Posts

Showing posts from April, 2021

90 फीसदी बसों का परमिट सरेंडर। परिवहन विभाग को पांच लाख तो संचालकों को भी हुआ लाखों का नुकसान।

महासमुंद(छत्तीसगढ़)परिवहन विभाग में अब तक 262 बस संचालकों ने लॉकडाउन के बीच वाहन नहीं चलने पर होने वाले नुकसान से बचने आई फार्म सरेंडर किया है। इससे परिवहन विभाग को करीब पांच लाख रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है। जबकि बसों के न चलने से संचालकों को भी लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।परिवहन विभाग की मानें तो जिले में संचालित बसों में से 90 फीसदी वाहनों के संचालकों ने आई फार्म सरेंडर किया है। शेष बसें ऐसी है जिन्होनें संरेडर नहीं किया है। जिला परिवहन अधिकारी मोहनलाल साहू ने बताया कि मार्च में लॉकडाउन के पूर्व 97 और अप्रैल माह के अंत तक 165 बसों के संचालकों ने आई फार्म सरेंडर किया है। ज्ञात हो कि राजधानी रायपुर में लॉकडाउन होने के बाद रायपुर रुट पर चलने वाली करीब 70 बसें बंद हो गई। इस दौरान जिला अनलॉक था लेकिन संक्रमण के खतरे और सवारियों के अभाव में अधिकांश संचालकों ने बसों का संचालन बंद कर दिया और परमिट टैक्स के खर्च से बचने के लिए विभाग को आई फार्म जमा कर दिया।पांच।लाख रुपए राजस्व का घाटा जिला परिवहन अधिकारी मोहन लाल ने बताया कि बड़ी संख्या में आई फार्म सरेंडर होने से विभाग को करीब पांच लाख र...

महासमुन्द जिले में 1 मई से 18 वर्ष सेे 44 आयु वर्ग के नागरिकों को लगेगा कोरोना वैक्सीनेशन।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जिले में तीसरे चरण की वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी कर ली गई है। महासमुन्द जिले में आज 1 मई से 18 वर्ष से 44 आयु वर्ग के नागरिकों को कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य शुरू किया जा रहा है। वर्तमान में 1 मई से 18 से 44 आयु वर्ग के ऐसे सभी नागरिकों को वैक्सीन लगाया जाएगा, जो अंत्योदय राशन कार्डधारी है। इसके लिए महासमुन्द जिले में निर्धारित 17 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। कलेक्टर  डोमन सिंह ने बताया कि 1 मई से प्रारंभ होने वाले इस वैक्सीनेशन के लिए जिले की सभी विकासखंडों के लिए 8-8 सौ वैक्सीन प्रदाय किए गए हैं। टीकाकरण के लिए महासमुन्द विधानसभा क्षेत्र और महासमुन्द विकासखण्ड के उपस्वास्थ्य केन्द्र झाालखम्हरिया के टीकाकरण स्थल में ग्राम जामली, झालखम्हरिया एवं लभराखुर्द के पात्र हितग्राही टीकाकरण करा सकते है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र खल्लारी के अंतर्गत बागबाहरा विकासखण्ड के उपस्वास्थ्य केन्द्र खोपली के टीकाकरण स्थल में ग्राम खोपली, फुलवारी कला, बिहाझर एवं कसीबाहरा के पात्र हितग्राही टीकाकरण करा सकेंगे। बसना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बसना विकास...

कांकेर और महासमुंद में भी आरटीपीसीआर जांच, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव 30 अप्रैल को वायरोलॉजी लैब का करेंगे शुभारंभ।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) कांकेर और महासमुंद में भी 30 अप्रैल से कोरोना की आरटीपीसीआर जांच की सुविधा प्रारंभ हो जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव 30 अप्रैल को सवेरे 11 बजे इन दोनों जिला मुख्यालयों में वायरोलॉजी लैब का ऑनलाइन शुभारंभ करेंगे। दो नए आरटीपीसीआर लैब के शुरू हो जाने से प्रदेश में रोजाना आरटीपीसीआर जांच की संख्या बढ़ने के साथ ही लोगों को रिपोर्ट भी जल्दी मिलने लगेगी।कांकेर और महासमुंद जिले के सैंपलों के साथ दोनों लैबों में जांच की शुरूआत की जाएगी। लैब की क्षमता बढ़ने के साथ आसपास के जिलों के सैंपलों की भी जांच की जा सकेगी। इन दोनों लैबों का संचालन वहां शुरू हो रहे नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों के डीन के अधीन किया जाएगा। दोनों लैबों में सेवाएं देने वाले लैब प्रभारी, माइक्रोबॉयोलॉजिस्ट, सीनियर सांइटिस्ट, जूनियर साइंटिस्ट, लैब तकनीशियन एवं लैब सहायकों को संबंधित मेडिकल कॉलेज के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा चुका है।आईसीएमआर के मानकों के अनुरूप कांकेर और महासमुंद में उच्चस्तरीय वायरोलॉजी लैब की स्थापना की गई है। वायरोलॉजी लैब एक विशिष्ट प्रक्रिया से संचालित होता है। इसमें संभावित...

संसदीय सचिव ने जरूरतमंदों को बांटे राशन सामान।
लाॅकडाउन के दौरान जरूरतमंदों का ख्याल रखने होगा हरसंभव प्रयास।

महासमुंद (छत्तीसगढ़) कोरोना वायरस की महामारी से उपजे हालात से निपटने के लिए संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर लगातार जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर हरसंभव सहयोग कर रहे हैं। इसी तारतम्य में आज बुधवार को संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर की मौजूदगी में शहर के वार्ड 11 में जरूरतमंदों को राशन सामान वितरित किया। कोरोना संक्रमण को रोकने लाॅकडाउन के दौरान दिहाड़ी मजदूरों व गरीब वर्ग के लोगों की आर्थिक हालत बिगड़ रही है। इसी ध्यान में रखते हुए आज बुधवार को संसदीय सचिव श्री चंद्राकर व नगरपालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर शहर वार्ड 11 के दलदली रोड के मुहल्ले में पहुंचे। जहां जरूरतमंद करीब सौ परिवारों को राशन सामान बांटे गए। राहत पैकेट में आटा, दाल, आलू, प्याज, तेल, हल्दी, मिर्च, सोया बड़ी, साबुन आदि सामाग्री का वितरण किया गया। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि कोरोना संक्रमण के संकटकाल के इस विषम परिस्थितियों में शासन-प्रशासन जरूरतमंदों के साथ है। जरूरतमंद लोगों को लाॅकडाउन के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इसका पूरा ख्याल रखने का प्रयास किया जा रहा है। नगरपालिका अध्यक्ष...

कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए ग्रामीण अलग अंदाज में मृदंग, मंजीरा लेकर गली- मोहल्ले में जाकर कर रहे जागरूक

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुन्द कलेक्टर डोमन सिंह के आग्रह पर वैश्विक माहमारी कोविड-19 के संक्रमण से निपटने के लिए सभी वर्ग के लोग आगे आ रहे है। इनमे जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, उद्योगपति, व्यवासायिक संगठन, सामाजिक संगठन, युवा संगठन , गणमान्य नागरिक सहित अन्य संगठन शामिल है। सभी लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार कर रहे है। इस कड़ी में बसना विकासखंड के ग्राम दलदली के ग्रामीणों ने मृदंग, खँजनी सहित अन्य वाद्ययंत्रों के माध्यम कोविड -19 से संबंधित कोरोना के संक्रमण के प्रभाव से बचने, सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क लगाने, समय -समय पर साबुन से हाथ धोते रहने, स्वच्छता को अपनाने की अपील करते हुए जागरूक करने संबंधित गाना गा- गाकर  गाँव के मोहल्ले में लोगो को जागरूक कर रहे है। इसके अलावा लोगो ने कोविड -19 की रोकथाम एवं उपायों के बारे में जन जागरूकता लाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नारा लेखन, कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार समाजिक दूरी का पालन करते हुए जागरूकता रैली, बाहर आने-जाने वालों को समझाईश सहित अन्य गतिविधियां की जा रही है। इस कार्य में स्...

कोविशिल्ड वैक्सीन की अब तक नहीं हुई सप्लाई, को-वैक्सीन से जिले में टीकाकरण जारी।कोविडशील्ड लग चुके लोगों को दूसरी डोज लगाने में हो रही परेशानी।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) जिले में कोविडशील्ड की वैक्सीन की सप्लाई 10 बाद भी नहीं हो पाई है। यही वजह है कि कोविडशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लगा चुके लोगों को दूसरी डोज लगाने के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ रही है और इसके चलते जिले में टीकाकरण का कार्य भी प्रभावित हो गया है। हालांकि को-वैक्सीन की बची हुई डोज से जिले में 45 प्लस और इसकी पहली डोज लगा चुके लोगों को दूसरी डोज लगाई जा रही है। वैक्सीन की सप्लाई नहीं होने की वजह से जिले में मात्र 6 केन्द्रों में ही टीकाकरण चल रहा है। इसमें महासमुंद जिला अस्पताल, तुमगांव सीएचसी, बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली सीएचसी में ही टीकाकरण हो रहा है। बता दें कि जिले में कोविडशील्ड वैक्सीन का डोज करीब दो लाख 15 हजार लोगों को लगाया है। इसमें 45 से 60 वर्ष के 1 लाख 15429 को प्रथम और 3681 को दूसरा डोज लगाया गया है। इसके अलावा 60 प्लस के 1 लाख 226 लोगों को प्रथम और 13052 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया है। जिले में 22 अप्रैल के बाद से कोविडशील्ड वैक्सीन खत्म होने के बाद दूसरी डोज लगाने के लिए टीकाकरण पहुंच रहे लोगोंं को बैरंग लौटना पड़ रहा है या फिर इसकी सप्लाई होने की...

वैक्सीन का अलग अलग कीमत पर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, भाजपा नेताओं को भेंट किया पुष्प।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) वैक्सीन की केंद्र के लिए अलग कीमत और राज्य के लिए अलग कीमत लागू करने के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष खिलावन बघेल ने भाजपा नेताओं को फूलों का गुच्छा भेंट किया और प्रधानमंत्री के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार की दोहरी नीति का खिलावन बघेल ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि आपदा के समय वैक्सीन की कीमतों में भारी अंतर के साथ भेदभाव किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार एवं महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चन्द्राकर एवं जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चन्द्राकर के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को फूल भेंट कर शहर कांग्रेस अध्यक्ष खिलावन बघेल,सोमेश दवे, गुरमीत चावला ने प्रदर्शन किया। 

दो सटोरिए रंगेहाथों गिरफ्तार, सट्टा-पट्टी जब्त और नगदी जप्त।

Image
महासमुन्द( छत्तीसगढ़) आईपीएल क्रिकेट मैंच में लाखों रुपए का दाव लगाकर सट्टा खिलाने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बागबाहरा पुलिस ने बताया कि 24 अप्रैल को आईपीएल मैंच कोलकाता नाइट राइडर व राजस्थान रॉयल के बीच खेले जा रहे मैंच में दो युवक क्रिकेट मैंचे के जीत हार पर लाखों रुपए का दांव लगवाकर सट्टा का कारोबार कर रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रेट की कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दो मोबाइल, 2 एलईडी टीवी, एक डीक्स टीवी और 57 हजार रुपए का लिखा सट्टा-पट्टी युनुस खान 33 वर्ष से जब्त किया है। इसी तरह प्रकाश मानिकपुरी को 70 हजार रुपए के सट्टा-पट्टी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि इन दिनों प्रदेशभर में लॉकडाउन चल रहा है और लॉकडाउन में आईपीएल क्रिकेट भी चल रहा है। पुलिस अधीक्षक प्रफूल्ल ठाकुर ने जिले के सभी थानों के थानेदारों को आदेशित कर रखा है कि जिले में इस तरह के किसी भी अपराध को घटित होने से रोका जाए और आरोपियों पर सक्त कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक ने...

ट्रक और कार में जोरदार भिड़ंत, घटनास्थल पर ही दो कार सवार लोगों की दर्दनाक मौत।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़)ट्रक और कार में जोरदार भिड़ंत, घटनास्थल पर ही दो कार सवार लोगों की दर्दनाक मौत। सात घायल सिंघोड़ा थाना के नेशनल हाईवे रुद्रेश्वरी मंदिर के पास की घटना सभी घायलों को सरायपाली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। सभी मेदनीपुर पश्चिम बंगाल के निवासी है।

सीईओ ने किया साल्हेतराई और भस्करापाली के क्वारेंटाईन सेंटर का निरीक्षण।

Image
महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुन्द जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश छिकारा ने 21 अप्रैल को जनपद पंचायत पिथौरा के ग्राम पंचायत खुर्सीपहार के आश्रित ग्राम साल्हेतराई स्थित क्वारेंटाइन सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री छिकारा ने क्वारेंटाइन सेंटर में रुके हुए प्रवासी श्रमिको से चर्चा कर भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य परीक्षण एवं खाना बनाने की व्यवस्था के सम्बंध में जानकारी ली। प्रवासी श्रमिको द्वारा ग्राम पंचायत के द्वारा चावल, दाल, सब्जी, जलाऊ लकड़ी की उपलब्धता बताते हुए क्वारेंटाइन सेंटर में समुचित व्यवस्था एवं स्वास्थ्य जांच होना बताया गया। जिस पर श्री छिकारा द्वारा सन्तोष व्यक्त किया गया एवं ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव को निर्देशित किया गया कि क्वारेंटाईन सेंटर के बाहर जरूरी जानकारी का दीवार पर लेखन करवाया जाये ताकि संबंधितो को पर्याप्त जानकारी मिल सके। निरीक्षण के दौरान पिथौरा के अनुविभागिय अधिकारी (राजस्व) श्री राकेश कुमार गोलछा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पिथौरा श्री प्रदीप प्रधान एवं वरिष्ठ करारोपण अधिकारीगण उपस्थित रहे।

जिले में होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड पोसिटिव को निःशुल्क मिल रहा कोविड दवाई कीट।

Image
महासमुन्द (छत्तीसगढ़) बागबाहरा अनुविभाग में वर्तमान में होम आइसोलेशन में रह रहे लोगो को व उनसे प्रभावित लोगों को उनके लक्षण के आधार पर चिकित्सा विभाग के मार्गदर्शन में स्थानिय प्रशासन द्वारा जनसहयोग से 1000 कोविड के प्रिस्क्रबाईड दवाई कीट वितरण का अभियान चलाया जा रहा है। होम आइसोलेशन में रह रहे लोगो को सही समय मे यह दवाइयां यदि मिल जाएगी तो उम्मीद है उनके हालत में जल्द सुधार हो जाएगा। साथ ही वितरण के समय उनका गन मीटर से तापमान जांच हो रही है, और उनका पल्स ऑक्सिमिटर की रिपोर्ट भी ली जा रही है। बी पी एम ने बताया कि ऐसा कॉल सेंटर बनाया गया है जहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जनपद मुख्यालय से प्रत्येक दिवस उन होम आइसोलेशन में रह रहे लोगो की स्वास्थ्य स्थिति को जांनने के लिए फोन कॉल किये जाते है। साथ ही यदि किसी व्यक्ति को संक्रमण लक्षण तेज लगते है तो शीघ्र उन्हें हॉस्पिटल भर्ती होने या कोविड केअर सेंटर लाने के इंतेज़ाम किया जाता है। इन दवाई कीट में से 25 हजार रुपए लागत की 101 दवाई कीट इस हेतु दान दिया गया,साथ ही इस हेतु चंद्राकर समाज वाले सहयोग कर रहे है। एस डी एम ने बताया अब तक 600 स...

दानवीर भामासाह जयंती पर साहू समाज ने कोविड सेन्टर के लिये किया सहयोग।

Image
महासमुन्द ( छतीसगढ़) बागबाहराःतहसील साहू संघ के अध्यक्ष व जनपद उपाध्यक्ष भेखलाल साहू ने बताया कि आज दिनांक 21.04.2021 साहू समाज के आराध्य दानवीर भामासाह जयंती के अवसर पर साहू समाज बागबाहरा द्वारा कोविड केयर सेन्टर बागबाहरा को सेनेटाईजर सावर मशीन एवं आक्सीजन सिलेण्डर सहयोग के रूप में दिया। वर्तमान में बढते कोरोना संक्रमण को देखते हुये बागबाहरा क्षेत्र में भी कोविड केयर सेन्टर दिनांक 17.04.21 को प्रारंभ हुआ इसी दिन से ही साहू समाज बागबाहरा में कोविड सेन्टर को यथा संभव सहयोग हेतु बागबाहरा अंतर्गत सामाजिक संगठन एवं सामाजिक जनो से सहयोग लेना प्रारंभ किया और आज की स्थिति में लगभग 2.00 लाख रूपये का सहयोग राशि एकत्रित कर ली है। समाज प्रमुखो में यह सहमती बनी है कि कोविड केयर सेन्टर को जब भी आवश्यक सामग्री की जरूरत पडेगी कोविड सेन्टर प्रभारी,स्वास्थ्य विभाग एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी से संपर्क कर समय - समय पर आवश्यकता अनुसार सामग्री प्रदान किया जाता रहेगा। इसी क्रम में आज सेनेटाईजर सावर मशीन एवं आँक्सीजन सिलेण्डर सामाग्री का सहयोग किया गया। और कोविड केयर सेन्टर बागबाहरा में लगने वाले आँक्सिजन ...

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार का बड़ा फैसला: ऑक्सीजन सिलेंडर के औद्योगिक उपयोग पर लगाया प्रतिबंध।

रायपुर( छत्तीसगढ़ ) में ऑक्सीजन सिलेंडर के औद्योगिक उपयोग को लेकर राज्य की भूपेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने ऑक्सीजन सिलेंडर के औद्योगिक उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने फ़ैसला लिया है।जानकारी के मुताबिक  22 अप्रैल से आगामी आदेश तक प्रतिबंध जारी रहेगा। औद्योगिक आपूर्ति रोककर मेडिकल ऑक्सीजन में परिवर्तित किए जाने का आदेश जारी किया गया है इससे कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन मिल सकेगा। ऑक्सीजन की कमी  दरअसल, छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई है कोरोना मरीजों को ऑक्सीन के लिए दर-दर भटकना पड़ता है. प्रदेश में कई ऐसे मरीज थे, जो ऑक्सीजन की कमी के कारण दम तोड़ चुके है ऐसे में सरकार ने यह कदम उठाया है, जिससे मरीजों को ऑक्सीजन मिल सके। अस्पतालों में ऑक्सीजन की मांग बढ़ी केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ सरकार को पत्र लिखकर कोविड-19 महामारी के कारण ऑक्सीजन सिलेंडर के औद्योगिक उपयोग पर प्रतिबंध के निर्देश दिए थे. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना संक्रमण में तेजी से वृद्धि हो रही है, जि...

महासमुन्द में विवाह के लिए 4 हजार लोगों ने मांगी है अनुमति। सर्वाधिक 1575 आवेदन महासमुुंद और सबसे कम 378 पिथौरा से आये है।

महासमुंद (छत्तीसगढ़) कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की शुरुआत होने के बाद शासन ने संक्रमण रोकने वैवाहिक सहित अन्य सभी तरह के आयोजन पर रोक लगा दी है। वैवाहिक कार्यक्रमों के लिए भी शासन ने अनुमति का नियम तय कर दिया। इसके बाद विवाह कार्यक्रम के लिए लोगों ने बड़ी संख्या में आवेदन जमा किया है। जिले में विवाह की अनुमति के लिए 4 हजार से अधिक आवेदन प्रशासन को मिले हंै। इसमें सर्वाधिक आवेदन महासमुंद ब्लॉक और सबसे कम पिथौरा ब्लॉक से मिले हंै।जानकारी के मुताबिक महासमुंद ब्लॉक से कुल 1575 आवेदन विवाह की अनुमति के लिए लोगों ने आवेदन किया है। इसमें 1465 आवेदनों का निराकरण करते हुए अनुमति दी जा चुकी है जबकि 110 आवेदन लंबित हैं। इसके अलावा सबसे कम आवेदन पिथौरा ब्लॉक से कुल 378 आवेदन जमा हुए थे जिसमें 355 को अनुमति दी जा चुकी है और शेष निराकरण के लिए प्रकियाधीन हंै। इसके साथ ही बागबाहरा में 1116 आवेदनों में से 1106 निराकृत व 10 लंबित है। बसना में 571 आवेदनों में 530 निराकृत हो और 41 लंबित है और सरायपाली ब्लॉक से 553 लोगों ने विवाह की अनुमति के लिए आवेदन किया जिसमें 488 को अनुमति मिल चुकी है और 65 आवेदन अन...

महासमुन्द जिले में कोरोना मरीजों के लिए तीन सौ ऑक्सीजनयुक्त बेड।
संसदीय सचिव ने कोरोना संक्रमण से निपटने की जा रही व्यवस्था को लेकर कलेक्टर से की चर्चा।

महासमुंद। कोरोना मरीजों को बेहतर चिकित्सा लाभ दिलाने के लिए जिले में तीन सौ ऑक्सीजनयुक्त बेड की व्यवस्था हो गई है। इसमें सरकारी चिकित्सालय के अलावा निजी चिकित्सालय शामिल हैं। इसके अलावा अन्य जरूरी संसाधन जुटाने की हरसंभव पहल की जा रही है। उक्त जानकारी कलेक्टर डोमन सिंह ने संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर को दी। आज रविवार को संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कोरोना संक्रमण से निपटने की जा रही व्यवस्थाओं को लेकर कलेक्टर डोमन सिंह व जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा से चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में कोरोना पीड़ित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए जिले में सरकारी व प्राइवेट हाॅस्पिटलों को मिलाकर तीन सौ ऑक्सीजनयुक्त बेड की व्यवस्था की गई है। करीब 20 दिन के भीतर ऑक्सीजनयुक्त बेड की व्यवस्था की गई है। जिसमें निजी हाॅस्पिटल प्रबंधन का सहयोग भी लिया गया है। इसके अलावा अन्य जरूरी संसाधन जुटाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। मैन पाॅवर बढ़ाने भी डीएमएफ फंड से प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा जीवनदीप समिति व रेडक्रास के फंड से भी संसाधन की व्यवस्था करने पर विचार क...

जिला हाॅस्पिटल को मिली चार और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन।
संसदीय सचिव की पहल पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने के लिए आगे आ रहे समाज व संगठन।

महासमुंद। कोरोना वायरस की विपदा से निपटने जिला हाॅस्पिटल को चार और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन मिली है। ये मशीन दानदानदाताओं व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दान की है। संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर की अपील और पहल पर जिला हाॅस्पिटल में आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने समाजिक व संगठन के लोग आगे आ रहे हैं। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने विभिन्न सामाजिक संगठनों व दानदाताओं से संकट की इस घड़ी में सहयोग की अपील की है। जिस पर चंद्राकर कुर्मी समाज ने दो, चंद्रनाहू शिक्षण समिति महामसुंद ने एक व धरमचंद श्रीश्री माल ने स्व. मेघराज बसंती देवी श्रीश्रीमाल ट्रस्ट की ओर आँक्सीजन मशीन दान की है। यह मशीन आज शनिवार को संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को सौंपी गई। वहीं कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन ने जीवनदीप समिति जिला हाॅस्पिटल महासमुंद के नाम 25 हजार रूपए का चेक सौंपा। इस दौरान प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि दाऊलाल चंद्राकर, एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष रामस्नेही जायसवाल व जिला सहसचिव ईश्वर सिन्हा मौजूद रहे। इसके अलावा संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कोरोना के इस ...

ऑक्सीज़न कंस्ट्रटेर मशीन अग्रवाल समाज पिथौरा के माध्यम से भेंट की पिथौरा स्वास्थ्य विभाग को भेंट की गई। उक्त मशीन ऑक्सीज़न सिलेंडर का बेहतर विकल्प है।

महासमुन्द ( छत्तीसगढ़) पिथौरा ,आज नगर के व्यवसायिओं अनिल अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल व संदीप अग्रवाल ने sdm गोलछा जी व bmo तारा अग्रवाल जी को ऑक्सीज़न कंस्ट्रटेर मशीन अग्रवाल समाज पिथौरा के माध्यम से भेंट की। उक्त मशीन ऑक्सीज़न सिलेंडर का बेहतर विकल्प है। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष सुरेश बंसल, व्यापारी एकता मंच के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। अनूप अग्रवाल ने बताया कि अभी कुछ और मशीने पिथौरा के दान दाताओं द्वारा कोरोना से निपटने स्थानीय प्रशासन को अतिशीघ्र भेंट की जाएंगी। sdm श्री गोलछा जी व bmo तारा अग्रवाल न दान दाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

महासमुन्द जिला हाॅस्पिटल में अब दस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन उपलब्ध
संसदीय सचिव ने ली जानकरी।

महासमुंद। संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर की पहल पर जिला हाॅस्पिटल में पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन उपलब्ध हो गई है। इसे मिलाकर जिला हाॅस्पिटल में अब कुल दस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन हो गई है। अब गंभीर मरीजों को ऑक्सीजन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही उचित मात्रा में एवं आवश्यकताअनुसार ऑक्सीजन उन तक पहुंचता रहेगा। वहीं आने वाले दिनों में पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। आज गुरूवार को जिला हाॅस्पिटल में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को डाॅक्टरों ने इस अत्याधुनिक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन की उपयोगिता के बारे में टेस्टिंग दिखाकर आवश्यक जानकारी दी। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को चिकित्सकों ने बताया कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन वातावरण से 24 घंटे ऑक्सीजन अवशोषित कर मरीजों को देगी। अगर मरीज को ऑक्सीजन मिलना बंद हुआ तो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन से पता चल जाएगा। जिससे मरीज को दूसरे विकल्प ऑक्सीजन गैस सिलिंडर से ऑक्सीजन उपलबध करा दी जाएगी। आज पांच मशीन मंगवाई गई है। इसके पहले यहां पांच और मशीन उपलब्ध कराई गई है। हाॅस्पिटल प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बत...

पुलिस लाईन महासमुन्द में सुविधायुक्त आईसोलेशन सेंटर व कोरोना हेल्प डेस्क बनाया गया।

Image
महासमुन्द ( छत्तीसगढ़) महासमुन्द पुलिस कप्तान श्री प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा वर्तमान कोविड-19 संक्रमण की तीव्रता को देखते हुए पुलिस जवानो तथा पुलिस परिवार के सदस्यों के बेहतर स्वास्थ्य के प्रति सजग प्रहरी के रूप में अनूठा पहल करते हुए दिनांक 15.04.2021 को पुलिस लाईन महासमुन्द में सुविधायुक्त आईसोलेशन सेंटर व कोरोना हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया गया। विदित हो कि प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तीव्र गति से इजाफा होने के कारण अस्पतालों में बेड की कमी होने से अधिकांश मरीजों को होम आईसोलेशन की सलाह दिया जा रहा है। पुलिस कर्मियों द्वारा कर्तव्य के दौरान सर्वाधिक जनसंपर्क में आने से कोरोना प्रभावितों के मामलों में भी अप्रत्याशित बढोत्तरी हो रही है। ऐसे मेें पुलिस जवानों एवं परिवार के सदस्यों के लिए अईसोलेशन सेंटर व कोरोना हेल्प डेस्क की स्थापना निश्चित रूप से हितकर है। कोरोना हेल्पडेस्क का संपर्क नम्बर-9479192399, (पुलिस कंट्रोल रूम), 9479229852(लाईन आॅफिसर) है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेंम्भुरकर साहू, रक्षित निरीक्षक नितिश नायर एवं पुलिस के अ...

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए एक करोड़ की राशि देंगे जिले के चारों विधायक।
संसाधन जुटाने कई पहलूओं पर कलेक्टर के साथ हुई चर्चा।

महासमुंद। जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए संसाधन जुटाने जिले के चारों विधायकों ने अपनी निधि से 25-25 लाख रूपए की राशि देने का फैसला किया है। विधायक निधि से फंड देने की फैसले से आज मंगलवार को कलेक्टर डोमन सिंह को भी अवगत कराया गया। बाद इसके संसाधन जुटाने कई पहलूओं पर चर्चा की गई। वरिष्ठ विधायक देवेंद्र बहादुर सिंह, विनोद सेवनलाल चंद्राकर, द्धारिकाधीश यादव व किस्मतलाल नंद ने जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर चिंता जताते हुए अपनी विधायक निधि से 25-25 लाख रूपए की राशि देने का फैसला किया है। आज मंगलवार को कलेक्टोरेट कक्ष में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर की मौजूदगी में कलेक्टर डोमन सिंह व जिपं सीईओ आकाश छिकारा सहित महासमुंद मेडिकल काॅलेज के डीन डाॅ पीके निगम व स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की हुई बैठक में कोरोना संक्रमण से निपटने आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने सहित विभिन्न पहलूओं पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने विधायक निधि से 25-25 लाख रूपए की राशि दिए जाने के फैसले की जानकारी दी। उक्त फंड से बेहतर चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने पर चर्चा की गई। जिसमें प्रमुख रूप से ...

संसदीय सचिव की कुशल रणनीति, फिर से जनपद में कांग्रेस का कब्जा
निर्विरोध जपं अध्यक्ष चुने गए यतेन्द्र साहू, कहा जिम्मेदारी पर खरा उतरने का रहेगा प्रयास

Image
महासमुन्द। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के कुशल नेतृत्व व रणनीति से एक बार फिर से जनपद पंचायत में कांग्रेस का कब्जा हो गया। जनपद पंचायत में रिक्त हुए अध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित यतेंद्र साहू निर्विरोध निर्वाचित हुए। गौरतलब है कि पूर्व में भी संसदीय सचिव श्री चंद्राकर के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत अध्यक्ष पद पर स्व भागीरथी चंद्राकर निर्विरोध चुने गए थे। आज सोमवार को जनपद पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। जिसमें संसदीय सचिव श्री चंद्राकर की मौजूदगी में सर्व सम्मति से कांग्रेस की ओर से यतेंद्र साहू का नाम फाइनल किया गया। किसी और के नामांकन फार्म नहीं भरने के कारण जनपद सदस्य श्री साहू निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। जपं अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद श्री साहू ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर सहित वरिष्ठ कांग्रेसजनों का आभार जताते हुए कहा कि उन पर जो विश्वास जताया गया है उस पर खरा उतरने का वे हरसंभव प्रयास करेंगे। गौरतलब है कि श्री साहू को जनपद सदस्य श्रीमती त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, धरमदास महिलांग, हेमन्त डड़सेना, सुरजीत सीटू सलूजा, रामेश्वर गब्बर साहू, घांसु ...

बाहर से जिले में आने वाले यात्रियों की आज से रेलवे स्टेशन में कोरोना जांच किया जा रहा है।

Image
महासमुंद (छत्तीसगढ़) महासमुन्द जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए महासमुंद रेलवे स्टेशन में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। बाहर से आने वाले यात्रियों की रेलवे स्टेशन में थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही आज से कोरोना जांच भी की जा रही है। स्टेशन परिसर में कोरोना जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैनात किया गया है। पॉजिटिव पाए जाने वाले यात्रियों को, उसी शहर के क्वॉरेंटाइन सेंटर में तत्काल रखा जाएगा । कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देख प्रवासी मजदूर एकबार फिर घर वापसी की संभावना है ।कई राज्यों में रात्रि कर्फ्यू लगा दिए गए हैं । राज्य सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है । कोरोना के सबसे अधिक मामलों वाले पड़ोसी राज्यों से आने वाली ट्रेनों के सभी यात्रियों की कोरोना जांच करने के निर्देश दिए गए हैं । प्रशासन द्वाराआज से ही तैयारी शुरू कर दी गई है । महासमुंद सहित बागबाहरा और खल्लारी स्टेशन पर उतरने वाले यात्रियों की कोरोना जाँच होगी । इसके अलावा ज़िले जिस स्टेशनों पर ट्रेन स्टॉप है सभी में जाँच की व्यवस्था होगी। पॉजिटिव पाए जाने वाले यात्रियों को डॉक्टर के...

महासमुंद जिले में 14 अप्रैल से 22 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित।

महासमुंद (छत्तीसगढ़) पूरे छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है राजधानी रायपुर सहित कई जिले में कोरोनावायरस के चैन को तोड़ने के लिए लॉक डाउन किया जा चुका है। महासमुंद जिले में भी 14 अप्रैल से 22 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन घोषित किया गया है महासमुन्द कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए 14 अप्रैल से 22 अप्रैल तक तक डाउन घोषित किया है। इस दौरान जिले की सभी सीमाएं सील की जाएंगी।

बलौदाबाजार कलेक्टर सुनील कुमार जैन कोरोना से हुए संक्रमित।

बलौदाबाजार(छत्तीसगढ़) बलौदाबाजार कलेक्टर सुनील कुमार जैन कोरोना संक्रमित हो गये हैं। उनका कोरोना जांच रिपोर्ट आज पॉजिटिव आया है। एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव आई थी। लेकिन ट्रू नॉट टेस्ट में जांच किये जाने पर पॉजिटिव रिपोर्ट आया है। बलौदाबाजार कलेक्टर जैन ने संक्रमण से बचाव के लिए उनसे सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों को कोरोना जांच करा लेने की अपील की है। वे स्वयं होम आइसोलेट होकर दवा-इलाज ले रहे हैं। पूर्व में महासमुन्द के कलेक्टर रहते हुए महासमुन्द में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बेहतर व्यवस्था के लिए जाने जाते रहे है उनके महासमुन्द कार्यकाल के दौरान्त महासमुन्द जिले भर में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नही हुआ था।

तुमगांव जल आवर्धन योजना का 90 फीसदी काम पूरा।
टेस्टिंग के बाद हो सकेगी पेयजल की आपूर्ति।

महासमुंद। लगभग दस करोड़ की लागत वाली बहुप्रतिक्षित तुमगांव जल आवर्धन योजना का काम अंतिम चरण में है। इसका 90 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। टेस्टिंग का काम ही शेष है। जल्द ही यहां से क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिल सकेगा। आज शुक्रवार को संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने पीएचई के अधिकारियों से पेयजल आपूर्ति को चर्चा की। चर्चा के दौरान संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने तुमगांव जल आवर्धन योजना की प्रगति की समीक्षा की। जिस पर पीएचई के कार्यपालन अभियंता आरके शुक्ला ने बताया कि तुमगांव जल आवर्धन योजना का काम 90 फीसदी पूरा हो गया है। टेस्टिंग का काम ही शेष है। संभवतः तीन माह के भीतर यहां से पेयजल आपूर्ति कराए जाने तैयारी की जा रही है। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि नगर पंचायत तुमगांव की बढ़ती आबादी के लिए पेयजल की व्यवस्था में यह जल प्रदाय योजना महत्वपूर्ण है। पानी की समस्या को दूर करने इस योजना की स्वीकृति मिली थी। लेकिन काम में तेजी नहीं आ रही थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए योजना का मूर्त रूप देने शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया। अब इसका काम 90 प्रतिशत पूरा हो गया है। उन्होंने जल्द से ज...

परसवानी सब स्टेशन में लगेगा 160 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर।
बिजली समस्या को लेकर संसदीय सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक।

महासमुंद (छत्तीसगढ़) परसवानी सब स्टेशन में 160 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। फिलहाल यहां 160 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई हो रही है। लेकिन लोड बढ़ने से यहां एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की कवायद तेज हो गई है। अगले वित्तीय वर्ष में इसका लाभ मिल सकेगा। आज बुधवार को संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने बिजली विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में बिजली की समस्या को लेकर बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बिजली की समस्या पर अधिकारियों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को बताया कि इस साल ज्यादा लोड बढ़ने से दिक्कतें आ रही है। पिछले साल की अपेक्षा करीब डेढ़ गुणा लोड बढ़ गया है। वहीं इलेक्ट्रीक ट्रेन के परिचालन के लिए कुछ महीने पहले ट्रैक्शन सब स्टेशन का निर्माण किया गया है। जहां दो ट्रेनों के गुजरने से दस मेगावाट बढ़ जाता है। जिससे भी दिक्कतें आ रही है। लोड बढ़ने के कारण परसवानी सब स्टेशन में 160 एमवीए का एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने की योजना है। अगले वित्तीय वर्ष में इसका लाभ मिलने लगेगा। इसी तरह सिरपुर व अछोली सब स्टेशन में 3.15 एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाने की योजना ...

संसदीय सचिव ने किया वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण।
डाॅक्टरों से टीकाकरण कार्य की प्रगति की ली जानकारी।

महासमुंद (छत्तीसगढ़) संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने जिला हाॅस्पिटल में संचालित कोविड वैक्सीनेशन कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान टीकाकरण के लिये की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा टीकाकरण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। आज मंगलवार को संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर जिला हाॅस्पिटल पहुंचे। जहां सबसे पहले वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। यहां टीका लगाने पहुंचने वाले लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था की ओर हाॅस्पिटल प्रबंधन का ध्यानाकर्षित कराया। साथ ही यहां टीकाकरण कार्य के लिए मैन पाॅवर बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन को गाइडलाइन्स तथा क्रम के अनुरूप संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित प्राथमिकता के क्रम में कोविड वैक्सीन सभी के लिए उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस पर प्रहार करने के लिए वैक्सीनेशन कार्य प्रारम्भ हो गया है। निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से सिविल सर्जन डाॅ एनके मंडपे, डाॅ नागेश्वर राय, डाॅ अनिरुद्ध कसार, डाॅ छत्रपाल चंद्राकर सहित विधायक प्रतिनिधि दाऊलाल चंद्राकर, जावेद जाफरी, बादल मक्कड़ मौजूद थे। डाॅक्टरों ...

कोरोना : संक्रमण की दर बढकर 21 प्रतिशत से अधिक।हर दिन बढ़ रही कोरोना संक्रमण की रफ्तार।

महासमुंद ( छत्तीसगढ़ ) अब हर दिन कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। इस बात का अंदाजा केवल इसी से लगाया जा सकता है कि एक पखवाड़ा पूर्व 23 मार्च को जहां संक्रमण दर 1.6 प्रतिशत थी वहीं 5 अप्रैल को यह बढ़कर 21.5 प्रतिशत हो गई है। पूरे पखवाड़े पर नजर डालें तो औसत संक्रमण दर 9.4 प्रतिशत है जो डराने वाला है बावजूद जिले में प्रशासन की कोई खास सख्ती दिखाई नहीं दे रही है। सोमवार को कुल जांच 1571 हुई जिसमें 338 लोग संक्रमित पाए गए जो औसत 21.5 प्रतिशत है। सोमवार को महासमुंद से 160, बागबाहरा से 43, पिथौरा से 80, बसना से 27 और सरायपाली से 28  लोग संक्रमित पाए गए। इसी के साथ ही अब तक एक दिन में चार सबसे अधिक लोगों की मौत भी हुई है। जिले में कुल 11651 लोग अब तक संक्रमित हुए हैं। जिसमें 9677 लोग स्वस्थ हुए हैं और 172 लोगों की मौत भी हो चुकी है। चिंता वाली बात यह है कि केवल पांच दिनों में ही 12 लोगों की मौत हुई हैं। महासमुंद में सबसे अधिक संक्रमण दर 10 प्रतिशत सोमवार के ही आकड़े पर नजर डालें तो कुल 1571 जांच में 338 लोग संक्रमित पाए गए जिसमें औसत संक्रमण दर महासमुंद में सबसे अधिक 10 प्रतिशत, पिथौर...

कल सोमवार को महासमुन्द ज़िले के सभी विकासखंडों में टीकाकरण प्रातः 11 बजे से लगायें जाएँगे।

महासमुंद (छत्तीसगढ़) महासमुन्द जिले में कल सोमवार को ज़िले के 70 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविड-19 टीकाकरण का समय प्रातः 9:00 बजे के स्थान पर 11:00 बजे आरंभ होगा । महासमुंद ज़िला अस्पताल सहित ज़िले के सभी विकासखंडों के 70 स्वास्थ्य केंदो महासमुंद के 14, बागबाहरा और पिथौरा विकासखंड के 20-20 स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण होगा ।इसी प्रकार बसना के 12 और सरायपाली के 04 स्वास्थ्य केंद्रो में यानी ज़िले के कुल 70 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण होगा । कल सोमवार को कोविड-19 टीकाकरण का समय प्रातः 9:00 बजे के स्थान पर 11:00 बजे शुरू होगा । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने पात्र लोगों से निर्धारित समय पर पहुँच कर टीकाकरण कराने की अपील की है ।

छत्तीसगढ़ में कोरोना की तेज रफ्तार जारी।

Image
छत्तीसगढ़ में कोरोना की तेज रफ्तार जारी रायपुर :-  छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर कहर बनकर टूट रही है, प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौत के मामले ने रिकार्ड तोड़ा दिया है, आज एक ही जिले में 15 मौत हुई है, वहीँ प्रदेश में कुल 33 लोगों की जान गयी है | प्रदेश में लगातार तीसरे दिन 4000 से ज्यादा कोरोना के मरीज मिले हैं, वहीँ पिछले 24 घंटे में 4174 नये कोरोना मरीज मिले हैं, मरीजों की तुलना में आज 945 कोरोना मरीज स्वस्थ्य भी हुए हैं, प्रदेश में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3.57 लाख से ज्यादा हो गयी है।