आयोग की पहल पर पोता अब मिलेगा दादी से। पत्नि और बच्चों को नियमित भरण-पोषण राशि दिलाने की कोशिश।
रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने शास्त्री चौक, रायपुर स्थित आयोग कार्यालय में महिलाओं से सम्बंधित प्रकरणों पर आज जनसुनवाई आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने नवनियुक्त सदस्यगण सुश्री शशिकांता राठौर, श्रीमती नीता विश्वकर्मा, श्रीमती अर्चना उपाध्याय के साथ की। आज हुई सुनवाई के एक प्रकरण में आवेदिका के इकलौते पुत्र की विधवा वर्तमान में दूसरी शादी कर चुकी है।आवेदिका के बेटे का एकमात्र वारिस जो वर्तमान में लगभग डेढ़ साल का है और अब तक अनावेदिका बेटे को आवेदिका और उसके परिवार से मिलने को रोक रही थी।आयोग में समझाइश दिए जाने पर सप्ताह में दो दिन आवेदिका के पास छोड़ा करेगी ताकि बच्चा अपने मूल परिवार को पहचान सके और उस परिवार के वंश एवं सम्पत्ति के हक पर कोई परेशानी न आये।इस पर आवेदिका ने अपनी सहमति व्यक्त की। भविष्य में यदि अनावेदिका द्वारा पालन नही किये जाने की दशा में आवेदिका पुनः शिकायत कर सकेगी इस आधार पर प्रकरण नस्तीबद्ध किया गया। एक प्रकरण में अनावेदिका अपने पति को लेकर उपस्थित हुई और उनको समझाइश देने के पश्चात आवेदिका और उसके पति से माफी मांगा है।आवेदिका ने स्वीकार किया और अनावे...