Posts

Showing posts from January, 2023

भक्त गुहा निषाद जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव।
सभी लोगों को मिलकर समाज को आगे बढ़ाने का किया आव्हान।

Image
IBN24 desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) ग्राम पंचायत बिरकोनी व सिंघनपुर में निषाद समाज द्वारा आयोजित भक्त गुहा निषाद जयंती कार्यक्रम में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मड़ई मेला भी शिरकत की। सोमवार को निषाद समाज द्वारा ग्राम पंचायत बिरकोनी व सिंघनपुर में गुहा निषाद जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, बीज अनुसंधान समिति के संचालक दाउलाल चंद्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संजय शर्मा, जनपद सदस्य आरीन भागीरथी चंद्राकर, अरूण चंद्राकर, सरपंच ताम्रध्वज निषाद मौजूद थे। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि आज समाज विकास की ओर बढ़ रहा है। समाज को संगठित कर लोगों को आर्थिक स्वास्थ्य शिक्षा व राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ाना समाज के लिए जरूरी है। इसके लिए समाज के सभी लोगों को मिलकर आगे बढ़ाना होगा। समाज को आगे बढ़ाने के लिए आज के युवाओं को आगे आना होगा तभी हम श्रेष्ठ समाज की...

महासमुंद विधानसभा क्षेत्र से आठ हजार लोग रैली में पहुंचे।

IBN24 desk : रायपुर (छत्तीसगढ़) संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर मंगलवार को रायपुर में आयोजित रैली में शामिल हुए। उनके नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र से आठ हजार नागरिक के रैली में शामिल होने का दावा किया गया है। विधायक चन्द्राकर ने बताया कि छत्तीसगढ़ की जनता को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय दिलाने नवीन आरक्षण विधेयक को मंजूरी दिलाने तीन जनवरी को भव्य रैली हुई। रैली में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल होने का आव्हान किया गया था। परिणामतः बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग पहुंचे। संसदीय सचिव चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा जन हितैषी योजनाओं के साथ ही साथ जन न्याय का नया अध्याय लिखा जा रहा है। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से जन हित और समाज हित में वर्षों से उलझे पड़े एवं पेचीदा मुद्दों पर सशक्त व त्वरित निर्णय लिया है। जिसे राज्यपाल भाजपा पार्टी के दबाव में अनुमोदन नही कर रही है। जिसके विरोध में छत्तीसगढ़ के सभी वर्ग आज की रैली में नजर आये। लोगों ने अपने अधिकारों के लिए मुख्यमंत्री बघेल का साथ दिया। विधानसभा में पारित आरक...


नूतन वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएँ…

IBN24 Desk : आप सभी को IBN24 छत्तीसगढ़ की ओर नूतन वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएँ…