Posts

Showing posts from October, 2024

अब खैर नही, धान खरीदी में फर्जीवाड़ा करने वालो पर होगी कड़ी कार्यवाही। धान खरीदी केंद्र टांगापासा के खरीदी प्रभारी के विरुद्ध FIR दर्ज।

Image
IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुन्द जिले के पिथौरा ब्लाक के फर्जीवाड़ा के लिए प्रदेशभर में चर्चित पिरदा ब्रांच के धान उपार्जन केंद्र टांगापासा में लगभग 90 लाख का फर्जीवाड़ा सामने आया है। धान खरीदी वर्ष 2023-24 में धान उपार्जन केंद्र तांगापासा में 868 किसानों से कुल 70158.00 कविंटल धान की।खरीदी की गई और 67240.35 कविंटल धान का परिवहन हुआ तथा 2917.65 कविंटल धान परिवहन हेतु शेष दिख रहा है पर भौतिक सत्यापन के समय मौके में धान नही पाया गया। FIR की कापी उपार्जन केंद्र प्रभारी टांगापासा जन्मजय चौधरी पर घोर अनियमितता कर संस्था को 2717.65 कविंटल धान की कमी से समर्थन मूल्य 63,69,229.95 रुपये एवं कृषक उन्नति योजना की राशि 26,75,485.05 रुपये इस प्रकार कुल राशि 90 लाख 44 हजार 715 रुपये शासन को नुकसान पहुचाने का दोषी पाया गया है। जिला प्रशासन ने उपार्जन केंद्र प्रभारी जन्मजय चौधरी के विरुद्ध बसना थाने में FIR दर्ज कराया ह ै। महासमुन्द जिले के बहुचर्चित पिरदा ब्रांच के अंतर्गत आने वाले धान खरीदी केंद्रों में हर साल करोड़ो का फर्जीवाड़ा होता है और समय समय पर FIR भी होते रहता है। कुछ वर...

करणीकृपा पॉवर प्लांट के अभिभोगी सुमित ठाकुर के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दायर हुआ।

IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुन्द जिले के खै रझिटी में स्थिति विवादित करणीकृपा पावर पर अब कार्यवाही शुरू हो गई है।  करणीकृपा पॉवर प्रा. लि. खैरझिटी, महासमुंद में दिनांक 08.09.2024 को घटित दुर्घटना में कारखाना अधिनियम 1948 के जो उलंघन पाए गए थे। उस संबंध में सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ एवम सुरक्षा बलौदाबाजार द्वारा कारखाना के अधिभोगी सुमित ठाकुर के विरुद्ध माननीय श्रम न्यायालय महासमुंद में दिनांक 03.10.2024 को आपराधिक प्रकरण दायर किया गया।  

जिला आबकारी अधिकारी निलंबित। ओवर रेट शराब बिक्री मामले में हुई कार्यवाई।

Image
IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुन्द जिला आबकारी अधिकारी मोहित कुमार जायसवाल को निलंबित कर दिया गया है। जिले में ओवर रेट में शराब बिक्री, मिलावटी शराब की बिक्री की शिकायत के बाद राज्य की उड़नदस्ता टीम ने 01/10/24 को  जिले के कई शराब दुकानों पर औचक निरीक्षण किया जिसमें तुमगांव शराब दुकान में ओवर रेट में शराब बिक्री पाया गया। जिला आबकारी अधिकारी मोहित जायसवाल को शासकीय कार्य मे शिथिलता, लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया गया है।