Posts

Showing posts from October, 2020

31.10.2020 को विशेष ई-मेगा कैम्प आयोजित किया जाएगा ।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद, (छ0ग0) के सचिव, श्री मोहम्मद जहाँगीर तिगाला द्वारा जानकारी दी गई कि कोरोना काल में जहां दिन-प्रतिदिन के कार्य प्रभावित हुए हैं, ऐसी स्थिति में लोगों के मध्य पहुंचकर विधिक जागरूकता का कार्य करना सुरक्षित नहीं है। इसलिए माननीय मुख्य न्यायाधीपति, छ0ग0 उच्च न्यायालय एवं माननीय कार्यपालक अध्यक्ष महोदय, छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समस्त छ0ग0 राज्य में ई प्लेटफार्म के माध्यम से दिनांक- 31.10.2020 को विशेष ई-मेगा कैम्प आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है।  उक्त विशेष ई-मेगा कैम्प में शासन द्वारा संचालित योजनाओं जैसे-आकाशीय बिजली/सर्पदंश/सड़क दुर्घटना से मृत अथवा घायल होने वाले पीड़ितों को प्रदान की जानी वाली सहायता, समाज कल्याण विभाग, पंचायतों अथवा नगर निकायों एवं अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के हितग्राहियों की पहचान कर उक्त दिनांक को संबंधित योजना के अनुरूप राशि अथवा लाभ प्रदान किये जाने है। साथ ही समस्त विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी एवं प्रक्रिया भी आमजन को प्रदान की जानी है।  उक्त विशेष ई-मेगा कैम्प ...

भूमिपूजन

Image
नपाअध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने आदर्श नगर में 1.24 लाख की लागत से निर्मित नाली का किया भूमिपूजन महासमुन्द।आदर्श नगर वार्ड 29 के नागरिकों की लंबे समय से मुख्य मार्ग पर नाली निर्माण की मांग थी. वहीं वार्ड पार्षद निखिलकांत साहू ने नाली की समस्या को लेकर पालिका अध्यक्ष से नाली निर्माण कार्य कराने की मांग की गई थी. बाद पालिका अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने जन समस्या को देखते हुए 1.24 लाख रुपए की स्वीकृति दे दी. जिसका आज पालिका अध्यक्ष ने भूमि पूजन किया. इस दौरान पालिका अध्यक्ष ने कहा जन समस्या का निदान करना ही हमारी पहली प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि समय के साथ मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया है. बाद पालिका अध्यक्ष जगत विहार कॉलोनी पहुंच कर 54.67 लाख की लागत से निर्माणाधीन कांक्रीटीकरण सड़क का जायजा लिया. पालिका अध्यक्ष ने निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने कहा गया है. वहीं नियमित कांक्रीट पर क्यूरिंग करने के निर्देश दिए हैं. इस अवसर पर सभापति राजेन्द्र चंद्राकर, पार्षद हफीज कुर्रेशी, संतोष चंद्राकर, डी. के. सिन्हा, संतोष वर्मा, गुलाब साहू, पूर्व पार्षद...

IPL सट्टा पकड़ाया।

Image
IPLक्रिकेट मैच में सट्टा खिलवाते 01 आरोपी गिरफ्तार। सटोरिया से 01,15,500 रूपयें का सट्टा-पट्टी का मशरूका बरामद।लाईन लेकर मोबाईल के माध्यम से खेला रहा था सट्टा। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने IPL क्रिकेट मैच के मदद्ेनजर समस्त थाना/चैकी प्रभारियों को सट्टा-पट्टी खेलने व खिलाने वालो पर नजर रखकर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था साथ ही सायबर सेल टीम को आॅनलाईन IPL सट्टा-पट्टी खेलने वालो पर नजर रखने हेतु निर्देशित किया। सायबर सेल की टीम को सूचना मिली की सरायपाली थाना क्षेत्र में चेन्नाई सुपर किंग एवं राॅयल राजस्थान मैच में बालिंग, बैंटिंग एवं मैच के अंतिम परिणाम पर रूपयें पैसे का दांव लागाकर आॅनलाईन IPL क्रिकेट मैच सट्टा खेला जा रहा है। सायबर सेल की टीम सरायपाली क्षेत्र के कुछ नामचीन सटोरियों को चिन्हांकित कर उसपर नजर रखी हुई थी कि मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम संतपाली सरायपाली में बडी संख्या में आई0पी0एल0 सट्टा खेला रहा है। सायबर सेल एवं थाना सरायपाली की टीम तत्काल ग्राम संतपाली पहुचकर घेराबंदी कर *तेजराम देवांगन पिता स्व. सुकरू राम देवांगन उम्र 40 वर्ष सा. ग्राम संतपाली थाना...

बुंदेली चौकी प्रभारी का बच्चों से विशेष लगाव, नशामुक्ति के लिए जागरूकता अभियान

Image
बुंदेली चौकी प्रभारी विकास शर्मा आज ग्राम कोदोपाली में बच्चों के बीच पहुँचकर उन्हे मास्क,कापी,शीश,रबर,कटर आदि देकर सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में बताकर राष्ट्रगान,राष्ट्रगीत आदि के बारे में बताते हुए कहा कि सुबह उठें तो सबसे पहले अपनें माता पिता के पैर छुएं,स्कूल में जब भी प्रवेश करें स्कूल की मिट्टी को प्रणाम करें यही दोनों आपके भविष्य तय करेंगे साथ ही पढ़ाई के महत्व को बताया।इसके बाद गांव के लोगों की बैठक लेकर गांव के नशा उन्मूलन के लिए समिति बनाने पर सहमत किया सभी ने एक स्वर में गांव में नशा पान पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है।  इसके बाद फिरगी गॉव जाकर वहाँ ग्राम समिति के युवा सदस्यों से मिला जहां गांव में नशा उन्मूलन के बनी युवाओं की टीम फर्स्ट एड बॉक्स,बैग और रस्सी कूदने के लिए रस्सी दिया ..और कहा जो भी आवश्कता होगी उसे सब मिलकर पूरा करेंगे,इसके साथ ही सायबर अपराध के बारे में जानकारी भी दिया गया! https://youtu.be/e6hMBlpPnyI

लूट का खुलासा

Image
महासमुंद जिले के लहरौद के कर्मचारी कालोनी मे हुये लूट का आरोपी गिरफ्तार, लूट की रकम भी बरामद । महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लहरौद के कर्मचारी कॉलोनी में आरोपी कमलेश चौहान ने महिला को अकेली पाकर लूट की घटना को अंजाम देने की नियत से धारदार चाकू लेकर महिला को पैसा की मांग करते हुए चाकू से वार कर दिया जिसमें महिला कि हाथ में गंभीर चोटें आई है महिला के द्वारा  मदद के लिए आवाज लगाने के बाद आरोपी पर्स में रखे 2000 रुपये लेकर भाग गया पिथौरा पुलिस सूचना के बाद तत्काल सक्रियता दिखाते हुए  प्रशिक्षु डीएसपी अपूर्व सिंह क्षत्रिय के द्वारा एक टीम बनाकर जांच शुरू की गई  और CCTV  कैमरे की मदद से आरोपी कमलेश चौहान को 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लूट में प्रयुक्त चाकू एवं लूटे गये रुपए, खून से सने कपड़े एवं  CD डीलक्स मोटरसाइकल को जप्त कर धारा 394 ,450 ,506 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेस किया गया, इस मामले का खुलासा प्रशिक्षु डीएसपी पिथौरा अपूर्व सिंह क्षत्रिय ने प्रेस कान्फ्रेंस मे किया !