राजनांदगांव पुलिस द्वारा सीमा-पार क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी “शा झू पान“ (殺豬盤) मामले में बड़ी कार्रवाई कर करोड़ों रुपये की क्रिप्टोकरेंसी फ़्रीज़ की गई।
IBN24 Desk : राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) छत्तीसगढ़ पुलिस की क्रिप्टोकरेंसी पर अपने तरह का पहला एफआईआर दर्ज कर सफलता प्राप्त की गई" Global Anti Scam Organization के अनुसार, ’शू झू पान’ स्कैमर्स दुनिया भर में पीड़ितों से हर साल अरबों डॉलर की धोखाधड़ी करते हैं। 3 महीने के भीतर, राजनांदगांव पुलिस द्वारा प्रसिद्ध क्रिप्टोकरेंसी धोखधड़ी “शा झू पान“ (चीनी में अर्थ - रोमांटिक घोटाला) मामले को सुलझा दिया है। पीड़ित डॉ अभिषेक पाल निवासी राजनांदगांव ने पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह इस इस नए तरह के अपराध की शिकायत की। इस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 264/2022 धारा 420, 406 भा.दं.वि और 66, 66डी आई.टी. एक्ट के तहत एफ.आई.आर. दर्ज कर नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव गौरव राय आईपीएस द्वारा मामले का विवेचना किया गया था। संदिग्ध “एना-ली“ ने एक सोशल नेटवर्क साइट पर पीड़ित डॉ अभिषेक पाल से दोस्ती की और फिर पीड़ित को विदेशी मुद्रा ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म मेटाट्रेडर-5 में निवेश करने के लिए एक ब्रोकर ऑर्डे कैपिटल मैनेजमेंट लिमिटेड जोकि लंदन में पंजीकृत एक शेल कंपनी है और क्रिप्टोकरेंसी ट्रांसफर करने के लिए एक्सचेंज...