10-11 वीं सदी की प्राचीनतम और बहुमूल्य मूर्तियाँ बरामद...
IBN24 Desk : महासमुंद ( छत्तीसगढ़) सिघोडा और साइबर सेल की टीम ने बौद्ध धर्म के देवता अवलोकितेश्वर पद्मपाणी की 10-11वीं सदी की प्राचीनतम मूर्ति की तस्करी करते तीन अंतरर्राज्जीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर जिला अंगूल, ओडिसा के क्षेत्र के मंदिर से मूर्ति को चुराकर ले जा रहे थे । मूर्ति की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग दो करोड़ पचास लाख रुपये बताई जाती है । पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 41(1+4) जा.फौ 379 भादवि के तहत् कार्यवाही की हैं। वहीं एक फरार आरोपी की पतासाजी पुलिस कर रही है। जब्त मूर्तियों को कला एवं पुरातत्व की दृष्टी से पुरात्तव विभाग ने महत्वपूर्ण माना है। जानकारी के अनुसार आज सिंघोडा पुलिस छग ओड़िसा बॉर्डर के चेक पोस्ट रेहटीखोल पर संदिग्ध वाहनो की चेकिंग कर रही थी ,तभी बरगढ़ ओडिसा की तरफ से एक सफेद रंग की मारूति स्वीफ्ट कार क्रमांक MP 09 TB 5054 तेज रफ्तार से बरगढ, ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आते हुए दिखाई दी जो पुलिस को देख वाहन को चेक पोस्ट से पहले छोडकर भागने लगे। जिसे पुलिस की टीम द्वारा घेराबंदी कर तीन लोगों को पकडा लेकिन एक फरार होने मे कामयाब हो गया। पकडे गय...