Posts

Showing posts from June, 2024

जाड़ामुडा समिति प्रभारी उमेश भोई बर्खास्त। फर्जी रकबे में धान खरीदी, किसानों के साथ धोखाधड़ी, खाद स्टॉक में भारी गड़बड़ी में जांच के बाद किया गया बर्खास्त।

Image
IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुन्द जिले के पिथौरा ब्लाक के सहकारी समिति जाड़ामुडा के प्रबंधक उमेश भोई को बर्खास्त किया गया। धान खरीदी वर्ष 2023-24 में फर्जी रकबे पर धान खरीदी की खबर IBN24 ने प्रमुखता से छापा था खबर पर संज्ञान लेकर जिला प्रशासन जांच करवाया जांच में जड़ामुडा धान खरीदी केंद्र में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा पाया गया जिसके बाद उमेश भोई, और दो कप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ 29 जनवरी को बसना थाना में FIR दर्ज कराया गया था। सहकारी समिति जाड़ामुडा में किसानों के साथ धोखाधड़ी करने और खाद के स्टॉक में भारी गड़बड़ी पाई है जिसके आधार पर तत्कालीन प्रबंधक उमेश भोई को संबंधित विभाग ने बर्खास्त दिया है.

बेमचा में भाजपा जनों ने किया सांसद रूपकुमारी का भव्य स्वागत...

IBN24 Desk : महासमुन्द ( छ त्तीसगढ) महासमुन्द की प्रथम नवनिर्वाचित महिला सांसद श्रीमती रूपकुमारी चाैधरी का बेमचा आगमन पर भाजपा नेता राहुल चंद्राकर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर तथा फूल माला पहनाकर उनका आत्मिय स्वागत किया। इस दाैरान सांसद श्रीमती चाैधरी ने बेमचा में भाजपा को बहुमत मिलने तथा उन्हें जीत का आशीर्वाद प्रदान करने के लिए बेमचा के ग्रामीणों का आाभार व्यक्त किया तथा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत से अभिभूत होकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने बेमचा स्थित आदिशक्ति मां खल्लारी मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा नेता राहुल चंद्राकर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्याम साकरकर, मंडल महामंत्री नामदेव साहू, उपाध्यक्ष प्रेमुलाल, प्रेम चंद्राकर, अरूण चंद्राकर, प्रेमनाथ ध्रुव, मूलचंद वैष्णव, शिव चंद्राकर, ईश्वर चंद्रवंशी, चोवा यादव, छेरकु राम धीवर, हीरालाल साहू, लखनु निर्मलकर, हेमलाल चंद्राकर, भगत निषाद, चंद्रहास चंद्राकर, मोहन यादव, गुलशन चंद्राकर, शंकर चंद्राकर, अनिल निर्मलकर, तरूण चंद्राकर, राधे चंद्राकर, सुकालु निषाद, राजा चंद्राकर, ...