जागो जनता जागो, अपने अधिकार पहचानो। टोल टैक्स जरूर दो, पर टोल टैक्स के बदले दी जानी वाली सुविधा कहा है ये भी पूछ लो ! "टोल रोड मे सुविधा शून्य, टोल टैक्स फूल"
IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) BSCPL कंपनी अपनी एग्रीमेंट [ सेवा शर्तो ] का नहीं कर रही पालन ! सेवा शर्तो का उल्लंघन के बाद भी ले रही है भारी भरकम टोल टैक्स ! बिना सुविधा के, एग्रीमेंट का उल्लंघन कर टोल टैक्स लेना, अवैध वसूली से कम नहीं ! आरंग से महासमुंद जिले के आखरी छोर रहटीखोल तक फोरलेन सड़क बनाने वाली और उसके बदले भारी भरकम टोल टैक्स लेने वाली BSCPL कंपनी अपनी एग्रीमेंट [ सेवा शर्तो का नहीं कर रही है पालन ] सेवा शर्तो का उल्लंघन कर ले रही है टोल टैक्स ! नेशनल हाइवे 53 में हादसे के बाद लगातार हो रहे मौत के जिम्मेदार भी है BSCPL कंपनी है। एग्रीमेंट [सेवा शर्तो ] के अनुसार हादसे में घायल व्यक्तियों को तुरंत प्राथमिक उपचार हेतु BSCPL कंपनी के पास ऑक्सीजन सिलेंडर युक्त ,फस्ट्रेट किट , सभी प्रकार के दवाई युक्त एम्बुलेंस, प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ होना चाहिए ! टोल प्लाजा में डॉक्टर और इलाज के लिए सर्व सुविधा युक्त बिल्डिंग होने चाहिए जबकि BSCPL कंपनी के ढांक टोल और सराईपाली टोल में ऐसी कोई व्यवस्था ही नहीं है। नेशनल हाइवे 53 में आरंग से सरईपाली के बीच होने वाले ह...