्विंटल था। इसके अतिरिक्त, 6.00 क्विंटल महुआ अवैध भंडारण के रूप में बरामद किया गया। मंडी अधिनियम के तहत भंडारण अवैध होने के कारण त्वरित जप्त कर कार्यवाही किया गया। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के समर्थन मूल्य पर धान उपार...