Posts

Showing posts from August, 2024

कीटनाशी दुकानों में गड़बड़ी, 09 को मिला नोटिस।

IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुन्द जिले के कृषकों को गुणवत्तायुक्त एवं उचित दर पर खाद, बीज एवं कीटनाशी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार एवं उप संचालक कृषि महासमुंद के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय उड़नदस्ता द्वारा महासमुंद एवं पिथौरा विकासखंड के कीटनाशी दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महासमुंद विकासखंड के प्रणव कृषि केन्द्र मचेवा, ओंकार कृषि केन्द्र बम्हनी, साहू कृषि केन्द्र एवं आर.के. ट्रेडर्स लाफिनखुर्द, महेन्द्र कृषि केन्द्र पासिद, दाउजी कृषि केन्द्र महासमुंद एवं पिथौरा विकासखंड के महाराज कृषि सेवा केन्द्र भगतदेवरी, प्रधान कृषि सेवा केन्द्र बड़ेलोरम एवं चौधरी कृषि सेवा केन्द्र परसवानी के द्वारा बिना स्त्रोत प्रमाण पत्र के कीटनाशी विक्रय करने एवं दुकान में मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं करने के फलस्वरूप कीटनाशी नियम 1971 के प्रावधानानुसार कारण बताओ नोटिस दिया गया है। संबंधित फर्म को 03 दिन में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर संबंधित फर्म के लायसेंस निलंबन की कार्यवाही की जाऐगी। जिला स्तरीय उड़नदस्ता द...

हेमचंद यादव दुर्ग विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में राज्यपाल छत्तीसगढ़ महामहिम रामेन डेका की उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा एसएसपी रायपुर संतोष सिंह को मिली डॉक्टरेट की उपाधि। संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों से जुड़े विषय पर किए गए शोध कार्य पर अवार्ड की गई डिग्री।

Image
IBN24 Desk : रायपुर (छत्तीसगढ़) रायपुर/दुर्ग छत्तीसगढ़ कॉडर के वरिष्ठ आईपीएस अफसर व एसएसपी रायपुर संतोष कुमार सिंह ने एक बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है। राज्यपाल छत्तीसगढ़ महामहिम श्री रामेन डेका की उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा उन्हें दुर्ग जिले के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में आज संपन्न हुए द्वितीय दीक्षांत समारोह में उनके संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रयासों से जुड़े विषय पर किए गए शोध कार्य पूर्ण करने पर आज डॉक्टर की उपाधि प्रदान की। उन्होंने अपना शोध कार्य निर्देशक डॉ. सुनीता मिश्रा, विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान शासकीय नवीन महाविद्यालय भिलाई एवं सहायक-निर्देशक डॉ. प्रमोद यादव विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान, सेठ आरसीएस कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय दुर्ग के निर्देशन में पूरा किया है। उनके शोध का विषय था “United Nations Peacebuilding Commission: Assessing its Role and Functions" (संयुक्त राष्ट्र के शांति-निर्माण प्रयासों की भूमिका व कार्यों की समालोचना)। उन्होंने पाया है कि शीत युद्ध के बाद दुनिया में हिंसाग्रस्त राष्ट्रों में शांति को चिरस्थाई बनाने के लिए ...