करणी कृपा पावर प्लांट मे मजदूरों के साथ हुई हादसे के संबध मे सहायक संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को नोटिस जारी। 3 दिवस के भीतर समक्ष उपस्थित होने के निर्देश।
IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) करणी कृपा पावर प्लांट ग्राम खैरझिटी, महासमुन्द में मजदूरों के साथ हुई दुर्घटना के संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विनय लंगेह ने विलंब से जानकारी देने के संबंध में सहायक संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, कक्ष क्रमांक 22. पुराना कलेक्ट्रेट कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर जिला-बलौदाबाजार-भाटापारा को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 03 दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर कारण स्पष्ट करने कहा है,अन्यथा क्यों न आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जावे। ज्ञात है कि करणीकृपा पावर प्लांट खैरझिटी तहसील व जिला महासमुन्द में 08 सितंबर 2024 को दुर्घटना घटित होने से 03 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुये थे, जिसकी सूचना प्रबंधन द्वारा पुलिस /जिला प्रशासन को नहीं दी गई थी। विलंब से जानकारी देने के संबंध में सहायक संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को 03 दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर कारण स्पष्ट करने के आदेश दिए हैँ, कलेक्टर ने कहा कि कि क्यों न आपके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित की जावे। ज्ञात है कि 22 सितंबर 2024 को सोश...