महासमुन्द पुलिस ने पकड़ा 3 करोड़ 80 लाख के नकली नोट। पिकअप वाहन में साड़ियों के नीचे छुपाकर किया जा रहा था नकली नोट का परिवहन।
By- @ ARVIND KUMAR IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुंद जिले की सरायपाली पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 3 करोड़ 80 लाख रुपये का नकली नोट पकड़ा है। 4 बोरीयों में साड़ियों के अंदर छिपाकर रखा था नकली नोट। 760 पैकेट से 76 हजार के नोट 500-500 के है नकली नोट। बताया जा रहा है कि नकली नोट के इस खेप को सारंगढ़ से राजधानी रायपुर ले कर जा रहा था। पुलिस ने एक 18 वर्षीय युवक को भी गिरफतार किया है। प्रेसवार्ता में महासमुन्द एस पी राजेश कुकरेजा ने बताया कि दरअसल सरायपाली थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, सारंगढ़ जिले के ग्राम अमेठी से पिकअप वाहन में सरायपाली से होते हुए राजधानी रायपुर नकली नोट का खेप ले जाने वाले हैं। सूचना पर पुलिस सरईपाली के अग्रसेन चौक के पास पिकअप माल वाहक को रोका। वाहन में सारंगढ़ के सरईपाली निवासी अरुण सिदार पिता जयपाल सिदार सवार था। पूछताछ में आरोपी युवक अरुण सिदार ने बताया कि, उसे सारंगढ़ के अमेठी गांव के पास एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऊसे रोक कर चार बोरियों को रायपुर ले जाने की बात कही। इस पर पिकअप ड्राइवर ने चारों बोरियों को लोड कर लिया। पुलिस ने जब पिकअप में...