Posts

Showing posts from April, 2023

कंचनपुर के उचित मूल्य के दूकान के सेल्समैन की मनमानी से पूरा गांव परेशान, गरीबो को नहीं दिया गया, दो से तीन महीने का चावल, नवम्बर 2022 मे भी  कंचनपुर मे लाखो के चावल की गयी थी गड़बड़ी ! परेशान हितग्राहियो ने महासमुंद कलेक्टर से शिकायत किया है, खाद्य विभाग मामले कि जांच कर रही है।

Image
IBN24 डेस्क : महासमुंद [ छत्तीसगढ़ ] महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक के कंचनपुर मे सेल्समैन द्वारा मनमानी करते लोगों को मिलने वाले खानेन योजना में भारी काम कर लोगों के पेट में डाका जा रहा है ! नियम निर्धारित मात्रा से कम चावल हितग्राहियो को दिया जा रहा है ! शासन के निर्देशानुसार माह अप्रेल और मई का राशन हितग्राहियो को अप्रेल माह में ही दोनों माह का एक साथ चावल दिया जाता है, लेकिन कंचनपुर के उचित मूल्य के सेल्समैन पूर्णिमा चौहान द्वारा मनमानी से हितग्राहियों  को चावल नहीं दिया जा रहा है! कंचनपुर में कई हितग्राही ऐसे हैं जिन्हे तीन माह से चावल नहीं दिया गया, शक्कर नहीं दिया गया! ! सेल्समैन पूर्णिमा की मनमानी से पूरा गाव परेशान है! चावल नहीं मिलेंगे और सेल्समैन पूर्णिमा चौहान की मनमानी से परेशान कंचनपुर के साकोडो महिलाए कलेक्टर से शिकायत करने महासमुंद पहुची थी और पूरे मामले की शिकायत महासमुंद के कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर से की गई! महासमुंद कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लिया है अब मामले की जांच खाद्य विभाग ने शुरू कर दिया है। शिकायत करने कलेक्टरेट पहुची उर्वशी पटेल ने बताया कि उसे...

संसदीय सचिव ने किया नवनिर्मित स्वीमिंग पूल का का शुभांरभ।
स्विमिंग पूल में छलांग लगाने की तमन्ना अब होगी पूरी...

Image
IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) स्विमिंग पूल में छलांग लगाने की तमन्ना अब पूरी हो जाएगी। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने नवनिर्मित स्वीमिंग पूल का शुभारंभ करने के साथ ही तैराकी का लुत्फ उठाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आधुनिक संसाधनों का प्रयोग कर स्विमिंग पूल को तैराकों के लिए बेहतरीन स्तर का बनाया गया है। तैराकी के शौकीन और तैराकी के प्रशिक्षण में रुचि रखने वालों के लिए शहर में साढ़े तीन करोड़ की लागत से नवनिर्मित स्विमिंग पूल आम जनता के लिए प्रारंभ होने जा रहा है। आज शुक्रवार को संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने स्वीमिंग पूल का शुभांरभ किया। इसके पूर्व उन्होंने तैराकी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन भी कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भविष्य में यहां से प्रशिक्षित होकर निकले तैराक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने स्वीमिंग पूल तक सीसी रोड निर्माण की ओर कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर का ध्यानाकर्षित भी कराया जिस पर कलेक्टर ने उचित पहल करने की बात कही। डीएफओ पंकज राजपुत ने यहां के कोच व सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्विमिंग पूल सुबह ...

दिल्ली Horse Show : महासमुंद कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर के सुपुत्र श्राव्य क्षीरसागर और श्रेयान क्षीरसागर सहित इन नन्हें घुड़सवारों ने छत्तीसगढ़ को दिलाया 5 गोल्ड सहित 21 मेडल, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया मान...

Image
IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) 20 मार्च से लेकर 2 अप्रैल 2023 तक दिल्ली में, दिल्ली हार्स शो का आयोजन किया गया था। इस हार्स शो में छत्तीसगढ़ के नन्हें घुड़सवारों ने अपना लोहा मनवाया है। छत्तीसगढ़ के इन नन्हें प्रतिभागियों ने इस नेशनल टूर्नामेंट में 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 10 कांस्य समेत ओवरऑल चैंपियनशिप का भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है। छत्तीसगढ़ के “ब्रेगो एंड हेक्टर एक्वेस्ट्रियन क्लब” ने इस हार्स शो में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 10 कांस्य सहित कुल 21 पदक अपने नाम किया है। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में ओवरऑल चैंपियनशिप का भी खिताब गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। बता दें कि, 20 मार्च से लेकर 2 अप्रैल 2023 तक आयोजित इस टूर्नामेंट में देशभर से 500 से ज्यादा हार्स राईडर्स ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से महासमुंद कलेक्टर(IAS) नीलेश कुमार क्षीरसागर के सुपुत्र श्राव्य क्षीरसागर और श्रेयान क्षीरसागर, IAS अफसर अवनीश शरण की बेटी वेदिका शरण ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। टीम की ओर से वेदिका शरण, समायरा अग्रवाल, शिवेश अग्रवाल, श्राव्...

ड्रग्स, नार्कोटिक्स और अवैध नशा के विरुद्ध कार्यवाही और जागरूकता अभियान निजात के अंतर्गत बिलासपुर पुलिस की जोरदार कार्यवाही...

Image
IBN24 Desk: बिलासपुर (छत्तीसगढ़) दो माह में ही ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए आबकारी और एनडीपीएस एक्ट कुल 1303 लोग गिरफ्तार किए गए है, जिनमें से गैर-जमानतीय प्रकरणों 215 व्यक्ति (126 आबकारी व 89 एनडीपीएस) में और नशे से जुड़े किए गए अन्य प्रतिबंधात्मक प्रकरणों में कुल 228 आरोपी जेल भेजे गए हैं। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 501 लोगों के विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही कर जप्त वाहन को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां प्रत्येक पर दस हजार रुपए का जुर्माना हुए हैं। कोटपा एक्ट के अंतर्गत 20 कार्यवाही में फ्लेवर्ड तंबाकू, हुक्का पाट, पाइप कोल, जप्तजागरूकता कार्यक्रम के तहत अवैध नशे विरुद्ध विद्यालय व कॉलेज एवं सार्वजनिक स्थान में 505 जागरूकता मीटिंग लिया गया इस वर्ष फरवरी माह से पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री बी.एन. मीणा, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में अवैध नशा के विरुद्ध अभियान निजात की शुरुआत की गई थी । पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राहुल देव...