सरकारी आयुर्वेद औषधालयों में होगी चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना।
संसदीय सचिव के प्रयास से 9 औषधालयों में चिकित्सकों के पदस्थापना आदेश जारी।
IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से जिले के आयुर्वेद औषधालयों में चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना होगी। जिले के 9 सरकारी औषधालयों में चिकित्सकों के पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को पत्र लिखकर जिले के सरकारी औषधालयों में रिक्त चिकित्सकों के पदों पर पदस्थापना की दिशा में ध्यानाकर्षित कराया था। बाद इसके शासकीय आयुर्वेद औषधालय पटेवा में डा देवलता निषाद, शासकीय आयुर्वेद औषधालय रायतुम में डा खगेश साहू, शासकीय आयुर्वेद औषधालय खल्लारी में डा सृष्टि चंद्राकर, शासकीय आयुर्वेद औषधालय तमोरा में डा देवेंद्र सिंह कुंजाम, शासकीय आयुर्वेद औषधालय परसवानी में डा साधना सिंह, शासकीय आयुर्वेद औषधालय घोंच में डा नंदिनी मिरी, शासकीय आयुर्वेद औषधालय भंवरपुर में डा रंजना पटेल, शासकीय आयुर्वेद औषधालय गढ़फुलझर में डा दीक्षा सिंह, शासकीय आयुर्वेद औषधालय तोषगांव में डा देवंेंद्र कुमार नायक की पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। आयुर्वेद औषधालयों में चिकित्सकों की पदस्थापना ...