Posts

Showing posts from December, 2022

महासमुंद शहर में मानक उपभोक्ता वस्तुओं के विक्रय के संबंध में शहर के विभिन्न होटलों, वाहन शो रूम, बर्तन भंडार में किया गया जांच। अमानक वस्तु बेचने और रखने वालों में मचा हड़कंप।

Image
IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुन्द में जिलाधीश के निर्देशानुसार, एस डी एम महासमुंद के मार्गदर्शन में पुलिस, खाद्य, राजस्व, नाप तौल विभाग के संयुक्त जाँच दल द्वारा आज महासमुंद शहर में मानक उपभोक्ता वस्तुओं के विक्रय के संबंध में शहर के विभिन्न होटलों, वाहन शो रूम, बर्तन भंडार में जाँच किया गया। जिसमें बजाज शो रूम में अमानक हेलमेट 10 नग की जब्ती कर आगामी कार्यवाही की जा रही हैं। मानक उपभोक्ता वस्तुओं में LPG सिलिंडर, प्रेशर कुकर, हेलमेट की जाँच की गई। जांच दल में खाद्य विभाग से महासमुन्द खाद्य निरीक्षक सुशील शर्मा, पुलिस विभाग से महासमुन्द थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस गरिमा दादर और राजस्व विभाग के और नापतौल विभाग के कर्मचारी अधिकारी शामिल रहे।

आपरेशन मुस्कान में महासमुन्द पुलिस को बड़ी सफलता। अपहृत नाबालिक बालिका की बिहार से सकुशल वापसी।

IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री शेख आरिफ हुसैन (I.P.S.) के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्री धर्मेंद्र सिंह (I.P.S.) के निर्देशन पर महासमुंद जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत नाबालिग बालक-बालिका की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके तहत थाना महासमुंद के मामले में अपहृता नाबालिक बालिका एवं अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु पुलिस टीम तैयार किया गया। थाना महासमुंद पुलिस के द्वारा मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए सक्रियता पूर्वक कोमाखान एवं महासमुंद क्षेत्र में ग्रामीणों से लगातार पूछताछ किया गया। इस दौरान महासमुंद एवं कोमाखान क्षेत्र में पानी टंकी का काम करने वाले बाहर राज्य के मजदूरों के आगमन का जानकारी प्राप्त हुआ। पुलिस टीम के द्वारा थाना महासमुंद एवं कोमाखान क्षेत्र के ग्रामीणों से लगातार पूछताछ कर जानकारी प्राप्त किया गया। तब ज्ञात हुआ कि घटना दिनांक के आसपास बिहार से कुछ मजदूर पानी टंकी का काम करने के लिए जिला महासमुंद आए थे। इस बात की जानकारी प्राप्त होने पर उन बिहार के मजदूरों की जानकारी जूटा कर तत्काल पुलिस ट...

महासमुंद पुलिस और सायबर सेल की ने अंतरराज्जीय मोटर सायकल चोर गिरोह को पकड़ा। आरोपियों से 6 लाख 70 हजार के 18 नग मोटर सायकल बरामद, 6 आरोपी।गिरफ्तार।

Image
IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) कोतवाली और साइबर सेल की टीम ने अंतर राज्य मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए विभिन्न कंपनियों के 18 मोटर मोटर सायकल जप्त महासमुंद के ऑटो डीलर सहित 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों द्वारा महासमुंद व रायपुर जिले के अलग-अलग स्थानों से वाहन की चोरी और बिक्री करने की जानकारी पुलिस को मिली है। गिरफ्तार आरोपियों में भूपेंद्र बघेल युगल किशोर निर्मलकर राकेश यादव रविशंकर हरपाल भानु हरपाल और सानू खान शामिल है सभी आरोपी महासमुंद जिले के बताए जा रहे हैं गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस ने धारा 140, 1,4 , 379 और 411 का मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। बरामद मोटरसाइकिल की कीमत 6 लाख 70 हजार बताया जा रहा है

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम मेें महासमुन्द विधान सभा मे पहुंचेंगे सीएम, संसदीय सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।

Image
IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 15 दिसंबर को भेंट मुलाकात कार्यक्रम में महासमुंद पहुंचेंगे। आज बुधवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल 15 दिसंबर को ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यहां गंधेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना पश्चात सिरपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष को शपथ दिलाएंगे। बाद इसके भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में शामिल होंगे। बाद इसके ग्राम पंचायत शेर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। सिरपुर व शेर में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने जायजा लिया। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रस्तावित दौरे को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई।

राकेश ने किया सी सी रोड का भूमिपूजन अब शीतला मंदिर जाने में भक्तों को नही करना पड़ेगा कीचड़ युक्त रास्ता का सामना नागरिकों को मिला नया सौगात।

IBN24 Desk: नगर पंचायत तुमगांव के नगर अध्यक्ष राकेश चन्द्राकर ने वार्ड क्रमांक 7 में सीसीरोड निर्माण का भूमि पूजन किया। श्री चन्द्राकर ने बताया कि अधोसंरचना निधि से सीसी रोड का निर्माण किया जाएगा। सड़क निर्माण में आठ लाख रूपए खर्च होंगे। वार्ड पार्षद व नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने बताया कि सीसी रोड नहीं होने से बरसात के दिनों में लोगो को अत्यधिक दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। सीसी रोड बनने से बरसात के दिनों में आने-जाने में नागरिकों को कोई परेशानी नहीं होगी। रोड बनने से शीतला मंदिर पहुचने हेतु सुगमता होगा क्षेत्र की विकास करना हमारी मुख्य जिम्मेदारी है। लोगो की मूलभूत सुविधाओं को प्रमुखता से प्रदान करना और सभी नगर के वार्डो में समस्याओं को दूर करने से क्षेत्र का विकास संभव है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राकेश चन्द्राकर ने कहा कि नगर में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। पानी, सड़क के साथ ही प्राथमिकता के साथ नगर में सुविधा के लिए शुरू से प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की विषम परिस्थतियों में भी विकास कार्यों को पूरा कराया जा रहा है। कार्यक्रम मे...

श्रमिक परिवारों के लिए बनाया जाएगा मल्टी यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स।
स्थल चयन के लिए संसदीय सचिव ने की अफसरों से चर्चा।

IBN24 Desk : महासमुन्द (छत्तीसगढ़) संगठित श्रमिकों व उनके परिवारों के आर्थिक उत्थान के लिए औद्योगिक क्षेत्र में एक मल्टी यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने मल्टी यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर स्थल चयन के लिए अफसरों से चर्चा की। औद्योगिक क्षेत्र बिरकोनी में मल्टी यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स निर्माण कराने की पहल की जा रही है। संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि मल्टी यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स के निर्माण से औद्यागिक क्षेत्र के संगठित मजदूरों के बच्चों के लिए कारगार साबित होगा। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने बताया कि श्रम कल्याण मंडल की ओर से महासमुंद जिले में संगठित श्रमिकों व उनके परिवारों के औद्योगिक क्षेत्र में मल्टी यूटिलिटी कॉम्पलेक्स बनाया जाना है। औद्योगिक क्षेत्र में इसके लिए जगह तलाश की जा रही है। इस कॉम्प्लेक्स में श्रमिकों व उनके परिवारों के लिए लाइब्रेरी, जिम व खेल मैदान बनेगा। इस मल्टी यूटिलिटी कॉम्प्लेक्स के निर्माण से औद्यागिक क्षेत्र के संगठित मजदूरों के बच्चों के लिए कारगार साबित होगा। क्योंकि एक ही छत के नीचे बच्चों...