Posts

Showing posts from March, 2024

4 करोड़ 44  लाख का धान और बारदाना घोटाला में सहकारी समिति के 7 लोगो पर हुआ FIR दर्ज। पिरदा सहकारी समिति का मामला। घोटाले के 3 साल बाद हुआ थाने में मामला दर्ज।

IBN24 Desk : महासमुंद ( छत्तीसगढ़ ) महासमुंद जिले के पिरदा ब्रांच हमेसा सुर्खियों में बना रहता है इस ब्रांच में नीत नए कारनामे देखने को मिलता है। सहकारिता विभाग के बड़े अधिकारी भी जानते है और कहते भी है कि पूरा पिरदा ब्रांच फर्जीवाड़े का गढ़ है।  2021 में सहकारी सहकारी में हुए 4 करोड़ 44 लाख का धान और बारदाना घोटाला में सहकारी समिति के 7 लोगो पर हुआ FIR दर्ज हुया है। दरअसल सहकारी समिति पिरदा में धान खरीदी वर्ष 2020-21 में किसानो से ख़रीदे गए धान, बारदाना के रखरखाव व भण्डारण में 4 करोड़ 44  लाख का घोटाला हुआ था। 17 हजार 210 क्विंटल धान का स्टॉक कम मिला था साथ ही धान की 65 हजार 467 बोरिया कम पाई गयी थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ करीब तीन साल बाद बसना थाने में मामला दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेश के बाद बसना थाने में 153,3  के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीन साल तक मामला दर्ज नहीं होने और कार्यवाही नहीं होने से कई दोषी कर्मचारी प्रमोट होकर बड़े पद पर भी चले भी गए है। अपराध दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है लेकिन अभी तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं...

स्कूली बच्चो के लिए आये मध्यान भोजन के चावल की बोरी को लेकर जाते उसी स्कुल के हेडमास्टर को ग्रामीणों ने पकड़ा। ग्रामीणों का आरोप मास्टर चोरी से चावल की बोरी अपने घर लेकर जा रहे थे। रंगे हाथ पकड़ाने के बाद भी ग्रामीणों से "चोरी ऊपर से सीनाजोरी" करते दिखे हेडमास्टर। घटना का वीडियो हो रहा है वायरल।

@Arvind Kumar IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) स्कूलों में बच्चो की दर्ज संख्या बढ़ने के लिए मध्यान भोजन योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा किया गया था जिसके तहत स्कुल में ही बच्चो को दाल, चावल और सब्जी खाने को लिए दिया जाता है जब स्कूली बच्चो का निवाला छीनकर मध्यान भोजन के लिए आये चावल को स्कुल के ही हेडमास्टर अपने घर ले जाए तो क्या कहेंगे, इस मामले का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमे महासमुंद जिले के बागबाहरा ब्लाक के पूर्व माध्यमिक स्कुल के हेडमास्टर का स्कुल से चावल की बोरी चुपके से अपने अपने साथ लेकर जाना का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे ग्रामीणों ने घर पहुचने से पहले पकड़ लिया। https://youtu.be/9PZPAcBabzA?si=Xl6AWTNY_X9-gc0u (वायरल वीडियो) महासमुन्द जिले के बागबाहरा ब्लाक के पूर्व माध्यमिक शाला डोंगरगाव के हेड मास्टर देवशरण डड़सेना है जिन्हे मध्यान भोजन के चावल की बोरी को चुपके से लेकर जाते ग्रामीणों ने पकड़ा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि हेड मास्टर चावल की चोरी कर अपने घर लेकर जा रहे थे। हेड मास्टर देव शरण डड़सेना वीडियों में ग्रामीणों से सीनाजोरी करते दिखाई द...

रायपुर में चौक-चौराहों में होर्डिंग्स में लगा 'गुड सेमेरिटन' के फोटो। सड़क दुर्घटना में घायल की त्वरित मदद कर जान बचाने वाले छह गुड सेमेरिटंस (नेक इंसान) को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया था सम्मानित। सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद हेतु लोगों में जनजागरूकता लाने हेतु अनूठी पहल।

Image
IBN24 Desk : रायपुर (छत्तीसगढ़) एसएसपी रायपुर संतोष सिंह द्वारा प्रतिमाह यातायात पुलिस रायपुर को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित चिकित्सा उपलब्ध कराने वाले व्यक्तियों को गुड सेमेरिटंस अर्थात नेक व्यक्ति की पहचान करते हुए इन्हे प्रोत्साहित व पुरस्कृत करने हेतु निर्देशित किया गया है। पिछले दिनों इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित सहायता पहुचा कर जान बचाने वाले छह गुड सेमेरिटंस को कंट्रोल रूम में सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात/प्रोटोकाल अनुराग झा एवं उप पुलिस अधीक्षक यातायात रायपुर गुरजीत सिंह उपस्थित थे। बता दें कि भारत देश में प्रति वर्ष सड़क दुर्घटना में लगभग डेढ़ लाख लोगो की मृत्यु होती है, जिसका प्रमुख कारण घायलों को त्वरित चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध नही होने के कारण होता है। सड़क दुर्घटना के दौरान प्रथम तीस मिनट का समय गोल्डन आवर कहलाता है। इस दौरान यदि घायल व्यक्ति को किसी भी प्रकार से हास्पिटल तक पहुंचा दिया जाता है या फिर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध करा दिया जाता है तो घायल की जान बचाई...

सूधखोर से परेशान इंजीनियर ने की खुदखुशी, कई सूधखोरो का नाम अपने सुसाइट नोट में लिखा है।

IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुन्द में स्थित महावीर कालोनी में रहने वाले एक इंजीनियर ने आत्महत्या कर लिया। इंजीनियर ने मौत को गले लगाने से पहले एक सुसाइट नोट लिखा है। जिसमें शहर के कई-नामी गिरामी सुधखोरों का नाम होना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है। रायपुर के प्रोफेसर कालोनी का रहने वाला अनिमेष सिंह रघुवंशी (37) आज सुबह 10 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में रखा। जानकारी के मुताबिक इंजीनियर बीते चार सालों से महावीर कालोनी में एक किराए के मकान पर रह रहा था। इंजीनियर होने के नाते शहर के आसपास बहुत सारे साइट है जिसे देखता था। सुसाइट नोट जब्त सुसाइट नोट में शहर के बहुत सारे सुधखोरों के नाम लिखा है जिससे वह परेशान हो गया। पुलिस ने सुसाइट नोट जब्त कर राइटिंग एक्सपर्ट को भेजा जा रहा है। सुधखोरो को जमीन बेंचकर लौटाने वाला था बताया गया कि सुबह अपने दोस्तो को फोन कर जमीन बेचने और कर्ज चुकाने की बात करने बात मृतक किया था। महासमुन्द में सूदखोरों के दबाव से परेशान कई लोगो इससे पहले भी आत्महत्या कर चुके है।

महतारी वंदन योजना :- इंतजर की घड़ी हुई खत्म...महिलाओं के खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से पहली किश्त का अंतरण होगा आज…

IBN24 Desk :  रायपुर ( छत्तीसगढ़) रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज दोपहर 12 बजे आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय महिला स्व-सहायता समूहों और विभागीय गतिविधियों पर आधारित स्टॉल का अवलोकन करेंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने के अभियान का शुभारंभ भी करेंगे। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।इस अवसर पर महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में डी.बी.टी. के माध्यम से पहली किश्त का अंतरण किया जाएगा। इससे प्रत्येक माह महिलाओं के खाते में 1000 रूपये आएंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश की जनता को दी गई गारंटी को पूरा करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में 01 मार्च 2024 से नवीन महतारी वंदन योजना लागू की गई है। योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को एक-एक हजार रूपए की मासिक वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस प्रकार महिलाओं को 12 हजार रूपए वार...