BSCPL और NHAI की लापरवाही से पीएससी की तैयारी कर रहे एक होनहार नौजवान युवक की गयी जान, अब परिजन BSCPL और NHAI के खिलाफ कराएंगे FIR …
IBN24 Desk : महासमुंद [छत्तीसगढ़] आरंग से रहटीखोल तक लगभग 135 किलोमीटर नेशनल हाइवे 53 की सड़क का निर्माण BSCPL द्वारा किया गया है! इस सड़क पर कुछ सालो मे ही लगभग 600 से 700 लोगो की एक्सिडेंट मे मौत हुयी है! 01 जनवरी 2019 से 06 जुलाई 2022 मे ही नेशनल हाइवे 53 पर 500 दुर्घनाए हुयी और इस दुर्घटना मे 255 लोगो की जान चली गयी और 479 लोग घायल हुये । नेशनल हाइवे 53 मे कई ब्लैक स्पाट है जहा दुर्घनाए होती है जिसमे कुहरी मोड़, छिलपावनचौक बस स्टैंड, डोंगरीपाली से टेका पहाड़ी, बिटागीपाली कालेज पेट्रोल पंप, न्यू गिल ढाबा से सलहेतराई स्कूल! इन दुर्घटनाओ मे कुछ घटना वाहन चालको की खुद की लापरवाही होती है लेकिन कई दुर्घटना BSCPL और NHAI की लापरवाही से हो रही है और लोगो की जान जा रही है ! ताजा मामला 01 फरवरी 2023 का है जिसमे BSCPL और NHAI की लापरवाही से PSC की तैयारी कर रहे एक होनहार युवक की जान चली गयी और घर का चिराग बुझ गया ! दरअसल 01 फरवरी 2023 को महासमुंद जिले से गुजरने वाले नेशनल हाइवे 53 पर दर्रीपड़ाव से चिरकोपड़ाव तक लगभग डेढ़ किलोमीटर नेशनल हाइवे की सड़क को BSCPL और NHAI द्वारा सरायपाल...