Posts

Showing posts from July, 2023

स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय नारायण चंद्राकर की पत्नी का सम्मान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया महासमुंद द्वारा किया गया।

Image
IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एसबीआई महासमुंद द्वार स्वतंत्रता सेनानी की विधवा पत्नी को एसबीआई महासमुंद के मुख्य शाखा प्रबंधक शिवाजी गर्ग सर और बैंक अधिकारी मानस भट्टाचार्य द्वारा महासमुंद के निवासी अहिल्या बाई स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय आरएसएम लाल चंद्राकर की पत्नी और श्रीमती खेमिन बाई सततंत्र सेनानी स्वर्गीय नारायण चंद्राकर की पत्नी के सम्मान में आज 27 जुलाई को सम्मान और उपहार देकर गया। सम्मनित किया गया।

महासमुंद जिले के शासकीय कम्प्यूटर/डाटा एन्ट्री ऑपरेटर कर्मचारियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के नाम,04 सूत्रीय मांग हेतु कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

Image
IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) महासमुंद में कार्यरत नियमित छ.ग. प्रदेश शासकीय कम्प्यूटर/डाटा एन्ट्री ऑपरेटर कर्मचारी एसोसिएशन जिला महासमुंद द्वारा जिला कलेक्टर महोदय के समक्ष माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को संघ के 04 सूत्रीय मांग- (01) पदोन्नति चैनल (02) 4200/4300 समयमान वेतनमान (3) सम्मान जनक पदनाम (04) तकनीकी पद घोषित करनें के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन की कार्यवाही में संघ के अध्यक्ष - अन्नमा लकड़ा ढीढी, उपाध्यक्ष- वेद देंवागन, सचिव- ओंम प्रकाश चौधरी, कोषाध्यक्ष- ल लित कुमार साहू, महिला प्रकोष्ट अध्यक्ष- सुश्री मंजू जोशी, कार्यकारिणी सदस्य - रूपेश साहू, संजीव साहू, अमित साहू, अशोक निषाद, राजेश साहू, सोनू सिंह ठाकूर एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

महाप्रभु वल्लभाचार्य पीजी कॉलेज परिसर में अब फ्री वाई-फाई की सुविधा।
संसदीय सचिव की पहल पर कॉलेज कैंपस हुआ फ्री वाई-फाई से लैस
जनभागीदारी समिति विद्यार्थी हित में सुविधाओं के विस्तार के लिए कृत संकल्पित-चंद्राकर

IBN24 Desk : महासमुंद ( छ त्तीसगढ़) शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर कॉलेज में अब फ्री वाई-फाई की सुविधा शुरू हो गई। संसदीय सचिव व जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विनोद सेवनलाल चंद्राकर की पहल पर कॉलेज कैंपस फ्री वाई-फाई से लैस हो सका है। जिसका लाभ विद्यार्थी उठा सकेंगे।गौरतलब है कि शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर कॉलेज में जब से संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बने हैं तब से कॉलेज नित नए सोपान तय कर रहा है। इसी तारतम्य में जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विनोद सेवनलाल चंद्राकर की पहल पर कॉलेज परिसर में वाई फाई की सुविधा प्रारंभ कर दी गई है। समिति का दायित्व संभालने के बाद तथा विद्यार्थियों की मांग पर श्री चंद्राकर द्वारा वाई फाई की सुविधा मुहैया कराने कवायद की जा रही थी। लिहाजा अब कॉलेज परिसर के चार विभिन्न एरिया में बीएसएनएल का डिवाइस लगाया गया है। जिसके माध्यम से विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि जिला मुख्यालय स्थित पीजी कॉलेज महाविद्यालय अब वाई-फाई सुविधा से लैस हो गया है। विद्यार्थी अब मुफ्त वाई -...

भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत नागरिकों के बीच पहुंचे संसदीय सचिव।
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का किया आव्हान।

IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने शहर के कुर्मीपारा पहुंचकर वार्डवासियों से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू हुए। उन्होंने वार्डवासियों को आश्वस्त किया कि वार्ड के चहुंमुखी विकास में कोई कमी नहीं आएगी। इस दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए उनका लाभ उठाने का आव्हान किया। गौरतलब है कि संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर लगातार भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न वार्डों में नागरिकों के बीच पहुंच रहे हैं। जहां न केवल उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जा रहा है बल्कि मांगों व सुझावों की ओर भी ध्यान दिया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से नागरिक सीधे संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से रूबरू हो रहे हैं। इसी तारतम्य में आज शनिवार को संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर कुर्मीपारा में नागरिकों से भेंट मुलाकात की। उन्होंने कहा कि चहुंमुखी विकास के लिए भूपेश सरकार कटिबद्ध है। शहरी क्षेत्रों में भी प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते...