Posts

Showing posts from April, 2022

खैरा-परसकोल मार्ग में सितली नाला पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल।
संसदीय सचिव के प्रयास से मिली पांच करोड़ पचास लाख की स्वीकृति।

IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) ग्राम खैरा और परसकोल मार्ग में सितली नाला पर दो करोड़ 88 लाख 19 हजार की लागत से उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कराया जाएगा। जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से पुल निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है। जिस पर क्षेत्र के लोगों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है। मिली जानकारी के अनुसार सितली नाला पर पुल निर्माण के लिए ग्रामीण लगातार मांग कर रहे थे। जिसे गंभीरता से लेते हुए संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ध्यानाकर्षित कराया। बाद इसके खैरा-परसकोल मार्ग में सितली नाला पर पुल निर्माण के लिए दो करोड़ 88 लाख 19 हजार की स्वीकृति मिली है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी किया जाएगा। वहीं संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि बेहतर आवागमन सुविधा के लिए क्षेत्र में सड़कों एवं पुलों का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसी तरह मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत पहुंचविहीन सरकारी कार्यालयों तक...

खैरा-परसकोल मार्ग में सितली नाला पर बनेगा उच्चस्तरीय पुल।
संसदीय सचिव के प्रयास से मिली पांच करोड़ पचास लाख की स्वीकृति।

IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) ग्राम खैरा और परसकोल मार्ग में सितली नाला पर दो करोड़ 88 लाख 19 हजार की लागत से उच्चस्तरीय पुल का निर्माण कराया जाएगा। जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से पुल निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है। जिस पर क्षेत्र के लोगों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है। मिली जानकारी के अनुसार सितली नाला पर पुल निर्माण के लिए ग्रामीण लगातार मांग कर रहे थे। जिसे गंभीरता से लेते हुए संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ध्यानाकर्षित कराया। बाद इसके खैरा-परसकोल मार्ग में सितली नाला पर पुल निर्माण के लिए दो करोड़ 88 लाख 19 हजार की स्वीकृति मिली है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही इसके लिए टेंडर जारी किया जाएगा। वहीं संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि बेहतर आवागमन सुविधा के लिए क्षेत्र में सड़कों एवं पुलों का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसी तरह मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत पहुंचविहीन सरकारी कार्यालयों तक...

महासमुंद में शादी में बवाल। तीन युवकों ने एक बाराती की पीट पीटकर कर दी हत्या। दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार।

IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) महासमुंद जिले में सरायपाली थाना के छिबर्रा गांव में विवाह समारोह के दौरान नाचने गाने को लेकर विवाद में एक युवक की हत्या हो गयी। तीन लोगों ने मिलकर लाठी डंडे से पीटकर युवक को मौत के घाट उतार दिया है। दरअसल लमकेनी निवासी दूल्हे आशीष साहू की बारात सरायपाली के ग्राम छिबर्रा पहुंची थी। जहा विवाह समारोह में बारात आये सभी लोग नाच गाना कर रहे थे, इसी दौरान गांव के तीन युवक का विवाद और गाली गलौच बारात में आये युवक राजकुमार सिदार के साथ हो गया देखते-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से ताबड़तोड़ मारपीट शुरू हो गई जिसमें तीन युवको ने राजकुमार सिदार पर बेरहमी से क्रिकेट बैट, लाठी डंडो से प्राणघातक हमला कर दिया। राजकुमार के सर पर गंभीर चोट आ गई मौके में ही उसकी मौत हो गई। शिकायत के बाद सरायपाली पुलिस ने हरीश प्रधान और जितेंद्र प्रधान को गिरफ्तार कर लिया वही एक आरोपी मौके से फरार हो गया है। जिसकी खोजबीन जारी है।

संसदीय सचिव ने छात्राओं को बांटी साइकिल, चाबी पाकर छात्राओं के चेहरे खिले।

IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़)संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी सरस्वती सायकल योजना के तहत 37 छात्राओं को निःशुल्क सायकिल वितरित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्राओं को साइकिल मिलने से स्कूल आने जाने में सहुलियत होगी। आज शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कक्षा नवमीं की 37 छात्राओं को साइकिल वितरित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना छात्राओं मे ंशिक्षा के प्रति जुड़ाव करने में कारगर साबित हो रही है। इस योजना से मिलने वाली साइकिल से छात्राओं को काफी फायदा हो रहा है। छात्राओं की शिक्षा में एक महत्वपूर्ण योगदान देने वाली योजना है। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज का भविष्य है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि भविष्य में अपना एक अलग नाम बनाएं और अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे वे अपने समाज, परिवार व देश को विकास के रास्ते पर एक नई पहचान दिला सकते हैं। वहीं छात्राएं ...

गर्मी में पेयजल व्यवस्था के लिए संसदीय सचिव ने कलेक्टर को लिखा पत्र।
डीएमएफ से 20 लाख रूपए की राशि स्वीकृत कराने कराया ध्यानाकर्षित।

IBN24 महासमुुंद(छत्तीसगढ़) संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने गर्मी में पेयजल व्यवस्था के लिए कलेक्टर को पत्र लिखकर डीएमएफ से बीस लाख रूपए की राशि स्वीकृत कराने ध्यानाकर्षित कराया। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि महासमुंद नगरपालिका छत्तीसगढ़ प्रदेश का सबसे बड़ा नगरपालिका है। जहां करीब 90 हजार से अधिक नागरिक निवासरत हैं। गर्मी के दिनों में पेयजल को लेकर दिक्कतें आती हैं। पिछले दिनों नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर से पेयजल व्यवस्था को लेकर विचार-विमर्श किया था। वहीं मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से शहर में पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण की मांग करते हुए बताया कि वर्तमान में शहर में पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने की जरूरत है। शहरवासियों को पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए खराब हैंडपंप को मरम्मत करने तथा नए मोटर पंप खरीदने की राशि की जरूरत है। चूंकि निकाय निधि में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण उक्त सामाग्री क्रय करने में नगरपालिका असमर्थ है। लिहाजा पेयजल व्यवस्था के लिए राशि स्वीकृत कराने की मांग की। जिस पर संसदीय सच...

ग्राम पंचायत मोरधा में पेयजल के लिए मिली सौगात।
संसदीय सचिव ने किया पानी टंकी निर्माण के लिए भूमिपूजन।

Image
IBN24 Desk: महासमुन्द(छत्तीसगढ़)संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम पंचायत मोरधा में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य का शुभारंभ किया। आज मंगलवार को ग्राम पंचायत मोरधा में पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य जागेश्वर चंद्राकर ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती नीता तुलाराम साहू, ढेलू निषाद, डॉ परमानन्द साहू, मोतीराम साहू, सरपंच घनश्याम निषाद मौजूद थे। अपने संबोधन में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने ग्रामवासियों को पानी टंकी निर्माण की सौगात मिलने पर बधाई देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जल्द ही गांव के घरों तक साफ पानी पहुंचने लगेगा। उन्होंने कहा कि योजनाओं के माध्यम से आमजनता को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए विशेष ...

जिला प्रशिक्षण केंद्र में आठ लाख की लागत से होगा बाउंड्रीवाल का निर्माण।
स्काउट-गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त ने किया निर्माण कार्य का भूमिपूजन।

IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) भारत स्काउट गाइड के जिला प्रशिक्षण केंद्र में आठ लाख रुपए की लागत से बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जाएगा। आज मंगलवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर और नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान प्याऊ घर का भी शुभारंभ किया गया।आज मंगलवार को भारत स्काउट गाइड के बीटीआई रोड स्थित जिला प्रशिक्षण केंद्र में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व राज्य मुख्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने की। विशेष अतिथि के रूप में भारत स्काउट गाइड के राज्य सचिव कैलाश सोनी, स्काउट गाइड के जिलाध्यक्ष दाउलाल चंद्राकर, जिला आयुक्त ऐतराम साहू, श्रीमती शशि चंद्राकर, मंजू शर्मा, लता चंद्राकर, जनपद सदस्य प्रतिनिधि लोकेश चंद्राकर, नगरपालिका के सभापति संदीप घोष मौजूद थे। पूजा-अर्चना पश्चात संसदीय सचिव व राज्य मुख्य आयुक्त श्री चंद्राकर ने निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया। अपने संबोधन में राज्य मुख्य आयुक्त श्री चंद्राकर ने स...

महासमुंद जिले में स्वास्थ्य विभाग ने एनएचएम पद के लिए 4 बार चयनित होने के बाद भी पदस्थापना नहीं मिलने से क्षुब्ध एक अभ्यर्थी ने जिला प्रशासन से आत्महत्या की अनुमति मांगी है।

Image
IBN24 Desk : महासमुंद (छत्तीसगढ़) जिले में स्वास्थ्य विभाग ने एनएचएम पद के लिए 4 बार चयनित होने के बाद भी पदस्थापना नहीं मिलने से क्षुब्ध एक अभ्यर्थी ने जिला प्रशासन से आत्महत्या की अनुमति मांगी है। अभ्यर्थी ने आत्महत्या के लिए महासमुंद कलेक्टर के नाम लिखित ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन सौंपने वाला अभ्यर्थी बसना ब्लॉक का है, जिसका नाम बृजेश पति उम्र 26 वर्ष है। उन्होंने कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया कि, स्वास्थ्य विभाग एनएचएम के पद पर साल 2018 से उनका यह चौथी बार चयन हुआ है। लेकिन अब तक उन्हें नियुक्ति नहीं मिल पाई है। जिससे वे मानसिक रूप से परेशान है। अब आत्महत्या करना चाहते हैं, अनुमति दिए जाने की मांग करते हुए कलेक्टर की आवक जावक शाखा में उन्होंने ज्ञापन सौंपा है। आपको बता दें कि जिले में एनएचएम के तहत स्वास्थ्य विभाग में 75 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। लेकिन उन्हें अब तक नियुक्ति का आदेश नहीं मिल पाया है। जिसे लेकर विगत माह कलेक्टर का घेराव और आंदोलन किया गया था। लेकिन प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन मिला जिसे लेकर अभ्यर्थियों में प्रशासन के खिलाफ खूब नाराजगी व्यक्त की और अभ्यर...

बिरकोनी सोसाइटी के पदाधिकारियों ने की संसदीय सचिव से मुलाकात.
सोसाइटी में प्रबंधक नियुक्त किए जाने कराया ध्यानाकर्षित.

IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) ग्रामीण सेवा सहकारी समिति बिरकोनी के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात कर समिति की गतिविधियों को लेकर चर्चा की। इस दौरान सोसाइटी में प्रबंधक नियुक्त किए जाने की ओर ध्यानाकर्षित भी कराया। समिति के अध्यक्ष राजेश ढीढी, भुवनेश्वर ध्रुव, शत्रुघन साहू, सुखीराम साहू, पुनीतराम साहू, हेमराज चंद्राकर, लक्ष्मण पटेल, इंदू यादव, मानिक साहू ने पिछले दिनों संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने समिति की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि सोसाइटी में प्रबंधक नहीं होने से काम प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण सेवा सहकारी समिति बिरकोनी में अमरनाथ पटेल पदस्थ थे। जिसका पदोन्नति उपरांत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित रायपुर के शाखा भंवरपुर में पर्यवेक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। जिससे समिति बिरकोनी में प्रबंधक का पद रिक्त है। यहां प्रबंधक पद पर किसी की पदस्थापना की आवश्यकता है। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने इस दिशा में उचित पहल करने का आश्वासन दिया।

सिंघनपुर में बनेगी पानी टंकी, होगा पाइपलाइन का विस्तार।
संसदीय सचिव ने किया निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन।

Image
IBN24 Desk: महासमुन्द (छत्तीसगढ़) संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम सिंघनपुर में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य गब्बर साहू, हेमन्त डड़सेना, खिलावन साहू, सीटू सलूजा, सोनू राज, अतुल गुप्ता, लमकेश्वर साहू, मनबोध ध्रुव, डागा राम साहू, रामजी ध्रुव, आलोक नायक, कमलेश चंद्राकर, डागा साहू, समीर खान, सुभाष पटेल, राजा गंभीर, सत्यभान जेंडरे, विक्रम महिलांग, घनश्याम जांगड़े, हेमंत साहू, प्रताप मन्नाडे मौजूद थे। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने ग्रामीणों को पानी टंकी निर्माण व पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य के शुभांरभ होने पर बधाई देते हुए कहा कि गांवों में पानी टंकी का निर्माण व पाइपलाइन विस्तार होने से ग्रामीणों के घरों तक साफ पानी की सप्लाई हो सकेगी। पेयजल के लिए ग्रामीणों को भटकना नहीं पड़ेगा। खासकर महिलाओं को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में छत्तीसगढ़िया सरकार बनी है, जिस...

रिकार्ड सदस्य बनाए जाने पर हाईकमान ने विनोद चंद्राकर की थपथपाई पीठ।
संसदीय सचिव ने प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से मुलाकात कर सदस्यता राशि जमा कराई।

IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) कांग्रेस के सदस्यता अभियान के तहत डिजीटल व मैन्यूल में महासमुंद विधानसभा में रिकार्ड लगभग 50 हजार सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेस हाईकमान ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर की पीठ थपथपाई। आज गुरूवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम से मुलाकात कर सदस्यता अभियान के तहत सदस्यता राशि जमा कराई। इस दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि महासमुंद विधानसभा में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर सभी वर्ग के लोग कांग्रेस के सदस्यता अभियान से स्वस्फूर्त जुड़े। मैन्यूल सदस्यता अभियान में जहां 12 हजार पांच सौ लोगों को सदस्य बनाया गया वहीं डिजीटल सदस्यता अभियान में रिकार्ड 37 हजार 911 सदस्य जुड़े। सदस्यता अभियान के कार्यकर्ताओं व उनकी टीम ने कड़ी मेहनत कर टारगेट पूरा किया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार से सभी वर्ग खुश है। सरकार ने आम जनता के हितों को ध्यान में रखकर योजनाओं का क्रियान्वयन किया है। इसका फायदा कांग्रेस के सदस्यता अभ...

संसदीय सचिव ने दिव्यांग चेतन को वितरित की मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल।

IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने अछोली निवासी दिव्यांग चेतन साहू को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से दिव्यांग चेतन के चेहरे पर खुशी छा गई। आज बुधवार को संसदीय सचिव निवास में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने अछोली निवासी दिव्यांग चेतन साहू को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित की। इस दौरान दिव्यांग चेतन ने कहा कि मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से वह बहुत खुश है और उसे आने-जाने में सहुलियत होगी। पैरों से 80 फीसदी विकलांग चेतन को पहले कहीं भी आने जाने में दिक्कतें होती थी। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लिए उन्होंने आवेदन दिया था। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर की पहल पर अंततः उन्हें मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिल गई। संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि दिव्यांगजन की सेवा पुण्यकार्य है। भूपेश सरकार दिव्यांगजनों के हितों और विकास के लिए काम कर रही है। दिव्यांगों की अन्य समस्याओं का भी त्वरित निराकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है और पारदर्शिता के साथ लाभ दिया जा रह...

डिजीटल सदस्यता अभियान में प्रदेश में दूसरे नंबर महासमुंद विधानसभा।
संगठन के हर टास्क पर खरा उतर रहे संसदीय सचिव का बढ़ रहा कद।

IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) कांग्रेस के डिजीटल सदस्यता अभियान के तहत सदस्य बनाने में महासमुंद विधानसभा को छत्तीसगढ़ प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के कुशल मार्गदर्शन में महासमुंद विधानसभा में रिकार्ड 37 हजार 911 सदस्य बने हैं। संगठन के हर टास्क पर खरा उतरकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर पार्टी में अपनी अलग पहचान बनाने के साथ ही उनका कद बढ़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश में डिजीटल सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें महासमुंद विधानसभा में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कमान संभाला। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व विधायक श्री चंद्राकर द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर सभी वर्ग के लोगों ने कांग्रेस के डिजीटल सदस्यता अभियान से जुड़े। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर के कुशल मार्गदर्शन में महासमुंद विधानसभा में ही 37 हजार 911 सदस्य बनाए गए हैं। रिकार्ड सदस्य बनने पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व अभियान में जुटे सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा ...

तीन करोड़ 19 लाख की लागत से बनेगा पुल, संसदीय सचिव ने किया निर्माण कार्य का शुभांरभ।

IBN24 Desk: महासमुन्द (छत्तीसगढ़) ग्राम लोहारडीह और बंजारी के बीच कोडार नाला में तीन करोड़ 19 लाख की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कराया जाएगा। आज सोमवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर के प्रयास से पुल निर्माण के लिए तीन करोड़ 19 लाख रूपए की स्वीकृति मिली है। यहां लंबे समय से पुल निर्माण की मांग ग्रामीण कर रहे थे। जिसे गंभीरता से लेकर स्वीकृति दिलाई गई। आज सोमवार को बंजारी में पुल निर्माण के शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, जनपद सदस्य रमाकांत ध्रुव, विधायक प्रतिनिधि संजय शर्मा, नेता प्रतिपक्ष राशि महिलांग, सरपंच अन्नू चंद्राकर, पार्षद गौतम सिन्हा, विजय बांधे, केके साहू, शिव यादव, माणिक साहू, थानु साहू, कीर्ति बघेल, देवेन्द्र चंद्राकर, आवेज खान, लता कैलाश चंद्राकर, नरेंद्र चंद्राकर मौजूद थे। विधिवत पूजा अर्चना पश्चात निर्माण कार्...

कौंदकेरा में तीन दिवसीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन। महासमुंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर रामायण प्रतियोगिता में हुईं सम्मिलित।

Image
IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) ग्राम कौनकेरा में ग्रामीण जनों द्वारा तीन दिवसीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सम्मिलित होकर महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने प्रभु श्री राम के चरणों में नमन करते हुए कहा कि तीन दिवस के आयोजन में ग्राम के सभी जन एकत्र होकर प्रभु श्री राम के गुणों का गुणगान करते हुए धार्मिक वातावरण का निर्माण कर रहे हैं। यह वातावरण ग्राम में शांति का माहौल बनता है। इस आयोजन का औचित्य तभी है जब हम सभी रामायण में बताए हुए श्री रामचंद्र के गुणों को अपनाते हुए अपने आने वाली पीढ़ी में रामचरित्र को संस्कार के रूप में डालें। साथ ही नशा जैसी कुरीति से दूर रहने का संकल्प लें एवं प्रभु श्री राम व माता सीता के गुणों का आत्मसात करें। हमारी संस्कृति एवं प्रभु श्री राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ को संवारने का काम छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने राम वनपथ गमन को एक पर्यटक के रूप में स्थापित किया एवं दुनिया का एकमात्र कौशल्या मंदिर राजधानी रायपुर के समीप चंदखुरी को एक नया रूप देकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया ह...

परसवानी धान खरीदी केंद्र से शायद, ट्रक धान लोड कर उड़ान भरा और राईस मील में उतरा। सड़क मार्ग से ट्रक के आने के कोई प्रमाण अभी तक नही मिले।

Image
IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) जिले में धान खरीदी में फर्जीवाड़ा में चर्चा में आये परसवानी धान खरीदी केंद्र, अभी भी सुर्खियों में बना हुआ है रोज नए खुलासे हो रहे है। 15 मार्च से 17 मार्च को कई ट्रको से धान का परिवहन ख़रीदी केंद्र परसवानी से मनीष एंड एसोसिएट्स बागबाहरा, श्री बालाजी इंडस्ट्रीज राईस झलप राईस मील में बताया गया है। वैसे इन ट्रको से धान लेकर राईस मील सड़क मार्ग से जाने का कोई प्रमाण नही है जांच अधिकारी भी अभी तक इन ट्रको के सड़क मार्ग से धान लेकर जाने के प्रमाण नही खोज पाए है ऐसा लगता है कि ट्रक धान लेकर परसवानी धान खरीदी केंद्र के उड़ान भरकर सीधे राईस मीलो के अंदर उतारा होगा। इस पूरे गड़बड़झाला पर महासमुंद कलेक्टर श्री नीलेश कुमार क्षीरसागर ने दोबारा बिंदुवार जांच के निर्देश दिए है। लेकिन अभी तक जांच अधिकारियों ने जांच शुरू नही किया है। अब ये देखना होगा की बिंदुवार जांच में क्या जांच रिपोर्ट आता है।

बायोडीजल के अवैध भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई।दो पम्प सील, नोटिस किया चस्पा ।

Image
IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के निर्देश पर जिला खाद्य विभाग एवं इंडियन ऑयल कंपनी लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कंपनी लिमिटेड की संयुक्त कार्यवाही में अवैध रूप से बायो डीजल भंडारण एवं विक्रय करने वाले सीजी एग्रोटेक बायोफ्यूल प्रोपराइटर प्रशांत अग्रवाल एवं जय रामेश्वर फ्यूल बायो डीजल झलप प्रोपराइटर वेगडा आलाप कुमार के पम्पों की जाँच की गई। जाँच के समय मौके पर दोनों पम्प  के प्रोपराइटर एवं कर्मचारी उपस्थित नहीं थे। खाद्य विभाग की जांच में यह मामला पकड़ में आने के बाद  दोनों पम्पों  को सील कर दिया गया है।    अधिकारियों नें बताया कि संबंधित से मोबाईल से सम्पर्क करने पर दोनों ने  अन्यत्र स्थान पर होना बताया गया। दोना फर्म के द्वारा बॉयोडीजल पम्प के संचालन से सम्बंधित वैध कागजात मौके पर प्रस्तुत नहीं किये जाने के कारण दोनो पम्पों को सील किया गया एवं पम्प पर नोटिस चस्पा किया गया । नोटिस में कहा गया कि  स्वयं कलेक्टर खाद्य शाखा में सम्पूर्ण कागजात के साथ उपस्थित हो। खाद्य शाखा महासमुन्द व इंडियन ऑयल कंपनी लिमिटेड एवं भारत पेट्रोलियम कंपनी लिमि...

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि उपभोक्ताओं को राहत के लिए केंद्र सरकार राज्यों से पेट्रोल और डीजल पर मूल्यवर्धित कर (वैट) घटाने की अपील कर रही है।

IBN 24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) केंद्रीय पेट्रोलियम हरदीप एस पुरी एक दिन की यात्रा पर छत्तीसगढ़ के महासमुंद आए थे. महासमुंद जिले को केंद्रीय योजना के तहत ‘आकांक्षी जिलों' में रखा गया है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे "सामाजिक न्याय पखवाड़ा" के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा के लिए यहां आए थे. केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा, ‘‘हमारा प्रयास पेट्रोल और डीजल की कीमतों को नियंत्रण में रखने का है. इसी वजह से केंद्र ने पिछले साल पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया था. केंद्र ने राज्यों से भी ऐसा करने को कहा था.'' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल पर वैट 24 प्रतिशत है. ‘‘यदि इसे घटाकर 10 प्रतिशत किया जाता है, तो कीमतें स्वत: नीचे आ जाएंगी. जब खपत बढ़ रही हो, तो 10 प्रतिशत वैट भी काफी ज्यादा है.'' उन्होंने कहा, ‘‘न मैं वित्त मंत्री हूं और न ही अंतरराष्ट्रीय कीमतों को नियंत्रित करता हूं. अभी हमारी कोशिश है कि केंद्र सरकार की जो जिम्मेदारी है उसे वह निभाएगी और राज्यों की ...

स्वामी आत्मानंद स्कूल की कक्षाओं में प्रवेश के लिए सीटों में बढ़ोत्तरी।
सीएम के फैसले को संसदीय सचिव ने बताया सराहनीय, जताया आभार।

IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने स्वामी आत्मानंद स्कूल की कक्षाओं में प्रवेश के लिए सीटों में बढ़ोत्तरी के फैसले को सराहनीय बताया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया है। संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने बताया कि स्वामी आत्मानंद स्कूल की कक्षाओं में प्रवेश को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा फैसला लेते हुए सीटों में बढ़ोत्तरी के निर्देश दिए हैं। पहले एक कक्षा में प्रवेश के लिए चालीस बच्चों की संख्या निर्धारित की गई थी। नागरिकों की मांग पर अब स्वामी आत्मानंद स्कूल की कक्षाओं में प्रवेश के लिए चालीस सीटों की निर्धारित संख्या को बढ़ाकर पचास करने का फैसला लिया गया है। अब स्वामी आत्मानंद स्कूल की हर कक्षा में पचास विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। इसका मूल उद्देश्य गरीब स...

माता कर्मा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए संसदीय सचिव,
भक्त माता कर्मा के बताए मार्ग का अनुसरण करने का किया आव्हान

IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) ग्राम अछरीडीह व तुमगांव में आयोजित माता कर्मा जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर शामिल होकर भक्त माता कर्मा के बताए मार्ग का अनुसरण करने का आव्हान किया। सोमवार को ग्राम अछरीडीह व तुमगांव में भक्त माता कर्मा जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती गोपा साहू, मोती साहू, पार्वती साहू, राधेश्याम साहू, सती साहू, मुन्ना साहू, ललित साहू, दिलीप चंद्राकर, मानिक साहू, भुवनेश्वर साहू, रतीराम साहू, अलखराम साहू, चुनेश्वर साहू उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भक्त माता कर्मा श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण है। छत्तीसगढ़ में साहू समाज द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। लोगों की आस्था का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने भक्त माता कर्मा जयंती पर स...

महासमुंद जिले के परसवानी धान फर्जीवाड़ा में एक और अहम खुलासा, जिस ट्रक क्रमांक CG04 LQ 5700 से 16 मार्च को परसवानी धान खरीदी केंद्र से धान, मनीष एसोसिएट्स राईस मील बागबाहरा जाना बताया गया। उस दिन ट्रक सरायपाली से कनकी(खंडा)लेकर रायपुर गया था।

Image
IBN24 Desk : महासमुंद [ छत्तीसगढ़ ]महासमुंद जिले के परसवानी धान खरीदी केंद्र में हुए फर्जीवाड़ा को छुपाने और फर्जीवाड़ा जारी है...लगातार परत दर परत फर्जीवाड़ा का खुलासा हो रहा है। इस बार एक नया और अहम् खुलासा। कागजो में हो रहा है धान का परिवहन। 15 मार्च से 17 मार्च के बीच कई ट्रको से परसवानी धान खरीदी केंद्र से कई राइस मील धान में जाना बताया गया है। जिसमे एक ट्रक कमांक  CG 04 LQ 5700 है   जिसमे 16 मार्च को परसवानी धान खरीदी केंद्र से 280 क्विंटल धान मनीष एसोसिएट्स राईस मील बागबाहरा जाना बताया गया है जबकि ट्रक क्रमांक  CG 04 LQ 5700  के मालिक पवन साहू जो इस गाडी को चलते भी है उनका कहना है कि 16 मार्च 2022 को उनके ट्रक में सराईपाली से कनकी चावल लेकर रायपुर भगवती राईस मील गया था जहा गाडी 17 मार्च को खाली हुआ ! 16 मार्च को ट्रक कमांक  CG 04 LQ 5700  कनकी चावल लेकर रायपुर गया था तो इस गाडी से 16 मार्च को परसवानी धान खरीदी केंद्र से धान,मनीष एसोसिएट्स राईस मील बागबाहरा कैसे जा सकता है और मनीष एसोसिएट्स राईस मील बागबाहरा ने इस गाडी से धान कैसे प्राप्त कर लिए ये तो परसवानी धान खरी...

मनरेगा कर्मचारियों ने दो सूत्रीय मांगों को लेकर संसदीय सचिव को सौंपा ज्ञापन।
संसदीय सचिव ने मांगों की ओर शासन का ध्यानाकर्षित कराने दिया आश्वासन।

IBN24 Desk महासमुंद। छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात कर अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उनकी मांगों की ओर शासन का ध्यानाकर्षित कराने का आश्वासन दिया। आज रविवार को छत्तीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के समीर तिवारी, स्वाति चंद्राकर, छायाप्रभा चंद्राकर, चंद्रहास सिन्हा, श्रेयांशु साहू, सरिता चौधरी, चित्रकांत साहू व राहुल चंद्राकर ने संसदीय सचिव निवास पहुंचकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान महासंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि मनरेगा कर्मियों का अब तक नियमितीकरण नहीं हुआ है। जबकि प्रदेश में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत कार्यरत अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्राम रोजगार सहायक पिछले 16 वर्षों से निरंतर कार्य करते आ रहे हैं। इसमें ऐसे अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हैं जिनकी उम्र 40 से 45 वर्ष से भी अधिक हो चुकी है। जिसके कारण नियमित पदों पर आवेदन करने के लिए उनकी निर्धारित उम्र अवधि भी समाप्त हो चुकी है। ऐसे में समस्त मनरेगा कर्मियों का नियम...

ट्रैक्टर पलटने से 4 की मौत, 10 घायल। जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे मृतक।

IBN24 Desk : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के भालुकोना में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 4 लोगो की मौत हो गयी है, वही इस हादसे में 10 लोग घायल है जिसमे 3 की हालत गंभीर है….जिन्हें इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। मृतकों में दो महिला और दो पुरूष है। सभी एक ही ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते मे ट्रैक्टर के अनियत्रित होकर पलटने से ये हादसा हुआ है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

आईपीएल सट्टा पकड़ाया, आरोपी से 33 हजार जप्त।

IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ) आईपीएल शुरू होते ही महासमुंद जिले में आईपीएल सट्टा का काला कारोबार शुरू हो गया है लगातार पुलिस कार्रवाई भी कर रही है लेकिन आईपीएल में सट्टा खेलने और खेलाने वाले बाज नही आ रहे है।…..पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महासमुंद में सट्टा का खेल चल रहा है मुखबिर की सूचना पर महासमुंद थाना पुलिस और साइबर की टीम ने महासमुंद के पंजाबी पारा रेड की कार्यवाही करते हुए आरोपी अनिल शेवानी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया,जो आईपीएल में आन लाइन सट्टा खिला रहा था। आरोपी के पास से पुलिस ने 33000 नगद , सत्ता पट्टी, टीवी और 5 मोबाइल बरामद किया है। कुल 2 लाख 69 हजार का सामान जप्त किया गया है अभी तक जिले में आपीएल सट्टा में 9 कार्यवाही की जा चुकी है जिसमे महासमुंद कोतवाली में 2, सरायपाली थाना में 2, बागबाहरा में 2, सांकरा थाना में 2 और बसना थाना में 1 मामला दर्ज है।

महासमुंद में आईपीएल सट्टा पकड़ाया, एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, 33 हजार नगद जप्त।

IBN24 Desk :महासमुंद (छत्तीसगढ़) आईपीएल शुरू होते ही महासमुंद जिले में आईपीएल सट्टा का काला कारोबार शुरू हो गया है लगातार पुलिस कार्रवाई भी कर रही है लेकिन आईपीएल में सट्टा खेलने और खेलाने वाले बाज नही आ रहे है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महासमुंद में सट्टा का खेल चल रहा है मुखबिर की सूचना पर महासमुंद थाना पुलिस और साइबर की टीम ने महासमुंद के पंजाबी पारा रेड की कार्यवाही करते हुए आरोपी अनिल शेवानी नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया,जो आईपीएल में आन लाइन सट्टा खिला रहा था। आरोपी के पास से पुलिस ने 33000 नगद , सत्ता पट्टी, टीवी और 5 मोबाइल बरामद किया है। कुल 2 लाख 69 हजार का सामान जप्त किया गया है अभी तक जिले में आपीएल सट्टा में 9 कार्यवाही की जा चुकी है जिसमे महासमुंद कोतवाली में 2, सरायपाली थाना में 2, बागबाहरा में 2, सांकरा थाना में 2 और बसना थाना में 1 मामला दर्ज है।

उत्साह के साथ मनाया भाजपा का 42वां स्थापना दिवस

Image
IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) तुमगांव नगर में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा उत्साह के साथ भाजपा का 42 वां स्थापना दिवस मनाया। तुमगांव नगर व अछोला में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मोती साहू द्वारा उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति है, भारतीय जनता पार्टी के इतिहास को लेकर बताया कि भारतीय जनसंघ से जनता पार्टी फिर सन 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। मंडल अध्यक्ष पप्पू पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राममंदिर निर्माण, धारा 370, नागरिक संशोधन अधिनियम की दिशा में कार्य किया है। कार्यक्रम के प्रभारी मंडल मीडिया प्रभारी डोमार पटेल के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया तथा कार्यकर्ताओं ने पूरे मंडल के बूथों में अपने घरों में नया ध्वज लगाया ,और सभी ने उत्साह पूर्वक सिर पर भगवा टोपी हाथों में पार्टी का ध्वज लिए ,नगर में ध्वज यात्रा किया। । कार्यक्...

कोसरंगी में साहू समाज के भवन में बनेगा टीन शेड
समाज के पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव ने की तीन लाख की घोषणा।

IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) ग्राम पंचायत कोसरंगी में साहू समाज के भवन में टीन शेड का निर्माण कराया जाएगा। साहू समाज के पदाधिकारियों की मांग पर संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने तीन लाख रूपए देने की घोषणा की है। जिस पर समाज के लोगों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है। आज बुधवार को ग्राम पंचायत कोसरंगी के साहू समाज के पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि ग्राम कोसरंगी में साहू समाज का भवन है। जिसमें शेड नहीं होने से किसी भी कार्यक्रम के आयोजन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साहू समाज के इस भवन में न केवल समाज के लोगों का कार्यक्रम आयोजित होता है बल्कि दीगर समाज के लोगों को भी इस भवन को उपयोग में दिया जाता है। टीन शेड निर्माण होने से अतिरिक्त जगह की पूर्ति हो सकेगी। लिहाजा यहां टीन शेड के लिए राशि स्वीकृत करने की मांग की। जिसे गंभीरता से लेते हुए संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने साहू समाज के भवन में टीन शेड निर्माण के लिए तीन लाख रूपए देने की घोषणा की। जिस पर साहू समाज सहित सरपंच उ...

करणीकृपा पॉवर प्लांट का 16 गाव के ग्रामीण कर रहे है विरोध। महासमुंद जिले के खैरझिठी में लग रहा है प्लांट।

IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) महासमुंद जिले के ग्राम खैरझिठी मे प्रस्तावित मिनी स्टील पावर प्लांट का ग्राम खैरझिठी सहित आसपास के 16 गावों के ग्रामीण विरोध कर रहे है और पिछले 39 दिन आए घरने पर बैठे है। धरने पर 39 दिन होने के बाद भी जिला प्रशासन से किसी तरह की पहल नही होने पर ग्रामीणों ने महासमुंद कलेक्ट्रट का घेराव किया और कलेक्टरेट में धरने पर बैठ गए। देर शाम ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी बात रखी। महासमुंद कलेक्टर ने जांच कर कार्यवाही करने की बात कही।छत्तीसगढ़ किसान संयुक्त मोर्चा के बैनर तले सैकड़ो महिला पुरषों ने प्लांट लगने के विरोध में कलेक्टरेट का घेराव किया। दरअसल महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत खैरझिठी मे करणीकृपा प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 125 एकड़ में मिनी स्टील पावर प्लांट लगाया जा रहा है जिसके लिए कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। प्लांट खोले जाने का ग्राम सभा प्रस्तव मे भी ग्रामीणो ने विरोध किया था लेकिन करणीकृपा प्राइवेट द्वारा लगातार प्लांट के लिए निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। प्लांट खोले जाने के विरोध में 16 गाव के ग्रामीण 39 दिन से धरना भी दे रहे ह...

महासमुंद जिले के परसवानी धान खरीदी केंद्र में हुए फर्जीवाड़ा की दोबारा होगी जांच। कलेक्टर ने दिए दोबारा जांच के निर्देश।

Image
IBN24 Desk: महासमुंद (छत्तीसगढ़) जिले परसवानी धान खरीदी केंद्र में करोड़ो के बोगस धान खरीदी मामला प्रकाश में आने के बाद महासमुंद कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए थे प्राथमिक स्तर पर जांच भी हुई लेकिन जिन बिंदुओं के आधार पर जांच होनी थी उन बिन्दुओ पर जांच नही की गई और धान खरीदी के कर्मचारियों को क्लीनचिट देने का प्रयास किया गया है। जांच रिपोर्ट में कई खामियां है जांच रिपोर्ट देखने के बाद महासमुंद कलेक्टर श्री नीलेश कुमार क्षीरसागर ने जांच रिपोर्ट में खामियों को देखते हुए मामले की दोबारा विस्तार से जांच के निर्देश दिए है। 15 मार्च से 17 मार्च के बीच परसवानी धान खरीदी केंद्र से कई ट्रको के माध्यम से मनीष एसोसिएट्स बागबाहरा,  A. S. राईस और श्री बालाजी इन्डस्ट्री झलप में 2040 क्विंटल धान जाना बताया गया है जबकि मीडिया की टीम 12 मार्च को इस खबर की पड़ताल करने धान खरीदी केंद्र परसवानी पहुची थी तब मौके पर लगभग 800 क्विंटल धान ही बचा था। जिसकी वीडियोग्राफी भी की गई है और वीडियोग्राफी को सुरक्षित रखा गया है। अब सवाल उठता है कि धान खरीदी केंद्र में उतना धान ही नही है तो राईस मील में धान कहा से पहु...

छग की संस्कृति व पुरातत्व को दर्शाने पीजी कॉलेज में धरोहर झरोखा की होगी स्थापना।

IBN24 Desk:महासमुंद(छतीसगढ़) छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं पुरातत्व को दर्शाने के लिए शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धरोहर झरोखा की स्थापना की जाएगी। इसके लिए संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग से बॉक्स के साथ ही जनभागीदारी समिति से सेक्शन का कार्य कराया जा रहा है। आज शनिवार को शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय की विभागाध्यक्ष इतिहास डॉ रीता पांडेय और डॉ जया ठाकुर ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात कर धरोहर झरोखा की स्थापना को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी पहल पर संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग से 22 नग बाक्स प्राप्त हुआ है। जिसे प्राचार्य डॉ ज्योति पांडे के निर्देशन में निर्धारित स्थान पर स्थापित कर दिया गया है। इसके अलावा जनभागीदारी समिति से यहां सेक्शन का कार्य कराया जा रहा हैं। बॉक्स में मूर्तियां स्थापित करना शेष हैं। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने जल्द ही इसके लिए भी उचित पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि धरोहर झरोखा छत्तीसगढ़ की संस्कृति को जानने का एक महत्वपूर्ण प्लेटफार्म बनेगा। साथ ...

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा रेंज में भालूओ के हमले से पांच घायल।

IBN24 Desk: महासमुंद ( छत्तीसगढ़) जिले के बागबाहरा रेंज में शनिवार सुबह भालू के हमले से तेंदुकोना, भदरसी और बाम्हन सरा में पांच ग्रामीण घायल हो गए। इन्हें ग्रामीणों की सहायता से उपचार के लिए समीपस्थ अस्पताल ले जाया गया। जहां इनका प्राथमिक उपचार किया गया। इनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। भदरसी निवासी कलानाथ 72 पुत्र मेघनाथ गोंड़ सुबह साढ़े पांच बजे घर से खेत जाने निकले। तभी पास स्थित जंगल से भालू निकला और उनपर पीछे से हमला कर काट कर घायल कर दिया। कलानाथ ने शोर मचाया तो घर के अन्य सदस्य लाठी डंडा लेकर निकले तब भालू जंगल की ओर भाग निकला। इसी तरह शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे बाम्हनसरा निवासी संतराम ध्रुव पुत्र गणेश राम महुआ बिनने निकले। इसी दौरान भालू ने अचानक उनपर हमला कर दिया। जिससे उनके दाहिने हाथ मे चोट आई है। अन्य घटना तेंदुकोना में हुई। जहां भालू के हमले से तीन लोग घायल हुए। तेंदुकोना निवासी हीरासिंह 40 पुत्र हरचंद पटेल शनिवार सुबह घर से घूमने निकले जिन पर भालू ने हमला कर घायल किया। तेंदुकोना की ही फूलबाई 61 पत्नी लाहौर सिंह सुबह सवा पांच बजे महुआ बिन रही थी, तभी भालू ने हमला किया। भालू...