संविदा कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने की संसदीय सचिव से मुलाकात।
कर्मचारियों ने नियमितिकरण के साथ ही अपनी मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन।
संसदीय सचिव ने मांगों की ओर शासन का ध्यानाकर्षित कराने का दिया आश्वासन।
IBN24 Desk : महासमुंद (छकत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा। जिस पर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने उनकी मांगों की ओर शासन का ध्यानाकर्षित कराने का आश्वासन दिया। आज मंगलवार को छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए नियमितिकरण व अन्य मांगों की ओर ध्यानाकर्षित कराया। उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारियों की मेहनत का ही नतीजा है जिसके कारण राज्य सरकार बहुत से अवार्ड केंद्र सरकार से प्राप्त किया है। चाहे मनरेगा हो, स्वास्थ विभाग के कार्य हो, धान खरीदी या पीडीएस सभी में संविदा अनियमित कर्मचारियों का योगदान रहा है। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उनकी मांगों की ओर शासन का ध्यानाकर्षित कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान रामगोपाल खुंटे, अभिषेक शर्मा, डॉ बी एल मिश्रा, डॉ देवेंद्र साहू, सुरेन्द्र चंद्राक...