Posts

Showing posts from January, 2021

झलप में पुलिस द्वारा यातायात सुरक्षा के तहत रैली निकालकर जागरूकता अभियान।

महासमुन्द (छत्तीसगढ़) पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक महासमुंद श्रीमती मेघा टेम्भूरकर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा श्री पुपलेश कुमार के मार्गदर्शन में 30 जनवरी को थाना पटेवा क्षेत्र के ग्राम झलप में हमर पुलिस हमर संग के बैनर तले यातायात सुरक्षा माह के अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा पुपलेश कुमार, निरीक्षक मल्लिका तिवारी थाना प्रभारी पटेवा तथा स्टाफ एवँ यातायात पुलिस निरीक्षक दिपेश जयसवाल महासमुंद के द्वारा हेलमेट लगाकर यातायात जागरूकता रैली निकाली गई एवँ संयुक्त रूप से आने जाने वाले लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में पाम्पलेट देकर, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, गाड़ी का समय से बीमा कराने, दो पहिया वाहन में तीन सवारी नहीं चलने, मोड पर गाड़ी को ओवरटेक ना करने, वह अत्यधिक तेज गति से वाहन नहीं चलाने के संबंध में समझाइश दी गई एवं हेलमेट पहनकर चलने वाले नागरिकों को गुलाब का फूल देखकर उनका सम्मान किया गया। यातायात नियमों का पालन करने कारण आभार व्यक्त किया गया।

महासमुंद जिले के बावनकेरा धान खरीदी केंद्र में खरीदी प्रभारी की लापरवाही से करोड़ों का भीगा धान।

Image
महासमुन्द (छत्तीसगढ़) पूरे छत्तीसगढ़ में 1 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी की जा रही है, ख़रीदी के लिए शासन ने पर्याप्त फंड ख़रीदी केंद्रों को दिया है लेकिन कई धान ख़रीदी केंद्रों के धान खरीदी प्रभारी की लापरवाही से शासन को करोड़ो का नुकसान होना तय है, आज महासमुन्द जिले में बेमौषम बारिश हुई बारिश महासमुंद जिले के बावनकेरा धान खरीदी केंद्र में खरीदी प्रभारी की लापरवाही से करोड़ों का धान भीगा, जबकि शासन द्वारा सभी धान खरीदी केंद्र में कैप कवर के लिए पर्याप्त राशि दी गई है जानबूझ के कई खरीदी प्रभारी इस तरह की लापरवाही कर रहे हैं जिससे शासन को करोड़ों का नुकसान हो रहा है।

महासमुंद आबकारी विभाग ने जाँच चौकी टेमरी में पकड़ी उड़ीसा की शराब-मारुति ओमनी वाहन जप्त कर आरोपी को किया गिरफ़्तार।

Image
आबकारी आयुक्त श्री निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक श्री ए.पी. त्रिपाठी के निर्देशन महासमुंद आबकारी विभाग ने जाँच चौकी टेमरी में पकड़ी उड़ीसा की शराब- मारुति ओमनी वाहन जप्त कर आरोपी को किया गिरफ़्तार आ में तथा महासमुंद कलेक्टर श्री डोमन सिंह एवं ज़िला आबकारी अधिकारी श्री दिनकर वासनिक के मार्गदर्शन में दिनांक 28/01/21 को आबकारी विभाग द्वारा *उड़ीसा राज्य की अवैध मदिरा परिवहन* पर बड़ी कार्यवाही की गयी। मुखबिर की सूचना मिलने पर आबकारी दल द्वारा *आबकारी जाँच चौकी टेमरी में* वाहन जाँच के दौरान उड़ीसा से आती हुयी आरोपी विजय पटेल निवासी ग्राम अमेरा थाना कोमाखान के *वाहन मारुति ओमनी क्र CG 04 LG 8446 की जाँच करने पर एक बोरी में 70 नग हिरण छाप उड़ीसा निर्मित मदिरा प्रत्येक में 200ml कुल 14.0 ली. मदिरा* बरामद किया गया । आरोपी को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत गिरफ़्तार किया गया तथा वाहन को क़ब्ज़े आबकारी लिया गया । उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सविता रानी मेश्राम, मधुकर श्याम हरित, के साथ आबकारी आरक्षक इरफ़ान अली , लेखराम देशमुख एवं वाहन चालक गांधीराम ठाकुर की महत्वपूर्...

पति-पत्नी मिलकर कर रहे थे गाँजा की तश्करी, होण्डा एक्टीवा स्कूटी में 11 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त

Image
महासमुंद [ छत्तीसगढ़ ] थाना बागबाहरा को मुखबिर सूचना मिला कि एक सफेद रंग की होण्डा एक्टीवा स्कूटी क्र0 CG 04 LV 3587 में दो व्यक्ति जो उडिसा से महासमुन्द की ओर NH353 में अवैध रूप से गांजा परिवहन करते आ रहे है कि सूचना तस्दीक पर NH353 पिथौरा चौक बागबाहरा पहुचे उसी समय थोडी देर बाद उडिसा की ओर से एक सफेद रंग की होण्डा एक्टीवा स्कूटी क्र. CG 04 LV 3587 आया जिन्हे घेराबंदी कर रोका गया जिसमें एक पुरूष एक महिला बैठे थे चालक को नाम पता पूछने पर अपना नाम सुनिल निषाद पिता निर्मल निषाद उम्र 25 साल एवं पिछे बैठी महिला को नाम पता पूछने पर अपना नाम नम्रता निषाद पति सुनिल निषाद उम्र 27 साल साकिनान शंकर नगर वार्ड नं0 03 न्यू शांति नगर चंगूला रेस्टोरेंट के पिछे रायपुर छ0ग0 थाना सिविल लाईन रायपुर छ0ग0 का रहने वाला बताये जिनके कब्जेट से 01. एक भूरा रंग कि बैग में 11 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 110000 रूपये 02. एक सफेद रंग की होण्डा एक्टीवा पुरानी स्तेमाली क्रमांक CG 04 LV 3587 कीमती 50,000रूपये 03. एक काले रंग की रीयलमी कंपनी की मोबाईल कीमती 5000 रूपये 04. एक नग हाथ घडी कीमती 1000 रूपये 0...

30 किलोग्राम गांजा के साथ भिलाई के दो तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Image
महासमुंद- थाना सिंघोडा अंर्तगत वाहन चेकिंग के दौरान हुंडई एसेंट सिल्वर रंग की वाहन क्रमांक CG 04 HS 2270 से अवैध मादक पदार्थ गांजा 30 किलोग्राम के साथ दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया दोनों आरोपी नेहरू नगर पूर्व भिलाई थाना सुपेला जिला दुर्ग के बताए जाते है आरोपियो के खिलाफ थाना सिंघोडा मे अपराध क्रमांक 08/2021 धारा 20ख नारकोटिक एक्ट कायम कर आरोपियो को न्यायालय पेश किया गया है । कडाई से पूछताछ करने पर गाड़ी के पीछे डिक्की में छुपाकर गांजा रखना बताने पर दोनो व्यक्ति के संयुक्त कब्जे के कार की तलाशी लिया गया तलाशी दौरान वाहन के पीछली विक्की मेंसीट में 30 नग खाकी रंग के टेप से टेपिंग किया हुआ । अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिसे बरामद किया उक्त गांजा को उड़ीसा से दुर्ग छत्तीसगढ़ बिक्री करने ले जाना बताये। उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक महासमुंद प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के मार्ग दर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भूरकर साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली विकास पाटले के निर्देशन मे थाना प्रभारी सिंघोडा उप निरीक्षक चंद्रकांत साहू, सउनि सनातन बेहरा, आरक्षक सुशांत बेहरा, शोभा ...

कोरोना महामारी के अंत के लिये महाभियान का श्रीगणेश, पहले दिन लगा 80 टीका। बसना विकासखंड का कोविड-19 का पहला टीका खीरसागर नायक को लगाया गया।

Image
महासमुन्द (छत्तीसगढ़) महासमुन्द के बसना विकासखंड में वैश्विक महामारी कोरोना बचाव के लिये टीकाकरण अभियान की शुरुवात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में भी हो गई। जहां इस टीके का श्रीगणेश बसना विकासखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण और बचाव के लिए फ्रंटलाइन में काम कर रहे फार्मासिस खीरसागर नायक को सविता बर्मन ने कोविशील्ड वैक्सीन लगाकर अभियान की शुरूआत किया गया। टीकाकरण के दौरान कोरोना वारियर्स काफी उत्साहित थे। टीकाकरण पश्चात किसी भी लाभार्थियों में प्रतिकूल प्रभाव नही दिखा। कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव में फ्रंट लाइन में काम करने वाले कोरोना वारियर्स जिनका नाम पूर्व से कोविन पोर्टल में दर्ज है। पहले दिन 100 लोगों का टीकाकृत किये जाने का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें निर्धारित समय 05 बजे तक 80 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। आज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बसना से कोरोना वैक्सीनेशन प्रारंभ हो गया है प्रथम दिवस कोरोना वायरस एवं संक्रमण के बचाव के लिये फ्रंट लाइन में काम करने वाले स्वाथ्य कर्मी, मितानीन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और नगर पंचायत के सफाई कर्मीयों को टीका लगाया। निर्धारित समय 10:30 बज...

गणतंत्र दिवस पर महासमुन्द में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने फहराया तिरंगा और परेड की ली सलामी।

Image
महासमुंद (छत्तीसगढ़)- 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने महासमुन्द में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली साथ ही मुख्यमंत्री का संदेश भी पढ़ा, इस बार गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में कोरोना गाइडलाईंन के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकी का कार्यक्रम नहीं रखा गया था जिस वजह से कार्यक्रम लोगो की उपस्थिति कम दिखी। कार्यक्रम के दौरान्त मुख्य अतिथि ताम्रध्वज साहू गृहमंत्री छत्तीसगढ़ ने शहीद परिवारों के लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें साल और श्रीफल भेंट किया।

महासमुंद के किसान ने की आकाशीय खेती, घर के छत मे कर रहे है धान की उत्तम खेती ।

Image
महासमुंद [ छत्तीसगढ़ ] महासमुंद के किसान ने किया घर के छत में धान कि खेती किसान  पिछले 18  सालो से कर रहे है घर के छत में धान कि उत्त्तम खेती ! किसान ने  सिद्ध किया धान की खेती के लिए परंपरागत जमीन पर खेती करना आवश्यक नहीं ! आकाशीय खेती देखकर लोग हो रहे है  अचंभित ! आने वाले समय में आकाशीय खेती होगी कारगर ।  भारत में जनसँख्या  वृद्धि दर बहुत अधिक होने के कारण अब जंगलो एवं खेती योग्य जमीन की कमी होती जा रही है ! खेती योग्य जमीन कम होने से खेती करने के समस्या उत्पन्न हो रही है !  इस समस्या से निजात पाने के लिए महासमुंद के  एक किसान ने खेती की ऐसी तकनीक इजाद की है जिसे देखकर लोग अचंभित हो जाते है! उन्होंने धरातल से लगभग 25 फिट ऊपर अपने घर के छत में धान की  खेती कर लोगो को यह सोचने के लिए मजबूर कर दिया है की धान की खेती के लिए परंपरागत जमीन पर खेती करना आवश्यक नहीं है ! महासमुंद के नयापारा में रहने वाले भागीरथी प्रसाद बिसाई ने 1996 से धान कि खेती अपने घर के छत में खेती कर रहे है  उन्होंने अपने घर के छत में 6 इंच कि मिटटी की परत बिछाई है उसमे धान खेती कर रहे है पानी के लिए ऊपर में पाइ...

महासमुंद मे बर्ड फ्लु को लेकर स्थानीय पोल्ट्री व्यवसायियों की बैठक, रेपिड रिस्पान्स टीम गठित की गयी ।

महासमुन्द-कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर बर्ड फ्लु के संबंध में भारत शासन के दिशा-निर्देश के पालन में उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डाॅ. डीडी झारिया ने स्थानीय पोल्ट्री व्यवसायियों की बैठक ली। उन्होंने पोल्ट्री व्यवसायियों को 30 बिन्दुओं पर जारी जैव सुरक्षा दिशा-निर्देशों से अवगत कराया। उप संचालक पशु चिकित्सा ने सभी पोल्ट्री व्यवसायियों को दिए गए निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा। उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लु से संबंधित सभी जानकारी फैलाव का कारण और उसके माध्यम व रोकने के उपाय के साथ ही यदि मुर्गियों की किसी भी कारण मृत्यु होती है तो उसका सही तरीके से डिस्पोज किया जाए। जिले में बर्ड फ्लु को रोकने के सभी कारगर कदम उठानें पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उन्होंने कहा कि मुर्गी के अण्डें को 100 डिग्री सेंटीग्रेड तापक्रम पर पकाकर खाने से बर्ड फ्लु के संक्रमण की संभावना नहीं रहती। इसी प्रकार मांस को 100 डिग्री सेंटीग्रेड तापक्रम पर पकाकर खाने से बर्ड फ्लु से संक्रमित होने की संभावना नहीं रहती। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि अधपका अण्डा एवं मांस का सेवन न करें। किसी भी मृत प...

अपनी संस्कृति व् परम्पराओं के लिए जाना जाता है, आदिवासी समाज-प्रभारी मंत्री लखमा

Image
महासमुंद [छत्तीसगढ़]- महासमुन्द-जिले के प्रभारी मंत्री एवं आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा आज यहां महासमुन्द जिले के तहसील सरायपाली के ग्राम पुजारीपाली में बरिहा आदिवासी समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी समाज अपने संस्कृति और परम्पराओं के लिए जाना जाता है। उनकी देवी-देवताओं में अटूट आस्था है। आदिवासी प्रकृति पर आधारित हर मौकें फसल बोने से लेकर काटनें और शादी जैसे रस्मों को उत्सव के रूप में मनाते है। उन्होेंने कहा कि दुनिया को बदलने के लिए बुद्धिमता की नहीं बल्कि सहजता की जरूरत है। तभी आदिवासी समाज बचा रहेगा। उन्होंने कहा आदिवासी समाज को समझने के लिए उनके रहन-सहन, बोली, परम्परा और संस्कृति को समझना पड़ता है। इस अवसर पर मंत्री लखमा ने विंध्यवाहिनी मंदिर का उद्घाटन किया। शिशुपाल पर्वत को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग पर उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र घोषित करने के लिए हरसम्भव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पर्यटन मंत्री के कार्यक्षेत्र का मामला है। लेकिन फिर भी वे इसके लिए उनसे मिलकर चर्चा करेंगे। उन्होंने क...

हेलमेट लगाए वाहन चालकों का पुष्पगुच्छ से स्वागत ।

Image
MAHASAMUND [CHHATTISGARH ] महासमुन्द-यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता के लिए डिप्टीकलेक्टर ऋतु हेमनानी और सीमा ठाकुर द्वारा  गुरुवार मकर संक्रांति के दिन शहर की मुख्य सड़क पर गांधीगीरी की गयी। यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट लगाए वाहन चालकों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। हेलमेट पहनकर दुपहिया वाहन चलाने वाले हरेंद्र कुमार, दीपक, लक्ष्मी दत्त, पवन आदि थे जिनको पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया ,वही हेलमेट न पहनने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को हेलमेट पहने आदत में सुधार की नसीहत दी। बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन चालकों ने अपनी गलती मानी और भविष्य में हेलमेट पहन कर ही वाहन चलाने का वादा किया। दोनों डिप्टी कलेक्टर ने कहा कि जान है तो जहान है। उन्होंने अपने और अपने परिवार की खुशी के लिए हेलमेट पहनने का संदेश दिया। मालूम हो कि नए कलेक्टर डोमन सिंह ने पदभार सम्भालने के बाद अपनी पहली बैठक में महासमुंद जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं में सबसे बड़ी वजह बाईक चालकों का हेलमेट नहीं पहनना रहा है। उन्होंने इसके लिए लोगों को जागरुक करने के लिए अधिकारियों को निर्देशि...

मकरसंक्राति के दिन हथखोज मे लगता है अनोखा मेला, लोग सूखे नदी के रेत मे लोटकर लेते है "सूखा लहरा "

Image
महासमुंद [छत्तीसगढ़] - मकरसक्रांति के दिन जहां लोग नदीयों के संगम स्‍थानों में जा कर डुबकी लगाते है,पूजा पाठ करते है... वही महासमुंद जिले के   हथखोज में लोग दूर-दूर से आकर नदी की सूखी रेत पर लोटते हैं... जि‍से सुखा लहरा कहा जाता है... मकर सक्रांति के दिन जहां लोग नदी डुबकी लगाते  है, पूजा-पाठ करते है मान्‍यता है कि‍ इस दिन 33 कोटी देवी देवता धरती पर उतरते है...लेकिन छत्तीसगढ़ के   महासमुंद जिले की सात नदियों के संगम स्थल हथखोज    में मकर सक्रांति के दिन अनोखा मेला लगता है जिसमे हजारो की संख्या में लोग नदी की सुखी रेत पर लोटते हैं...जि‍से सूखा लहरा कहते है...सूखा लहरा लेने के लिए यहां लोग दूर दूर से आते है...सूखा लहरा लेनें के लि‍ए शिव की आराधना करके माँ  शक्ति लहरी को याद करते हैं और सुखा लहरा लेते है.. ऐसी मान्यताये है की सच्चे मन से सुखा  लहरा लेने से मनोकामना पूर्ण होती है... यहाँ सुखा लहर...

महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा का विवादित बयान, भारतीय जनता पार्टी को बेशर्म पार्टी कहा।

Image
महासमुंद [ छत्तीसगढ़ ] वाणिज्य एवं उद्योग साथ ही महासमुंद जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा आज महासमुंद के दौरे पर थे.. महासमुंद के जिला पंचायत सभाकक्ष में मंत्री नें अधिकारियो की बैठक ली और विभागीय गतिविधियों की समीक्षा की.. साथ ही जिला खनिज न्यास निधि में स्वीकृत कार्यो की भी जानकारी ली.. यहां पत्रकारों से चर्चा में मंत्री लखमा नें भारतीय जनता पार्टी को ‘‘ बेशरम ‘‘ पार्टी बताया.. और कहा कि, भाजपा को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए.. अपनें स्वभाव के अनुरूप मंत्री लखमा भाजपा को सलाह देते हुए हल्की भाषा का प्रयोग किया, और कहा कि भाजपा जनता को बेवकूफ बनाने का काम ना करे.. जनता और किसान जानते हैं कि कौन अपनी लापरवाही पर ढोंग कर रहा है.. छत्तीसगढ़ के 9 भाजपा सांसद , सांसद निधि खत्म होने पर मुँह बंद कर बैठे हैं.. प्रधानमंत्री से बात नहीं कर पा रहे हैं.. गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ मे आज भाजपा ने धान खरीदी मे अव्यवस्था और राज्य सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाकर विधान सभा स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया है..

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक महासमुन्द पहुची, और उनके द्वारा शिकायत प्रकरणों की सुनवाई किया गया।

Image
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ श्रीमती किरणममयी नायक आज महासमुंद पहुंची और महासमुंद कलेक्ट्रेट के सभागार में महिला आयोग में की गई शिकायत के प्रकरणों की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान आवेदक और आवेदक दोनों मौजूद रहे। शिकायत प्रकरणों के गंभीरता से महिला आयोग के अध्यक्ष किरणमई नायक ने सुना और उसके बाद उसमें उन्होंने दोनों पक्षो को समझाया और फैसला दिया। सुनवाई के दौरान पहुंचे शिकायतकर्ता राज्य महिला आयोग की सुनवाई से संतुष्ट दिखे और उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग ने सही फैसला सुनाए हैं साथ ही उन्होंने बताया कि पुलिस के पास शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती है इसलिए आयोग के पास जाना पड़ा। मीडिया से बात करते हुए राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने बताया कि उनके पास सभी तरह के मामले आ रहे हैं और उन सभी मामलों का सुनवाई आयोग द्वारा की जा रही है साथ ही बताया कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में एक दौर का सुनवाई का हो चुका है महासमुंद जिले में सुनवाई के लिए 14 प्रकरण प्राप्त हुए हैं जिसमें से 3 प्रकरण की सुनवाई आयोग द्वारा की गई है जिसमें एक प्रकरण जिसमे 4 लोगो की हत्या 3 सा...

युवा दिवस : महासमुंद में कॉलेज स्तर पर हुई ऑनलाइन निबंध, पोस्टर स्पर्धा, पढ़िये कौन रहे विजेता ।

Image
महासमुन्द [छत्तीसगढ़ ] युवा दिवस : महासमुंद के  शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में 12 जनवरी को युवा दिवस के अवसर पर डॉ ज्योति पांडे प्राचार्य ,शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं डॉ मालती तिवारी जिला संगठक, राष्ट्रीय सेवा योजना जिला महासमुंद के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में तथा अजय कुमार राजा कार्यक्रम अधिकारी पुरुष इकाई एवं श्रीमती राजेश्वरी सोनी कार्यक्रम अधिकारी महिला इकाई के साथ सम्मिलित रूप से महाविद्यालय प्रांगण में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के साथ-साथ सम्मानित नागरिक गण लक्ष दूत समिति के सदस्य गण उपस्थित थे। युवा दिवस के अवसर पर महाविद्यालय स्तर पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें निबंध प्रतियोगिता में कुल 43 छात्र सम्मिलित हुए एवं पोस्टर प्रतियोगिता में कुल 25 छात्रों ने सहभागिता दर्ज कराई। निबंध प्रतियोगिता रोशनी प्रधान एमएससी फर्स्ट सेम प्रथम स्थान पर, पितांबर कुमार m.a. हिंदी फर्स्ट सेम द्वितीय स्थान पर एवं चंचल अग्रवाल ...

कांग्रेसियों ने घेरा सांसद कार्यालय, केंद्र सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, बीजेपी पर लगाया किसान विरोधी होने का आरोप

Image
महासमुन्द [छत्तीसगढ़ ] महासमुंद मे केंद्र सरकार के कृषि बिल का विरोध करते हुए कांग्रेसियों ने आज दोपहर एक बजे स्थानीय सांसद चुन्नीलाल साहू के कार्यालय पहुंच केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कांग्रेसियों ने भाजपा पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। आज दोपहर 1 बजे कोंग्रेस भवन से कांग्रेस कार्यकर्ता रैली निकाल भाजपा सांसद चुन्नीलाल साहू के कार्यालय पहुंचे। तब कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित पवन साहू, मोहन साहू को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नगर पालिका परिषद और कांग्रेस कार्यकर्ता कृष्णा चंद्रकार, नपा नेता प्रतिपक्ष राशि महिलांग, ब्लॉक अध्यक्ष खिलावन बघेल, पार्षद अमन चन्द्राकर, संजय शर्मा,गुरमीत चावला, खिलावन बघेल सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

गाँजा तस्करो के खिलाफ महासमुंद पुलिस की लगातार कार्यवाही, गाँजा तस्करो मे हड़कंप।

Image
महासमुन्द। छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस ने गांजा तस्करो के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है महासमुंद पुलिस लगातार गाँजा तस्करो को गाँजा तस्करी करते हुये पकड़ रही है आज भी महासमुंद जिले के सिंघोडा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सौ किलो गांजा के साथ पटना के 2 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। सिंघोडा पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार छग—ओडिसा बार्डर एनएच 53 के ग्राम रेहटीखोल में ओडिसा के तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। ओडिसा से एक चारपाहिया वाहन क्रमांक UP14 BB9802 को पूछताछ के लिए रोका। पुलिस को देखकर वाहन का चालक एवं बगल में बैठा व्यक्ति अपनी वाहन को छोडकर भागने लगे। इन्हें पुलिस ने पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को नाम अपना राजेश कुमार सिंह उम्र 32 साल निवासी पटना एवं बगल सीट में बैठा व्यक्ति निशान्त कुमार यादव उम्र 22 साल निवासी पटना होना बताया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के वाहन की जब तलाशी ली तो गाड़ी के पीछे सीट में बने विशेष चेम्बर में छुपाकर गांजा रखा पाया। सिंघोडा पुलिस ने  सीट में बने चेम्बर से 50 बंडल सौ किलो गांजा बरामद किया और 20 एनडीपीएस एक्ट की कार...

सड़क पर मवेशी आफत मे जान। महासमुंद जिले भर के सड़कों का यही हाल। सड़कों पर घूमते मवेशियो से रोज हो रहा है हादसा।

Image
महासमुंद जिले में राज्य की कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरुआ ,घुरुवा, बारी का क्रियान्वयन सही तरीके से नहीं हो पा रहा है, गरुआ योजना तहत महासमुंद जिले के कई गौठान बनाये जाने के बावजूद सड़को पर मवेशी घूमते देखे जाते है , सड़को में घूमते आवारा मवेशी से जिले भर मे रोज हादसा भी हो रहा है, छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरुआ ,घुरुवा, बारी के तहत मवेशियों को उचित देखभाल के साथ एक जगह रखने के लिए पुरे प्रदेश में गौठान बनाये गए है ! महासमुंद जिले में भी तक़रीबन 84 गौठान बनाये जाने है जिसमे से अधिकतर गौठान का निर्माण हो चुका है। लेकिन महासमुंद जिले में इस योजना का सही तरीके स क्रियान्वयन नहीं हो रहा है! जिससे महासमुंद मुख्यालय सहित जिले भर के सड़को में आवारा मवेशी घूमते नजर आते है। महासमुंद के कलेक्टेट रोड में भी यही हाल जहा कलेक्टर ऑफिस के सामने सड़को पर आवारा मवेशी घूमते नजर आते है जबकि इस रोड में रोज जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक सहित जिले के तमाम बड़े अधिकारी गुजरते...

महासमुंद जिला मुख्यालय में खुले छत्तीसगढ़ी पकवान सेंटर ''गढ़कलेवा '' बंद ।

Image
छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार द्वारा 15 अगस्त 2020 से सभी जिला मुख्यालय में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी पकवान ठेठरी, खुर्मी , चिला, फ़रा सहित कई पकवानों को बढ़ावा देने के लिए गढ़ कलेवा पकवान सेंटर खोलने की योजना बनाई थी और सभी जिला मुख्यालय में गढ़ कलेवा सेंटर खोला गया था ताकि छत्तीसगढ़ के लोगों को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पकवान ठेठरी, खुर्मी, चीला का स्वाद मिल सके, लेकिन महासमुंद के कलेक्टर परिसर में  खोला गया गढ़कलेवा सेंटर महज 3 महीने चलने के बाद पूरी तरीके से बंद हो चुका है और अब छत्तीसगढ़ी पकवान का स्वाद यहां नहीं मिल पा रहा है। कलेक्ट्रेट के आसपास के लोग और कलेक्टर कार्यालय में काम करने वाले लोग इसके बंद होने से खासे परेशान हैं उनका कहना है कि जब खुला था तो छत्तीसगढ़ी पकवान के साथ चाय नाश्ता सारी चीजें मिल जाती थी लेकिन अब बंद होने से काफी परेशानी हो रही है और चाय नाश्ता करने के लिए बाहर जाना पड़ रहा है।

महासमुंद जिले मे धान का उठाव नही होने से खरीदी केन्द्रो मे लगा मेगा जाम, कई खरीदी केंद्र बंद होने की स्थिति मे।

Image
पुरे छत्तीसगढ़ में 1 दिसंबर से समर्थन मूल्य में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है महासमुंद जिले में धान खरीदी के लिए 138 धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं और अभी तक महासमुंद जिले में 4 लाख 22 हजार मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है लेकिन खरीदी केंद्रों से धान का उठाव नहीं होने से अमूमन जिले के सभी खरीदी केंद्र में धान जाम की स्थिति है धान जाम होने की वजह से खरीदी केंद्र में किसानों के बिक्री के लिए लाए धान को रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही है इससे किसान परेशान साथ ही लंबे समय तक धान का उठाव नहीं होने से धान सूखने से उसके वजन में कमी आती है और लंबे समय तक धान खरीदी केंद्र में पड़े रहने और बेमौषम बारिश से धान सड़ कर खराब हो जाता है । धान की के वजन में कमी या धान खराब होने की जवाबदारी समिति प्रबंधक को ठहराया जाता है । पिछले बार महासमुन्द के कई धान खरीदी प्रभारी पर एफ.आई.आर.तक हुआ है । इस बार भी धान खरीदी प्रभारी इस बात से चिंतित हैं कि धान का उठाव नहीं हुआ और धान के वजन में कमी आया तो उनके ऊपर भी एफ आई आर हो सकता है इसलिए खरीदी प्रभारी चाहते हैं धान का उठाव जल्द से जल्द हो, सरकार के निय...