Posts

Showing posts from January, 2022

राष्ट्रीय ध्वज उतारते समय करेंट के सम्पर्क में आने से एक छात्रा की मौत, एक घायल।

Image
महासमुंद / पटेवा के कन्या छात्रावास मेंआज शाम राष्ट्र ध्वज उतारने के दौरान गम्भीर हादसा हो गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने वाला लोहे का खंबा 11 केवी के हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया। इससे एक छात्रा की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दूसरी छात्रा को गम्भीर अवस्था में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण सूत्रों और पटेवा पुलिस के अनुसार घटना 26 जनवरी 2022 को शाम करीब सवा पांच बजे की है। कन्या छात्रावास में निवासरत ग्राम अल्बा निवासी किरण दीवान (14) और उसकी एक सहयोगी छात्रा काजल चौहान (15) भावा दोनों मिलकर ध्वज अवतरण कर रहे थे। लोहे के रॉड पर ध्वज फहराया गया था। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज खम्बा सहित गिरने लगा। इसे संभालने के फेर में रॉड पास से गुजरे बावनकेरा फीडर के 11 केवी विद्युत तार के संपर्क में आ गया। इससे करंट लगने से छात्र किरण दीवान हाथों में तिरंगा झंडा का खम्बा थामे हुए ही दम तोड़ दी। काजल को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्री मैट्रिक अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास पटेवा की अ...

पत्रकार पर हमला। पत्रकारों ने कार्यवाही के लिए एस पी को सौपा ज्ञापन।

महासमुमद (छत्तीसगढ़) बागबाहरा नगर में चल रहे कबाड़ व्यापार के गोरख धंधे के खिलाफ खबर बनाने गए पत्रकार के ऊपर हुए प्राण घातक हमले पर निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्यवाही को लेकर महासमुंद जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन के सदस्यों द्वारा महासमुंद पुलिस अधीक्षक विवेक  शुक्ला को ज्ञापन सौंप कबाड़ी व्यापारी सुबोध गुप्ता के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए अवैध रूप से संचालित इस व्यापार को बंद करवाने की मांग किया गया । पत्रकारों से चर्चा के दौरान पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने कहा कि इस घटना की जानकारी मुझे है इस पर निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही होगी । वही पुलिस अधीक्षक ने अन्य कोई भी मामले पर जानकारी साझा करने की बात कही है उन्होंने कहा कि पुलिस एवं पत्रकार एक सिक्के के दो पहलू है पत्रकारों के पास सबसे ज्यादा जानकारी होती है । वही किसी भी प्रकार की जानकारी देने के लिए मेरे पर्सनल नम्बर पर सम्पर्क करने की बात कही है ।

महासमुंद जिले में एक बार फिर कोरोना रफतार पकड़ रहा है 22 जनवरी को 99 लोग संक्रमित पाए गए

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) कोरोना का असर पूरे देश में देखने को मिल रहा है लगातार कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है संक्रमण दर भी काफी बढ़ रहा है ऐसे में सुरक्षा ही इस जानलेवा बीमारी से बचने का एकमात्र उपाय "2 गज की दूरी मास्क है जरूरी" इसका पालन करने से इस बीमारी से बचा जा सकता है। महासमुंद जिले में भी लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है 22 जनवरी को महासमुंद जिले में 99 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं ऐसे में जिले के लिए चिंताजनक स्थिति है।