Posts

Showing posts from June, 2021

2 करोड़ 20 लाख का गांजा पकड़ाया।

Image
महासमुंद जिले के कोमाखान थाना पुलिस नें प्रदेश की अबतक की सबसे बड़ी गांजे का खेप पकड़ा है.. पुलिस ने 2 करोड़ 20 लाख के 11 क्विंटल गांजा ट्रक से बरामद किया है मामले में दो तस्कर को पुलिस ने हिरासत में लिया है..  6 चक्का टाटा वाहन में में पके हुए कटहल के नीचे गांजा छुपाकर उड़ीसा से  उत्तर प्रदेश लेकर जा रहे थे... गये तस्करों के विरूद्ध पुलिस नें धारा 20 बी एन. डी. पी. एस. के तहत कार्रवाई कर रही है..दर असल महासमुंद पुलिस को मुखबिर से गांजे की एक बड़ी खेप महासमुंद के रास्ते जाने की सूचना मिली थी.. इसी सूचना पर उड़ीसा बॉडर से लगे कोमाखान थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे 353 पर टेमरी नाका के पास घेराबंदी कर वाहनों की चेकिंग करने लगी.. जब 6 चक्का टाटा वाहन क्रमांक यू पी 81 CT 3412 जो महासमुंद की तरफ आ रही थी.. इस वाहन को कोमाखाना थाना पुलिस ने रोका और पूछताछ करने लगी तो, वाहन में बैठे दो व्यक्ति जिसमें वाहन चालक नें अपना नाम देवेंद्र सिंह बताया, और साथ में बैठा व्यक्ति अपना नाम गुड्डू पिता बलबीर सिंह बताया.. दोनो तस्कर उत्तर प्रदेश के रहने वाले है .. वाहन पर लोड कटहल होना बताया.. लेकिन उत्तर प्रद...

विनोद चंद्राकर को प्रदेश प्रवक्ता की कमान।
नियुक्ति पर संसदीय सचिव चंद्राकर ने हाईकमान का जताया आभार।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) लगातार प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने व क्षेत्र में लगातार सक्रियता से संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का प्रदेश में कद बढ़ा है। लिहाजा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग का प्रवक्ता नियुक्त किया है। इस नियुक्ति पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने छग कांग्रेस के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छग कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी मंत्री चंद्रशेखर शुक्ला सहित हाईकमान का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वे खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ के पांच विधायकों को छग प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग में प्रवक्ता नियुक्त किया है। जिसमें संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर का नाम भी शामिल हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर कांग्रेस की रीति नीत...

संसदीय सचिव ने दिया मानवता का परिचय, हादसे में तड़पते घायल को अपने वाहन से पहुंचाया हाॅस्पिटल।

Image
महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने मानवता का परिचय देते हुए एक घायल की मदद की। तड़पते घायल की स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपने वाहन से उसे हाॅस्पिटल पहुंचाया। कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंदों के सहयोग में तत्पर रहने वाले संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने आज सोमवार को मानवता का परिचय दिया। हुआ यू कि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर आज सोमवार को ग्राम परसदा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। शाम सात बजे के करीब खट्टी मोड़ के पास एक बाइक और कार में आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। इस घटना में बाइक सवार इमलीभाठा निवासी महेंद्र साहू बुरी तरह से घायल हो गया। लोगों की भीड़ मौके पर थी। इसी दौरान मौके पर पहुंचे संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने अपनी गाड़ी रूकवाई। बाद इसके घायल की स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपने ड्राइवर शेख मोईनुद्धीन की मदद से घायल को अपने वाहन से शहर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर की इस नेक पहल पर घायल की बहन ने शुक्रिया जताते हुए कहा कि उन्होंने बिना देरी किए उसके घायल भाई को हाॅस्पिटल पहुंचाकर मानवता का परिचय दिया। कोसरंग...

कोडार बांध में नौकाविहार के लिए जल्द ही बोटिंग की सुविधा।
इको पर्यटन प्रोजेक्ट के कार्यों का संसदीय सचिव ने किया शुभांरभ
इको टूरिज्म को बढ़ावा देने सरकार कटिबद्ध-चंद्राकर

Image
महासमुंद (छत्तीसगढ़) आने वाले कुछ महीने में कोडार बांध में नौकाविहार के लिए बोटिंग की सुविधा सैलानियों को मिल सकेगी। वहीं कम दामों पर जंगल में ठहरने के इंतजाम भी किए जाएंगे। इसके लिए कोडार बांध में इको पर्यटन प्रोजेक्ट के कार्यों का आज बुधवार को संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने शुभांरभ किया। आज वन विभाग द्वारा कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए कोडार बांध में इको पर्यटन सहित कुहरी से सिरपुर तक बुद्ध वाटिका उपवन का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि इको टूरिज्म को बढ़ावा देने प्रदेश सरकार कटिबद्ध है। इसी तारतम्य में आज कोडार बांध में नौकाविहार के लिए बोटिंग सुविधा, पाथ वे, घाट व टेटिंग सहित अन्य कार्यों का शुभांरभ किया गया। उन्होंने कहा कि कोडार डेम में पर्यटन को बढ़ावा देने शुरू से पहल की जा रही थी। इस दिशा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ध्यानाकर्षित कराया गया था। जिस पर इसके लिए स्वीकृति मिली है। आने वाले दिनों में यहां सैलानियों को नौकाविहार के लिए बोटिंग के सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक नगर...